Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस होने वाली है जल्द शुरू, होंगी गजब की ये 3 खासियतें

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस होने वाली है जल्द शुरू, होंगी गजब की ये 3 खासियतें

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में घूमने जाने वाले पर्यटकों के साथ-साथ वहां रहने वाले स्थानीय निवासियों के लिए खुशखबरी। जल्द ही भारतीय रेलवे कटरा से श्रीनगर के रूट पर एक नयी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने वाली है। भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का कश्मीर घाटी में शुरू होने का अर्थ घाटी का विकास होने के साथ-साथ यहां पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ेगी।

लेकिन क्या आपने सोचा है, कश्मीर घाटी में जहां सर्दियों के मौसम में तापमान शून्य से 10 डिग्री तक नीचे चला जाता है, वहां रेलवे ट्रैक पर किसी ट्रेन का संचालन कैसे किया जाएगा? जी हां, भारतीय रेलवे ने जरूर यह सोचा और उसने खासतौर पर कटरा-श्रीनगर रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 3 ऐसी गजब की विशेषताएं दी गयी हैं, जिसकी वजह से दावा किया जा रहा है कि इनकी मदद से यह ट्रेन -20 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में बड़े आराम से रेलवे ट्रैक पर दौड़ सकेगी।

katra-srinagar vande bharat express

USBRL पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

जम्मू-कश्मीर में उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (USBRL) परियोजना का काम पूरा हो जाने के बाद कश्मीर घाटी रेलवे के माध्यम से देश के दूसरे हिस्सों से भी जुड़ गया है। इस बाद ही भारतीय रेलवे ने कटरा-श्रीनगर रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू करने की पहल की है।

यह कश्मीर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी, जो श्रीनगर से कटरा के बीच आवाजाही करेगी। श्री माता वैष्णो देवी कटरा-श्रीनगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस कश्मीर घाटी की पहली और जम्मू में तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस होने वाली है।

क्या होगी Timing व अन्य Details?

ET Now की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस कटरा से सुबह 8.10 बजे खुलेगी जो श्रीनगर 11.20 बजे पहुंचेगी। यानी कटरा से श्रीनगर के बीच की दूरी को तय करने में वंदे भारत एक्सप्रेस को लगेगा मात्र 3 घंटे का समय। उसी तरह श्रीनगर से वंदे भारत एक्सप्रेस दिन में 12.45 बजे खुलेगी जो शाम 3.55 बजे कटरा पहुंच जाएगी। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव बनीहाल और काज़ीगुंड समेत सभी मुख्य स्टेशनों पर होगी।

कब होगी शुरू और कितना किराया?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के एसी चेयरकार का किराया ₹1500-₹1600 के बीच हो सकता है। वहीं एग्जिक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹2200-₹2500 के बीच होने की संभावना है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस को कब से शुरू किया जाएगा, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

katra-srinagar vande bharat

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस की 3 सबसे अलग विशेषताएं

जैसा कि हम सभी जानते हैं, देश के दूसरे हिस्सों के मौसम व वातावरण से कश्मीर घाटी का मौसम काफी अलग होता है। इसलिए बर्फीले मौसम में भी वंदे भारत एक्सप्रेस की स्पीड में कोई रुकावट न आए, इसे सुनिश्चित करने के लिए इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में ये 3 विशेषताएं होंगी -

1. एडवांस हिटिंग सिस्टम

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस में एडवांस हिटिंग सिस्टम होगा, जिससे न तो ट्रेन की टंकी में और न ही बायो-टॉयलेट के टैंक में या पाइप में पानी जमकर बर्फ बन जाएगा।

2. गर्म हवा वाला वैक्यूम सिस्टम

कश्मीर घाटी की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, जिसका निर्माण चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में किया गया है, में गर्म हवा वाला वैक्यूम सिस्टम होगा। यह ट्रेन के एयर-ब्रेक को ठीक से काम करने में मदद करेगा जब ट्रेन शून्य से नीचे तापमान वाले इलाके से गुजरेगी।

3. विंडशिल्ड पर हिटिंग एलिमेंट

कश्मीर घाटी में चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन के विंडशिल्ड पर रेलवे की ओर से विशेष हिटिंग एलिमेंट लगाया गया है, ताकि ट्रेन के सामने की कांच पर बर्फ जमा न हो जाए। इससे ड्राईवर को ट्रेन के सामने सब कुछ साफ-साफ दिखाई देगा। जब भी कांच पर बर्फ जमने जैसी स्थिति पैदा होगी, वैसे ही बर्फ खुद-ब-खुद पिघल जाएगी। इससे कड़ाके की ठंड वाले मौसम में भी ट्रेन चलाने में ड्राईवर को परेशानी नहीं होगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+