Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस साल केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे 2 मई को, कब कहां से गुजरेगी बाबा केदारनाथ की डोली?

इस साल केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे 2 मई को, कब कहां से गुजरेगी बाबा केदारनाथ की डोली?

उत्तराखंड में मौजूद विश्व प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ धाम के कपाट इस साल भक्तों के लिए कब खुलेंगे? यह सवाल पिछले कई दिनों से सभी शिवभक्तों के मन में घूम रहा था। आखिरकार महाशिवरात्रि के महत्वपूर्ण दिन पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख की घोषणा कर दी गयी। इसके साथ ही बाबा केदारनाथ की चल डोली का केदारनाथ धाम तक जाने का पूरा कार्यक्रम भी बता दिया गया है।

हर साल शीतकाल में भारी बर्फबारी की वजह से लगभग 6 महीनों के लिए केदारनाथ धाम को बंद कर दिया जाता है। इस दौरान बाबा केदारनाथ की चल डोली को श्रद्धापूर्वक केदारनाथ धाम मंदिर से निकालकर ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में ले जाया जाता है, जो बाबा केदारनाथ की शीतकालिन गद्दी कहलाता है।

kedarnath dham temple

बता दें, बाबा केदारनाथ न सिर्फ भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख हैं, बल्कि यह पंच केदार में भी महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।

कब खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट?

इस साल केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई की सुबह 7 बजे खोल दिये जाएंगे। जिसके बाद से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ का दर्शन व पूजा-अर्चना कर सकते हैं। सर्दियों के मौसम में बर्फ की सफेद चादर में लिपटा यह पूरा क्षेत्र बिल्कुल शांत बना रहता है। लेकिन जैसे ही बाबा केदारनाथ समेत चार धाम के अन्य मंदिरों के कपाट खोल दिये जाते हैं, यह क्षेत्र श्रद्धालुओं की चहल-पहल से गुलजार हो जाता है।

महाशिवरात्रि के दिन बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीखों के साथ-साथ चल विग्रह उत्सव डोली के ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ धाम की प्रस्थान तिथि और पूरे रास्ते का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है।

कब कहां से गुजरेगी बाबा केदारनाथ की चल विग्रह डोली?

  • 27 अप्रैल - ऊखीमठ में ओंकारेश्वर मंदिर भैरव पूजा की जाएगी, जिसके बाद बाबा केदारनाथ की चल डोली अपने धाम के लिए प्रस्थान करेगी।
  • 28 अप्रैल - बाबा केदारनाथ की डोली गुप्तकाशी पहुंचेगी।
  • 29 अप्रैल - बाबा केदारनाथ की चल विग्रह डोली फाटा पहुंचेगी।
  • 30 अप्रैल - बाबा केदारनाथ के चल विग्रह डोली गौरी कुंड पहुंचेगी जो धाम तक के रास्ते में इनका अंतिम पड़ाव होगा, जिसके बाद यह सीधा केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी।
  • 1 मई - बाबा केदारनाथ के चल विग्रह की डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी।
  • 2 मई - अहले सुबह 7 बजे चल विग्रह डोली को केदारनाथ धाम में स्थापित करने के साथ ही मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जाएंगे।

कब खुलेंगे चार धाम यात्रा के बाकी धामों के कपाट?

इससे पहले चार धाम में से यमुनोत्री, गंगोत्री और बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की तारीखों की घोषणा कर दी गयी थी। केवल केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तारीखों का निर्धारण महाशिवरात्रि के अवसर पर किया गया है।

  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट - 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन खुलेंगे।
  • बद्रीनाथ धाम के कपाट - 4 मई को खोला जाएगा।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+