Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »केदारनाथ धाम के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर बुकिंग, कितना है किराया? कैसे करेंगे बुकिंग? जाने पूरी प्रक्रिया

केदारनाथ धाम के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर बुकिंग, कितना है किराया? कैसे करेंगे बुकिंग? जाने पूरी प्रक्रिया

हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु ऊंचे पहाड़ों पर बसे द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक, जो पंच केदार में से एक है, के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। यहां तक पहुंचने के लिए लंबी चढ़ाई करनी पड़ती है। कई बार उम्र अधिक होने की वजह से या किसी प्रकार की शारीरिक समस्या होने के कारण श्रद्धालु केदारनाथ धाम तक की दूरी को पैदल तय नहीं कर पाते हैं।

ऐसे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ही उत्तराखंड सरकार ने केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत की है। अगर आप भी इस साल केदारनाथ धाम जाने का सोच रहे हैं और हेलीकॉप्टर बुकिंग के खुलने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। केदारनाथ धाम के लिए न सिर्फ रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है बल्कि हेलीकॉप्टर बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

kedarnath dham heli yatra

तो देर न करते हुए जल्दी से पहले केदारनाथ धाम के लिए रजिस्ट्रेशन कर लें और उसके बाद हेलीकॉप्टर की बुकिंग करें। कैसे करेंगे हेलीकॉप्टर की बुकिंग, कितना होगा किराया और कहां होंगे हेलीपैड? इन सबकी जानकारी हम आपको आगे दे रहे हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें :

  • चार धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन : शुरू हो चुका है
  • हेलीकॉप्टर बुकिंग कब से शुरू : 8 अप्रैल 2025
  • केदारनाथ धाम के कपाट कब से खुलेंगे : 2 मई 2025

कहां से बुक करेंगे हेलीकॉप्टर?

केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग केवल भारतीय रेलवे की IRCTC की हेली यात्रा वेबसाइट से कर सकते हैं। इसके लिए आपको IRCTC की वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर जाना होगा। ध्यान रहे, हेलीयात्रा के लिए बुकिंग से पहले उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर चार धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।

कैसे करेंगे बुकिंग?

उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद IRCTC की हेली यात्रा वेबसाइट पर जाएं। यहां अपना रजिस्ट्रेशन आईडी, तारीख, हेलीपैड और यात्रियों की संख्या का चुनाव करें। ध्यान रहे, एक आईडी पर अधिकतम 6 और समूह के लिए 12 यात्रियों की बुकिंग की जा सकती है।

इसके बाद OTP के माध्यम से वेरिफाई करें और ऑनलाइन विकल्प से शुल्क जमा करें। आपका टिकट बन जाएगा, जिसे डाउनलोड जरूर कर लें। याद रखें, हेलीकॉप्टर में सवार होते समय टिकट का प्रिंटआउट और वैध फोटो आईडी कार्ड का होना अनिवार्य है।

किराया :

  • फाटा से केदारनाथ : ₹6,074
  • सेरसी से केदारनाथ : ₹6072
  • गुप्तकाशी से केदारनाथ : ₹8426

सभी किराया का निर्धारण उत्तराखंड सीविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) के साथ एयरलाइंस कंपनी करती है। इसमें पिछले साल के मुकाबले हर साल किराए में लगभग 5% की वृद्धि होती है।

हेलीपैड :

फाटा - केदारनाथ से लगभग 31 किमी की दूरी।
समय - 9 मिनट।
एक तरफ का किराया - ₹2500, गुप्तकाशी (14 किमी) और सोनप्रयाग (16 किमी) के पास।

सेरसी - केदारनाथ से करीब 23 किमी की दूरी।
समय - 11 मिनट।
एक तरफ का किराया - ₹2500, गुप्तकाशी (20 किमी) और सोनप्रयाग (9 किमी) के पास।

गुप्तकाशी - केदारनाथ से करीब 45 किमी की दूरी।
समय - 15 मिनट।
एक तरफ का किराया - ₹3800, देहरादून से फ्लाईट सिर्फ सेरसी तक ही जाती है। यहां जाने के लिए चॉपर बदलना पड़ेगा।

इसके अलावा प्रीमियम पैकेज भी उपलब्ध होता है -

लग्जरी पैकेज का खर्च 1 लाख से 2.5 लाख रुपए के बीच होता है, जिसमें आने-जाने की फ्लाईट, प्राथमिकता के आधार पर दर्शन, गाईड, खाना और रातभर रुकना शामिल है।

More News

    Read more about: kedarnath uttarakhand travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+