अन्नपूर्णा पर्वत श्रृंखला पर ट्रेकिंग के लिए अकेली आगे बढ़ रही पर्वतारोही बलजीत कौर को बेस कैंप 4 के पास से जिंदा बचाया गया है। पहले उनके खो जाने की कई खबरें सामने आयी थी। अगर आप भी पहाड़ों पर ट्रेकिंग के लिए जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो कुछ खास बातों का जरूर ध्यान रखें।

ट्रेकिंग पर जाते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए
ट्रेकिंग शूज और गहरे रंग के कपड़े
पहाड़ों पर ट्रेकिंग के लिए जाते समय कोई भी जूते या कपड़े लेकर जाने की गलती ना करें। ट्रेकिंग के लिए खास तौर पर डिजाइन किये गये वॉटरप्रुफ जूते और ट्रेक पैंट, टी-शर्ट, जैकेट आदि को ही लेकर अपनी इस एडवेंचर यात्रा पर आगे बढ़े। इस तरह के एडवेंचर इवेंट पर जाते समय गहरे या चटख रंग के कपड़े और खासकर जैकेट जरूर पहनें।

अगर आप खो भी जाते हैं तो सफेद बर्फ पर आप अपने कपड़ों की वजह से आसानी से नजर आ सकेंगे। साथ में वॉटरप्रुफ शॉक्स भी जरूर रखें ताकि बर्फ पर आगे बढ़ते समय मोजे गिले होने की वजह से ठंड लगने का खतरा पैदा ना हो। अपने कपड़ों में थर्मल इनर्स और ऑनलाइन साइट पर मिलने वाले बॉडी वॉर्मर पैच जरूर शामिल करें।
बैगपैक को ठीक से पैक करना
ट्रेकिंग पर ले जाते समय बैग पैक को ठीक तरह से पैक करना बहुत जरूरी है। अपने बैग को पैक करते समय अपने सभी सामानों को तीन हिस्सों में बांट लें। एक हिस्सा जिसकी सबसे कम और कभी-कभी जरूरत होती है उसे सबसे नीचे रखे। बैग के बीच वाले हिस्से में स्टोव, कपड़े और खाने की चीजों को रखे।

अगर इन चीजों को आप बैगपैक के बाहरी हिस्से में रखेंगे तो चढ़ाई के समय इनके गिरने का डर बना रहेगा। बैग के सबसे ऊपरी हिस्से में उन चीजों को रखे जिसकी आपको हमेशा जरूरत पड़ेगी जैसे टॉर्च, हल्के-फुल्के खाने, फर्स्ट एड किट और फोल्डिंग टेंट। बैग पैक के साथ रेनकवर रखना ना भूलें।
अच्छा फर्स्ट एड किट तैयार करना

ट्रेकिंग के लिए जाते समय अपना फर्स्ट एड किट काफी सोच समझकर और अच्छी तरह से तैयार करें। इसमें अपनी रोज लेने वाली दवाईयों के साथ मोशन सिकनेस, एंटासिड, डाईरिया, पेन किलर, बुखार, एलर्जी, घुटनों और कमर के लिए सपोर्टिव बेल्ट या कैप, बैंडेज, पेन रिलीफ स्प्रे, जूते काटने पर लगाया जाने वाला मलहम, एक छोटी कैंची जरूर रखे। पानी का अच्छा बोतल रखे ताकि पीने के पानी की कोई समस्या ना हो।
पावर बैंक और हेड टॉर्च

अपने साथ अच्छी क्वॉलिटी का पावर बैंक जरूर लेकर चले। अगर ज्यादा दिनों या ज्यादा ऊंचाई पर चढ़ाई करनी है तो दो पावर बैंक रख लें। ट्रैकिंग के लिए निकलने से ठीक पहले दोनों पावर बैंक को पूरी तरह से चार्ज करके, कनेक्टिंग कॉर्ड भी रख लें। अपने साथ टॉर्च जरूर रखे। अगर संभव हो तो हेड टॉर्च और एक्स्ट्रा सेल जरूर साथ में रखे। इससे अंधेरे में चढ़ाई करते या कैंप बनाने में आपको कोई परेशानी नहीं होगी।
मैप या कम्पास
बर्फीली पहाड़ी पर चढ़ाई करते समय अक्सर खो जाने या अपने ट्रैकिंग समूह से बिछुर जाने का खतरा रहता है। इसलिए जब भी ट्रेकिंग के लिए जाए तो मैप या कम्पास जरूर लेकर जाए। इससे आपको दिशा की जानकारी रहेगी। अगर आप किसी कारणवश अपने साथियों से अलग भी हो जाते हैं तो फिर से उन्हें या बेस कैंप को ढूंढ सकेंगे।

इसके साथ ही अपने साथ सनग्लास और सनस्क्रीन ले जाना बिल्कुल ना भूलें। याद रखें, बर्फ की सतह से छिटक कर आने वाली सूरज की रोशनी की वजह से आपकी आंखें चौंधिया सकती हैं और यह पहाड़ी रास्तों पर आपके लिए बड़ा खतरा बन सकता है। अपने साथ लिप बाम जरूर ले जाएं।



Click it and Unblock the Notifications













