Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »केरल के वायनाड की वो 7 जगहें जो साल 2024 में हैं Must Visit

केरल के वायनाड की वो 7 जगहें जो साल 2024 में हैं Must Visit

केरल का वायनाड राजनीतिक वजह के साथ-साथ अपनी प्राकृतिक सुन्दरता की वजह से भी हमेशा से ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहता है। वायनाड आने वाले पर्यटकों में वैसे लोग भी होते हैं जो प्रकृति की गोद में शांति से सुकून के साथ कुछ दिन गुजारना चाहते हैं तो वैसे लोग भी यहां आते हैं जिन्हें इस जगह की सांस्कृतिक धरोहर आकर्षित करती है।

इस साल अगर आप भी केरल और वायनाड घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जो Must Visit हैं।

wayanad scenery

1. एडक्कल गुफाएं (Edakkal Caves)

अम्बुकुथी पहाड़ी पर एडक्कल गुफाएं बहुत ही शानदार होती हैं। बताया जाता है कि इन गुफाओं में की गयी नक्काशी नवपाषाण युग की हैं। इन गुफाओं तक पहुँचने के लिए अम्बुकुथी पहाड़ी पर चढ़ाई करनी पड़ती है, जहां से पर्यटकों को इतिहास और सुंदर दृश्य दोनों देखने को मिलते हैं।

edakkal caves

2. बाणासुर सागर डैम

बाणासुर सागर बांध को भारत में सबसे बड़े मिट्टी के बांध का दर्जा प्राप्त है। यह जगह अपनी हरियाली और खूबसूरत पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। बांध के झील में नौका विहार की सुविधा और पास की पहाड़ियों में ट्रैकिंग भी की जा सकती है। यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है।

chembra peak

3. चेम्बरा चोटी

चेम्बरा पीक वायनाड की सबसे ऊंची चोटी है और वायनाड का मुख्य आकर्षण भी है। इसके शिखर तक जाने वाले रास्ते पर एक दिल के आकार की झील है। चोटी आसपास का परिदृश्य बहुत ही सुन्दर और मनोरम दृश्य प्रस्तुत करती है, जो इसे ट्रेकर्स का पसंदीदा बनाती है।

wayanad jungle

4. वायनाड वन्यजीव अभयारण्य

वायनाड वन्यजीव अभयारण्य विविध प्रकार की वनस्पतियों और जीवों का घर है। यहां हाथी, बाघ और हिरण जैसे वन्य जीव देखे जा सकते हैं। इस अभयारण्य को गहराई से देखने के लिए यहां सफ़ारी टूर भी उपलब्ध है।

5. पूकोडे झील

पूकोडे झील सदाबहार जंगलों के बीच बसी एक प्राकृतिक मीठे पानी की झील है। इसमें बोटिंग की सुविधा उपलब्ध है और आसपास का इलाका पिकनिक के लिए आदर्श है। शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता कई पर्यटकों को आकर्षित करती है।

wayanad kerala

6. सूचीपारा फॉल्स

सूचीपारा झरना को सेंटिनल रॉक झरना भी कहा जाता है। यह एक तीन-स्तरीय झरना है। पर्यटक झरने के नीचे स्थित तालाब के ताजा पानी डुबकी लगाने का आनंद ले सकते हैं। यह झरना घने जंगलों से घिरा हुआ है, जो यात्रा के आकर्षण को कई गुना बढ़ा देता है।

7. तिरुनेल्ली मंदिर

वायनाड का तिरुनेल्ली मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है। यह ब्रह्मगिरी पहाड़ियों की घाटी में स्थित है। मंदिर की वास्तुकला और प्राकृतिक परिवेश इसे एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और आध्यात्मिक स्थल बनाता है।

More News

    Read more about: wayanad kerala travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+