Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »राम-सेतु की तरह बना तिरुवनंतपुरम का फ्लोटिंग ब्रिज पर्यटकों के लिए खोला गया

राम-सेतु की तरह बना तिरुवनंतपुरम का फ्लोटिंग ब्रिज पर्यटकों के लिए खोला गया

एक तरफ अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह की तैयारियां पूरे जोरों-शोरों से चल रही हैं। वहीं दूसरी तरफ केरल के तिरुवनंतपुरम में राम-सेतु के तर्ज पर बने फ्लोटिंग ब्रिज को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से ही पापनाशम बीच (Beach) पर इस ब्रिज को तैयार किया गया है।

floating bridge kerala

केरल के पर्यटन मंत्री पीए मोहम्मद रियास का कहना है कि सभी जिलों में बीचों पर इसी तरह के फ्लोटिंग ब्रिज को तैयार किया जाएगा, जिससे केरल में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा मिलेगा।

मंत्री ने केरल में बीच टूरिज्म को लोकप्रिय बनाने के लिए और पर्यटकों केरल आने के लिए आकर्षित करने के लिए ही इस तरह की योजनाएं शुरू करने की बात कही। विशेष रूप से वैसे पर्यटक, जो सिर्फ वाटर स्पोर्ट्स और एक्टिविटिज के लिए गोवा और थाईलैंज का रुख करते हैं। अगर वाटर स्पोर्ट्स आम नागरिकों की पहुंच में होगा तो लोग गोवा या थाईलैंड जैसी जगहों पर जहां पर्यटकों की भीड़ भी ज्यादा होती है और वाटर स्पोर्ट्स महंगे भी होते हैं, जाने के बजाए वे केरल आना पसंद करेंगे। बता दें, केरल में नया बना यह फ्लोटिंग ब्रिज तिरुवनंतपुरम जिले के वर्कला पापनाशम में मौजूद है।

kerala thiruvananthpuram floating bridge

100 मीटर लंबे और 3 मीटर चौड़े इस ब्रिज के अंत में एक व्यूइंग प्लेटफार्म भी है। 11 मीटर लंबा और 7 मीटर चौड़े इस प्लेटफार्म पर खड़े होकर आगे गहरे नीले समुद्र के शानदार नजारों का लुत्फ उठाना, वाटर स्पोर्ट्स के लिए जरूरी प्लेटफार्म, फोटो शूट आदि किया जा सकता है। फ्लोटिंग ब्रिज पर 20 मिनट का समय बिताने के लिए प्रत्येक पर्यटक को ₹120 चुकाना पड़ेगा। मिली जानकारी के अनुसार इस प्लेटफार्म पर एक बार में करीब 300 लोग खड़े हो सकते हैं।

यह ब्रिज सुबह 11 बजे से शाम को 6 बजे तक खुला रहेगा। पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां सेफ्टी बोट्स, लाइफ जैकेट, लाइफगार्ड आदि के साथ-साथ स्थानीय मछुआरे भी मौजूद रहेंगे। इस ब्रिज का निर्माण प्लास्टिक की हाई क्वालिटी वाले करीब 1400 ब्लॉक्स से किया गया है। वाटर स्पोर्ट्स के शौकिन यहां बनाना बोट राइड, जेट स्किइंग, स्पीड बोटिंग, जेट अटैक और ATV राइड्स का लुत्फ उठा सकते हैं।

More News

    Read more about: kerala travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+