Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कोलकाता चिड़ियाघर में लंबी कतारों को कहें अलविदा और अब ऑनलाइन खरीदें टिकट

कोलकाता चिड़ियाघर में लंबी कतारों को कहें अलविदा और अब ऑनलाइन खरीदें टिकट

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही कोलकाता, हावड़ा व आसपास के उपनगरीय शहरों में रहने वाले लोगों की सबसे पसंदीदा जगह महानगर के बीचोबीच मौजूद अलीपुर चिड़ियाघर होता है। यहां हाथी, बाघ, शेर, चितल, जिराफ, गैंडा से लेकर कई तरह के पक्षी और न जाने कितनी तरह के सांपों को देखने के लिए आने वाले लोगों की संख्या हजारों में होती है। खासतौर पर क्रिसमस, नववर्ष और गणतंत्र दिवस के समय लोग बड़ी संख्या में चिड़ियाघर में घूमने पहुंचते हैं।

चिड़ियाघर में सिर्फ जीव-जन्तुओं को देखना और उनके बीच कुछ समय ही नहीं बिताया जाता है बल्कि यह एक तरह से छुट्टी के दिन लोगों का पसंदीदा पिकनिक स्पॉट भी होता है। लेकिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से यहां आने वाले लोगों को सबसे ज्यादा जो बात परेशान करती थी, वह है टिकट के लिए लंबी लाइन लगाना।

kolkata zoo online ticket

ऐसा लगता था कि किनारे पर आकर मानो कश्ती पलट गयी है...चिड़ियाघर के दरवाजे तक तो पहुंच गये लेकिन अंदर जाने के लिए कतार में लगकर टिकट खरीदना और घंटों का लंबा इंतजार करना सबसे अधिक बोरिंग लगता था।

लेकिन इस साल चिड़ियाघर में जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब लोगों को घंटों टिकट खिड़की पर लाइन लगाकर टिकट नहीं खरीदना होगा। अब पर्यटक कोलकाता के अलीपुर चिड़ियाघर की टिकट ऑनलाइन ही खरीद सकेंगे। पिछले दिनों ही राज्य के वनमंत्री बीरबाहा हांसदा की उपस्थिति में ऑनलाइन माध्यम से चिड़ियाघर का टिकट खरीदने की नई पद्धति का उद्घाटन किया गया।

अब आप जरूर सोच रहे होंगे कि इससे पहले भी तो कोलकाता के अलीपुर चिड़ियाघर में ऑनलाइन टिकट बुक किया जा सकता था, तो अब नया क्या उद्घाटन किया गया? अरे जनाब, पहले पर्यटक ऑनस्पॉट बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से नहीं कर पाते थे।

online ticket booking kolkata zoo

दरअसल, अब तक पर्यटक चिड़ियाघर की एडवांस टिकट बुकिंग के लिए ही ऑनलाइन माध्यम से टिकट खरीद पाते थे। ऑनस्पॉट टिकट बुकिंग के लिए पर्यटकों को लाइन में लगकर टिकट खिड़की से ही टिकट खरीदना पड़ता था। लेकिन अब ऑनस्पॉट टिकट बुकिंग के लिए लाइन में न लगकर आप ऑनलाइन माध्यम से टिकट खरीद सकेंगे।

कैसे करेंगे टिकट बुक?

कोलकाता चिड़ियाघर के आधिकारिक वेबसाइट www.kolkatazoo.in पर जाएं। यहां e-ticket टैब पर क्लीक करें। अपना नाम और मोबाइल नंबर डालकर आपसे कुछ अन्य जानकारियां मांगी जाएगी जैसे कितने टिकट बुक करने हैं इत्यादि। सारी जानकारियां भरने के बाद आपको ऑनलाइन पेमेंट का विकल्प दे दिया जाएगा। पेमेंट पूरा करते ही आपका टिकट बुक हो जाएगा।

kolkata alipur zoo

टिकट बुकिंग की प्रक्रिया के पूरा होते ही आपके मोबाइल नंबर पर SMS आएगा जिसमें नई टिकट को डाउनलोड करने का लिंक रहेगा। इसे डाउनलोड कर अपने मोबाइल में जरूर Save कर लें। आप चाहे तो इसे प्रिंट भी करवा सकते हैं। चिड़ियाघर के प्रवेश द्वार पर इस टिकट के साथ अपना परिचय पत्र दिखाना अनिवार्य है। टिकट को रिशिड्यूल करना, कैंसिल करना या रिफंड मांगना की अनुमति नहीं है।

ध्यान दें, कोलकाता का अलीपुर चिड़ियाघर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। 31 जनवरी 2025 तक चिड़ियाघर सप्ताह के सातों दिन खुला रहेगा। इस दौरान अत्यधिक भीड़ होने की वजह से 31 जनवरी तक गोल्फकार्ट उपलब्ध नहीं होगा।

More News

    Read more about: kolkata zoo
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+