Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रमज़ान के दौरान फुड लवर्स के लिए जन्नत है कोलकाता का ज़कारिया स्ट्रीट

रमज़ान के दौरान फुड लवर्स के लिए जन्नत है कोलकाता का ज़कारिया स्ट्रीट

जायका और उससे जुड़ी ढ़ेरों कहानियां! रमज़ान के दौरान कोलकाता के ज़कारिया स्ट्रीट के साथ लोगों का रिश्ता कुछ यूं बन जाता है। कई तरह के कबाब से लेकर विभिन्न तरह के मुगलई खानों का स्वाद लेने के लिए लोग हर रोज इफ्तार के समय नखोदा मस्जिद से सटे ज़कारिया स्ट्रीट में पहुंच जाते हैं।

zakaria street

चलिए इस फुड स्ट्रीट के लज़ीज पकवानों से आपको भी रु-ब-रु करवाते हैं

रमज़ान में मस्ट फुड डेस्टिनेशन बन जाता है ज़कारिया स्ट्रीट

कोलकाता के सबसे बड़े नखोदा मस्जिद से सटे ज़कारिया स्ट्रीट में साल भर मुगलई खाना बिकता और परोसा जाता है। लेकिन रमज़ान के दौरान इसकी रौनक ही अलग होती है। रमज़ान के समय ज़कारिया कोलकाता का एक मस्ट फुड डेस्टिनेशन बन जाता है। इसकी एक वजह यह भी है कि कई पकवान (डिश) खासतौर पर रमज़ान के समय ही यहां मिलते हैं।

kebabs

इस वजह से ही रमज़ान के दौरान इफ्तार के समय कोलकाता का हर एक फुड लवर एक बार जरूर ज़कारिया स्ट्रीट की छोटी-छोटी गलियों का चक्कर काटने जाता है। यहां होने वाली भीड़ का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि ज़कारिया स्ट्रीट में जो रेस्तरां हैं वहां शाम के बाद ही जगह मिलना लगभग नामुमकिन हो जाता है। सड़क के किनारों पर स्टॉल्स पर भी फुड लवर्स की लंबी लाइन लग जाती है।

ज़कारिया स्ट्रीट में मस्ट ट्राई फुड

अगर आपने भी खासतौर पर रमज़ान के दौरान ज़कारिया स्ट्रीट जाने का फैसला लिया है तो हम आपको वहां मिलने वाले कुछ मस्ट ट्राई फुड की लिस्ट दे हैं। यहां यह बताना जरूरी है कि आप किस धर्म को मानने वाले हैं, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। ज़कारिया स्ट्रीट हर फुड लवर का तहे दिल से स्वागत करता है।

  • फिश मसाला फ्राई (एक कत्ला मछली के बीच में लंबाई से आधा काटकर मसालों से मैरिनेट कर डीप फ्राई किया जाता है)
  • चिकेन अफगानी (रेश्मी टिक्का कबाब को बटर और फ्रेश क्रीम की ग्रेवी में पकाया हुआ)
  • बकरखनी और शिरमल (ग्रेवी आइटम के साथ खाया जाने वाला ब्रेड)
  • चिकन चंगेजी
kolkata
  • हलीम
  • मोहब्बत का शर्बत/फालुदा
  • प्यारे कबाब/खीरी कबाब
  • काकोरी कबाब/सुतरा कबाब
  • अकबरी-कत्ला रिंग्स
  • कई तरह की सेवईयां

यहां आपको वेज और नॉन वेज दोनों तरह के समोसा और शुद्ध देसी घी में बनी मिठाईयां भी जरूर चख कर देखनी चाहिए।

कैसे पहुंचे ज़कारिया स्ट्रीट

ज़कारिया स्ट्रीट एक बहुत बड़ी जगह में फैला हुआ है। अगर आप ट्रेन से आ रहे हैं तो हावड़ा स्टेशन से ज़कारिया स्ट्रीट के लिए आपको सीधी बस मिल जाएगी, जो आपको नखोदा मस्जिद के पास उतारेगी। ज़कारिया स्ट्रीट तक जाने के लिए आपको दो नजदीकि मेट्रो स्टेशन एम.जी. रोड और सेंट्रल मिलेंगे।

zakaria kolkata

मेट्रो स्टेशन से ज़कारिया स्ट्रीट वॉकिंग डिस्टेंस पर मौजूद है। यूं तो ज़कारिया स्ट्रीट में दोपहर से ही चहल-पहल शुरू हो जाती है लेकिन रोजा के दौरान शाम को इफ्तार के समय यह अपने पूरे शबाब पर होता है।

FAQs
ज़कारिया स्ट्रीट को फुड स्ट्रीट भी कहते हैं?

ज़कारिया स्ट्रीट मुगलई खाने का जन्नत है। यहां हर तरह का मुगलई खाना मिलता है। सिर्फ रेस्तरां ही नहीं बल्कि फुड स्टॉल्स पर भी मुगलई खाना बिकता है। इसलिए ज़कारिया स्ट्रीट को फुड स्ट्रीट भी कहा जाता है।

ज़कारिया स्ट्रीट कहां है?

ज़कारिया स्ट्रीट कोलकाता में एम.जी. रोड के पास स्थित नखोदा मस्जिद के पास स्थित है। यहां सालभर अलग-अलग तरह के डिश मिलते रहते हैं।

ज़कारिया स्ट्रीट क्यों मशहूर है?

ज़कारिया स्ट्रीट मुख्य तौर पर रमजान के दौरान सहरी और इफ्तार के लिए मशहूर है। यहां कई तरह के कबाब, हलिम, चिकन चंगेजी और भी कई पकवान रमजान के दौरान मिलते हैं।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: kolkata west bengal
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+