Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वीकेंड के लिए खास नासिक का कोरोली हिल स्टेशन

वीकेंड के लिए खास नासिक का कोरोली हिल स्टेशन

नासिक का कोरोली हिल स्टेशन । Koroli hill station travel guide, timings and activity

भारत का महाराष्ट्र राज्य ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक दृष्टि से काफी ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। इस राज्य का इतिहास कई सौ साल पुराना है, जहां कई शक्तिशाली राजवंशों का शासन रहा है, जिनमें मौर्य, सातवाहन, राष्ट्रकूट, पश्चिम चालुक्य, दक्कन के सुल्तान, मुगल, मराठा और ब्रिटिश शामिल थे। यहां विभिन्न संस्कृतियों का एक खूबसूरत मेल यहां देख सकते हैं। इस प्राचीन भूमि में आप अजंता-एलोरा जैसी गुफाएं, कैलाशनाथ जैसे प्राचीन मंदिर और शनिवार वाड़ा जैसे किले देख सकते हैं।

इन सब के अलावा महाराष्ट्र प्राकृतिक खूबसूरती का भी धनी राज्य है, राज्य की सीमाओं से गुजरता पश्चिमी घाट इस स्थल को कुदरती सौंदर्यता प्रदान करता है। यहां सह्याद्री पहाड़ी श्रृंखला के अतंर्गत कई हिल स्टेशन मौजूद हैं, जो पर्यटन की दृष्टि से काफी खास माने जाते हैं, और जहां का प्लान आप वीकेंड पर आसानी से बना सकते हैं। इस लेख में हमारे साथ जानिए राज्य के नासिक स्थित कोरोली हिल स्टेशन के बारे में, जानिए यह पहाड़ी स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

कोरोली हिल स्टेशन

कोरोली हिल स्टेशन

नासिक स्थित करोली, महाराष्ट्र का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, इस पहाड़ी स्थल की गिनती राज्य के अज्ञात स्थलों में की जा सकती क्योंकि अभी तक यह हिल स्टेशन सैलानियों की भीड़ से कोसो दूर है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और आकर्षणों से अधिकांश पर्यटन अनजान हैं। सह्याद्री पहाड़ी श्रृंखला से घिरा हुआ यह एक खूबसूरत पहाड़ी गंतव्य है, जो वीकेंड के दौरान मौज-मस्ती करने के लिए काफी खास माना जाता है।

आप यहां अपने परिवार या दोस्तों के साथ एक शानदार अवकाश बिता सकते हैं। यहां का हरा भरा माहौल सैलानियों का काफी ज्यादा प्रभावित करता है। आगे जानिए इस हिल स्टेशन से जुड़ी और भी महत्वपूर्ण बातें।

आने का सही समय

आने का सही समय

कोरोली एक खूबसूरत वीकेंड गेटवे है, जहां आप अपने दोस्तों व परिवार के साथ एक ट्रिप प्लान कर सकते हैं। चूकि यह एक हिल स्टेशन है, इसलिए यहां का मौसम साल भर खुशनुमा बना रहता है। लेकिन अगर आप अपने आनंद और मनोरंजन को दुगना करना चाहते हैं, तो यहां का प्लान फरवरी से लेकर जुन और सितंबर से लेकर अक्टूबर के दौरान बनाएं। इस दौरान यहां का मौसम काफी अनुकून बना रहता है।

रोमांचक गतिविधियां

रोमांचक गतिविधियां

कोरोली एक खूबसूरत पहाड़ी स्थल है, जहां आप प्राकृति सौंदर्यता का आनंद उठाने के साथ-साथ की तरह की रोमांचक गतिविधियों का आनंद भी ले सकते हैं। चूंकि यह एक पहाड़ी गंतव्य है, इसलिए आप यहां माउंटेन ट्रेकिंग और हाइकिंग का रोमांच भरा अनुभव ले सकते हैं। यहां के नेचुरल ट्रेल्स आपको काफी ज्यादा रोमांचित करने करने का काम करेंगे।

अगर आप एक प्रकृति प्रेमी हैं, तो यहां मनमहोक वातावरण में अपना एकांत समय बिता सकते हैं। नेचर फोटोग्राफर के लिए भी यह हिल स्टेशन एक आदर्श स्थल है, जहां के खूबसूरत दृश्यों को आप अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं।

आसपास के स्थल

आसपास के स्थल

कोरोली भ्रमण के दौरान आप आसपास मजौद कई शानदार स्थलों की सैर का प्लान बना सकते हैं। आप कोरोली से भत्सा नदी घाटी की सैर का प्लान बना सकते हैं, जो लगभग 97 कि.मी की दूरी पर स्थित है। यह घाटी प्राकृतिक सौंदर्यता से लबरेज है, जहां आप एक शानदार समय बिता सकते हैं। इसके अलावा आप यहां से आर्थर झील की सैर का प्लान भी बना सकते हैं।

यह एक खूबसूरत लेक है, जहां सैलानी समय बिताना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इन सबके अलावा आप कलसुबाई चोटी, अमृतेश्वर मंदिर, गिरी सागर जलप्रपात, कैमल वैली आदी स्थलों की सैर का प्लान भी बना सकते हैं।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

कोरोली, नासिक से 37 कि.मी और इगतपुरी से 38 कि.मी की दूरी पर स्थित है। यहां आप परिवहन के तीनों साधनों के सहारे आ सकते हैं। यहां का नजदीकी हवाईअड्डा नासिक एयरपोर्ट है, रेल मार्ग के लिए आप इगतपुरी या नासिक रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से पहुंच सकते हैं, नासिक और इगतपुरी राज्य के बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़े हुए हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+