Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत का पहला UNESCO लिचरेचर सिटी केरल का कोझीकोड : घूमने जाएं तो बिल्कुल न भूलें ये 6 बातें

भारत का पहला UNESCO लिचरेचर सिटी केरल का कोझीकोड : घूमने जाएं तो बिल्कुल न भूलें ये 6 बातें

पिछले साल UNESCO की तरफ से केरल के कोझिकोड को लिटरेचर सिटी घोषित किया गया था। मलयालम साहित्य में कोझिकोड के योगदान, संस्कृति और धरोहरों की गहरी पैठ आदि को मद्देनजर रखते हुए ही कोझिकोड को लिटरेचर सिटी घोषित किया गया था। हाल ही में केरल सरकार की तरफ से 23 जून को कोझिकोड में सिटी ऑफ लिचरेचर दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की थी।

इस घोषणा के साथ ही एक बार फिर से केरल का कोझिकोड सूर्खियों में छा गया है। पर्यटन और घूमने-फिरने के लिहाज से भी केरल को खूब पसंद किया जाता है। मानसून की दस्तक सबसे पहले केरल में ही होती है और उसके बाद ही पूरा राज्य बस हरियाली से भर जाता है।

kerala kozhikode sea beach

अगर आप भी केरल के समुद्रतटीय शहर कोझिकोड में घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो इन 6 बातों बिल्कुल न भूलें :

1. समुद्रतटों पर जरूर घूमें

गोवा, मुंबई या कन्याकुमारी...हर शहर में समुद्रतट की अलग खासियत होती है। कोई बीच पार्टी के लिए तो कोई बीच अध्यात्म के लिए मशहूर होता है। उसी तरह से कोझिकोड के समुद्रतट की भी अपनी खास पहचान जरूर होगी। यहां का सनसेट गजब का होता है। सूर्यास्त को देखते हुए बीच पर बिकने वाले लोकल व्यंजनों का स्वाद भी जरूर चख लें।

2. मननचिरा स्क्वायर पर घूमें

यह एक ऐतिहासिक पार्क है। यहां हर तरफ आपको बस पारंपरिक वास्तुकला और बहुत ही सुन्दर झीलें नजर आएंगी। शहर की भागदौड़ से दूर अगर कुछ समय रिलैक्स करना चाहते हैं तो यह जगह परफेक्ट है।

keral food

3. मालाबार व्यंजनों का स्वाद

कोझिकोड में केरल के पारंपरिक व्यंजन, मालाबार व्यंजन और कई तरह के सीफूड मिलते हैं, जो आपको दूसरे किसी भी शहर में नहीं मिलेंगे। इसलिए कोझिकोड जाएं, तो इन्हें जरूर ट्राई करें।

4. शॉपिंग

घूमने गये और बिना शॉपिंग किये, खुद के लिए थोड़ी खरीदारी...दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए थोड़ी खरीदारी किये बिना वापस कैसे लौट सकते हैं। कोझिकोड का एसएम स्ट्रीट जिसे स्वीट मीट स्ट्रीट भी कहा जाता है, को शॉपिंग के लिए पर्यटकों का पसंदीदा लोकेशन माना जाता है। यहां से स्थानीय कलात्मक वस्तुएं, मसालें और मिठाईयां जरूर खरीदें।

mananchira park kerala

5. ताली मंदिर में घूम आएं

कोझिकोड के ताली टेम्पल में घूमें बिना इस ट्रिप को पूरा नहीं माना जा सकता है। कोझिकोड का ताली मंदिर ऐसी जगह है, जहां आपको केरल की शानदार वास्तुकला को देखने और उसे समझने का मौका मिलता है। यह जगह अध्यात्म के साथ वास्तुकला के शानदार मिश्रण का बहुत ही अच्छा उदाहरण है।

6. स्थानीय फेस्टिवल में जरूर हो शामिल

केरल और कोझिकोड स्थानीय स्तर पर मनाये जाने वाले विभिन्न पर्व-त्योहारों और उत्सवों के लिए लोकप्रिय है। इस लिस्ट में अब विश्वस्तरीय लिटरेचर फेस्टिवल भी शामिल हो गया है। अगर आप कोझिकोड जाने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार जरूर पता कर लें कि कहीं वहां अभी कोई उत्सव तो नहीं मनाया जा रहा या मनाया जाने वाला हो। यकीन मानें, यह ऐसा अनुभव होगा, जिसे आप पूरी जिन्दगी संजो कर रखना पसंद करेंगे।

More News

    Read more about: kerala travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+