Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »PM मोदी की तरह लक्षद्वीप की ट्रिप पर आप भी करें ये रोमांचक एक्टिविटिज

PM मोदी की तरह लक्षद्वीप की ट्रिप पर आप भी करें ये रोमांचक एक्टिविटिज

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लक्षद्वीप यात्रा की बेहद सुन्दर तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इनके शेयर होते ही बड़ी तेजी से ये फोटो वायरल हो गयी। इन फोटोज में प्रधानमंत्री लक्षद्वीप में कई तरह के रोमांचक अंडर वाटर एक्टिविटी करते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने लक्षद्वीप की मेहमाननवाजी की तारिफ करते हुए इसे साल के शुरुआत में ही 2024 का मस्ट वीजिट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बना दिया है।

pm modi at lakshadweep

लक्षद्वीप के एडवेंचर एक्टिविटी के बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा, "जो लोग रोमांचक एक्टिविटिज पसंद करते हैं, उनको अपने बकेट लिस्ट में लक्षद्वीप को जरूर शामिल करना चाहिए।"

अगर आप भी इस साल लक्षद्वीप घुमने जाने का प्लान बनाने के बारे में सोच रहे हैं, तो हम आपको उन सभी एडवेंचर एक्टिविटी के बारे में बता रहे हैं जिनका लुत्फ आप वहां उठा सकते हैं।

स्नॉर्केलिंग

लक्षद्वीप में स्नॉर्केलिंग के कई पैकेज मिल जाएंगे जो काफी थ्रिलिंग होते हैं। यह एक प्रमुख वाटर एक्टिविटी है, जिसे पर्यटक खुब पसंद करते हैं। आप अपने बजट के अनुसार लक्षद्वीप में स्नॉर्केलिंग के किसी भी पैकेज को चुन सकते हैं।

पैरासेलिंग

हालांकि पैरासेलिंग भारत में कई और जगहों पर भी होता है लेकिन लक्षद्वीप के साफ पानी के समुद्र और शानदार नजारों वाले परिदृश्य इसे और भी रोमांचक बना देते हैं। जेट बोट और स्टीम के जरिए समुद्र में स्की करने का थ्रिलिंग अनुभव पैरासेलिंग के जरिए मिल सकता है। इस एक्टिविटि में आपको समुद्र और समुद्रतट व आसपास के सुन्दर दृश्यों को देखने का भी पूरा मौका मिलता है। लक्षद्वीप में समुद्र का पानी काफी साफ होता है, इसलिए पैरासेलिंग कई जगहों पर करवायी जाती है।

activities at lakshadweep

स्कुबा डाइविंग

अगर हनीमून पर या अपने पार्टनर के साथ आप लक्षद्वीप की ट्रिप पर गये हैं तो स्कुबा डाइविंग एक Must Try एक्टिविटी है। लक्ष्यद्वीप के दो रिसॉर्ट बंगरम और कदमत, ही इस रोमांचक खेल की व्यवस्था कर सकते हैं। स्कुबा डाइविंग एक ऐसी एक्टिविटी है, जिसमें समुद्र के नीचे की दुनिया को बेहद करीब से अनुभव किया जाता है। इसे एक बार करने से दिल नहीं भरता और आप भी यकिनन बार-बार स्कुबा डाइविंग करना पसंद करेंगे।

कायाकिंग

कायाकिंग एक ऐसी एडवेंचरस वाटर एक्टिविटि है, जिसे बिगीनर भी आराम से कर सकते हैं। लक्षद्वीप के समुद्र के साफ पानी में कायाकिंग करना बेहद रोमांचक भी होता है। कायाकिंग मूल रूप से 2 तरह के बोट से किया जाता है। 'सिट ऑन टॉप' कायाक और 'सिट इन' कायाक। इनमें से बिगीनर के लिए 'सिट ऑन टॉप' कायाक को बेस्ट माना जाता है।

underwater

फिशिंग

जी हां, पढ़कर आपको यह बचकानी एक्टिविटी जरूर लग सकती है लेकिन लक्षद्वीप आइलैंड फिशिंग के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां मछली पकड़ने की नयी और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करना भी शुरू हो चुका है लेकिन लक्षद्वीप मूल रूप से मछली पकड़ने के अपने पारंपरिक तरीकों के लिए ही जाना जाता है। यहां मछलियां खाली और विरान पड़ी जगहों पर किया जाता है।

हमें पूरा यकिन है कि PM मोदी ने जो फोटो शेयर की है, उन्हें देखते ही प्रकृति प्रेमियों का दिल लक्षद्वीप की सुन्दर और स्वच्छ समुद्र तटों पर घुमने के लिए जरूर मचल रहा होगा। इसलिए ज्यादा देर न करते हुए जल्दी से लक्ष्यद्वीप का ट्रिप प्लान बना लें और हां, आप लक्षद्वीप में किन-किन रोमांचक एक्टिविटिज को करना चाहते हैं, उनके बारे में हमें कमेंट बॉक्स में बताना बिल्कुल मत भूलें।

More News

    Read more about: india travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+