Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्या आप जानते हैं...इन जगहों पर समुद्र के अंदर मौजूद है नेशनल पार्क, क्या पानी के अंदर रहते हैं शेर और चीता?

क्या आप जानते हैं...इन जगहों पर समुद्र के अंदर मौजूद है नेशनल पार्क, क्या पानी के अंदर रहते हैं शेर और चीता?

समुद्र के अंदर नेशनल पार्क या समुद्री नेशनल पार्क! सुनने में बड़ा अजीब लग रहा है न...। हमने जब भी नेशनल पार्क के बारे में बात की है तो हर बार एक हरे भरे जंगल की तस्वीर हमारे मन में उभरती है, जहां हिरण, जंगली भैंसे, हाथी, भालू, जंगली कुत्ता, लोमड़ी से लेकर लकड़बग्घा, शेर, तेंदुआ, चीता और पीली धारियों वाला बाघ तक बेपरवाह अंदाज में घूमते हैं।

लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि समुद्र के अंदर भी नेशनल पार्क है। जी हां, यह हमारे देश में एक नहीं बल्कि कई जगहों पर समुद्र के अंदर यानी समुद्री नेशनल पार्क मौजूद है। लेकिन इस नेशनल पार्क में कौन से जानवर रहते हैं? क्या बाघ, हाथी, गैंडे या फिर हिरण और जंगली भैंसे तक पानी के अंदर रहते हैं अथवा रह सकते हैं?

marine national parks of india

चलिए पता लगा लेते हैं -

भारत में एक नहीं बल्कि कई जगह हैं, जहां समुद्री नेशनल पार्क है। लेकिन इस नेशनल पार्क में हाथी, बाघ या चीता अथवा शेर नहीं बल्कि एक ही तरह का प्राणी रहता है जो जमीन और पानी दोनों जगहों पर रह सकता है। हम बात कर रहे हैं कछुओं की। दरअसल, हमारे देश में मुख्य रूप से ऐसी जगहों पर मरीन नेशनल पार्क मौजूद है जहां कछुए प्रजनन कर अपना घोसला बनाते और अंडे देते हैं। इससे कछुओं के अंडों के लिए एक सुरक्षित माहौल मुहैया करवाया जा सकता है।

भारत में कहां-कहां है समुद्री नेशनल पार्क -

1. कच्छ की खाड़ी

अगस्त 1980 में गुजरात के कच्छ की खाड़ी को समुद्री नेशनल पार्क घोषित किया गया था। यह नेशनल पार्क जामनगर के पास मौजूद है। यहां कोरल रीफ और मैनग्रोव के करीब 42 द्वीप हैं। इस खाड़ी में 52 प्रजातियों के कोरल और 7 प्रकार के मैनग्रोव पाए जाते हैं। इस नेशनल पार्क में कई तरह के ऐसे समुद्री जीवों का बसेरा है, जिनके बारे में आम लोगों को काफी कम पता होता है।

list of marine national parks in india

2. रानी झांसी समुद्री नेशनल पार्क, अंडमान और निकोबार

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भी एक शानदार समुद्री नेशनल पार्क है, जहां बड़ी संख्या में ऑलिव रिडल और लेदरबैक सी टर्टल पाए जाते हैं। सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए रानी झांसी समुद्री नेशनल पार्क एक बहुत ही अच्छी जगह साबित हो सकती है, जहां बड़ी संख्या में जमीन पर अंडे देने के लिए कछुए आते हैं। इसके साथ ही यहां डॉल्फिन, ब्लू व्हेल, बर्राकुडा आदि भी देख सकते हैं।

3. मन्नार की खाड़ी समुद्री नेशनल पार्क, तमिलनाडु

दक्षिण भारत में थूटुकुडी और रामनाथपुरम जिले के बीच में मौजूद है मन्नार की खाड़ी समुद्री नेशनल पार्क। यह समुद्री नेशनल पार्क लगभग 10,500 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें 21 द्वीप भी हैं। यहां कई तरह के कोरल रीफ पाए जाते हैं, जो समुद्री जीवन का अहम हिस्सा हैं। इस समुद्री नेशनल पार्क में लगभग 17 प्रजातियों के कोरल, 450 प्रजातियों की मछलियां, 4 प्रजाति के समुद्री कछुए और कई तरह के अन्य समुद्री जीव पाए जाते हैं। इस समुद्री नेशनल पार्क की स्थापना फरवरी 1989 को भारत और तमिलनाडु सरकार ने संयुक्त रूप से किया था।

4. महात्मा गांधी समुद्री नेशनल पार्क, अंडमान और निकोबार

पोर्ट ब्लेयर से लगभग 30 किमी की दूरी पर वनडोर के पास स्थित है महात्मा गांधी समुद्री नेशनल पार्क। इसे 1983 में बनाया गया था। समुद्र में यह लगभग 281.50 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां घूमने आने वाले पर्यटक 15 द्वीपों, वहां के समुद्रतटों और मैनग्रोव जंगलों में भी घूमने का आनंद उठा सकते हैं।

More News

    Read more about: tamilnadu andaman national park
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+