Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अगस्त में 6 और एयरपोर्ट्स पर लागू होगी डिजी यात्रा, लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

अगस्त में 6 और एयरपोर्ट्स पर लागू होगी डिजी यात्रा, लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

यात्रियों की सुविधा और समय की बचत के उद्देश्य से सीविल एविएशन मंत्रालय विभाग के मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 1 दिसंबर 2022 को डिजी यात्रा ऐप को लॉन्च किया था। दो शुरुआती चरणों में इस सुविधा को 7 एयरपोर्ट्स पर लॉन्च किया जा चुका है। अब सीविल एविएशन मंत्रालय इसे 6 नये एयरपोर्ट्स पर लॉन्च करने के लिए तैयार है।

Digi Yatra at airport

मिली जानकारी के अनुसार अगस्त 2023 में ही 6 नये एयरपोर्ट्स पर डिजी यात्रा सुविधा को लॉन्च कर दिया जाएगा। बता दें, डिजी यात्रा एक मोबाइल ऐप है, जिसकी मदद से यात्री कॉन्टैक्टलेस यात्रा का लाभ उठा पाते हैं।

किन-किन एयरपोर्ट्स पर हो चुका है लागू

डिजी यात्रा मोबाइल ऐप को अब तक देशभर के 7 प्रमुख एयरपोर्ट्स पर लागू किया जा चुका है। दो चरणों में इन एयरपोर्ट्स पर डिजी यात्रा सुविधा को लागू किया गया है। पहले चरण में जिन 3 एयरपोर्ट्स पर डिजी यात्रा को लागू किया गया था उनमें नई दिल्ली, वाराणसी और बैंगलोर एयरपोर्ट शामिल हैं। दूसरे चरण में 4 एयरपोर्ट्स पर डिजी यात्रा को लागू किया गया था, जिनमें विजयवाड़ा, पुणे, हैदराबादा और कोलकाता शामिल हैं।

नये एयरपोर्ट्स जहां शुरू होगी डिजी यात्रा

Airport

डिजी यात्रा मोबाइल ऐप के माध्यम से एयरपोर्ट्स पर यात्रियों के लिए विशेष सुविधा की शुरुआत देश के 6 अन्य एयरपोर्ट्स पर शुरू होने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार अगस्त 2023 में ही इन एयरपोर्ट्स पर डिजी यात्रा को लागू कर दिया जाएगा। जिन 6 नये एयरपोर्ट्स पर डिजी यात्रा की शुरुआत होने वाली है उनमें मुंबई, अहमदाबाद, कोच्ची, लखनऊ, जयपुर और गुवाहाटी एयरपोर्ट शामिल हैं। बताया जाता है कि धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से इन सभी एयरपोर्ट्स पर डिजी यात्रा इंफ्रास्ट्रक्चर को स्थापित किया जाएगा। इन 6 एयरपोर्ट्स पर डिजी यात्रा सेवा की शुरुआत के साथ ही देशभर के कुल 13 एयरपोर्ट्स पर यह सेवा उपलब्ध हो जाएगी।

क्या है डिजी यात्रा

डिजी यात्रा एक मोबाइल ऐप सेवा है, जो यात्रियों को कॉन्टैक्टलेस व परेशानीरहित यात्रा की सुविधा प्रदान करता है। इस ऐप में आपका चेहरा ही आपकी पहचान बन जाता है, जो फेशियल रेकग्नाइजेशन टेक्नोलॉजी (FRT) के तहत काम करता है। यात्रियों को एयरपोर्ट पर टिकट का प्रिंट आउट दिखाने की जरूरत नहीं होती है, वे डिजी यात्रा स्क्रीन पर बस अपना चेहरा और अपनी पहचान पत्र दिखाने के बाद ही आगे बढ़ सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार 10 अगस्त 2023 तक देशभर के 34,60,454 यात्रियों ने डिजी यात्रा का इस्तेमाल अपनी यात्रा को सुगम बनाने के लिए किया है। इस समय तक डिजी यात्रा मोबाइल ऐप के 1.29 मिलीयन यूजर हो चुके हैं।

बता दें, डिजी यात्रा की प्रक्रिया में यात्रियों से संबंधित जानकारी किसी भी सेंट्रल स्टोरेज में सुरक्षित नहीं रखी जाती है। बल्कि यह जानकारी उनके स्मार्टफोन के वॉलेट में ही जमा रहती है। इसे यात्रियों और जिस एयरपोर्ट से यात्रा शुरू हो रही है, उन दोनों के बीच ही रखा जाता है। यात्रा सम्पन्न होने के 24 घंटे के अंदर इस जानकारी को एयरपोर्ट के सिस्टम से हटा दिया जाता है। इन जानकारियों को सिर्फ तभी साझा किया जाता है जब वे एयरपोर्ट से यात्रा करते हैं और जिस एयरपोर्ट से उनकी यात्रा शुरू होती है।

More News

    Read more about: airport travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+