Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रोजमर्रा की जिंदगी से चुके हैं बोर तो सितंबर में इन जगहों की ओर करें रूख

रोजमर्रा की जिंदगी से चुके हैं बोर तो सितंबर में इन जगहों की ओर करें रूख

दुनिया का हर इंसान अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में इतना व्यस्त हो चुका है कि उसे बाकी चीजों के लिए समय ही नहीं मिल पाता है। इंसान अपनी घर व घर की जिम्मेदारियों में इतना व्यस्त हो चुका है कि अब वह किसी दूसरी ओर ध्यान भी देना चाहता। लेकिन कहा जाता है ना कि इंसान को खुद के लिए समय निकाल लेना चाहिए। ऐसे में सिर्फ एक ही ऑप्शन समझ में आता है और वो है घूमना। यानी कि रोजमर्रा की जिंदगी से थोड़ी फुर्सत निकाल कर बाहर किसी दूसरे स्थान पर जाकर समय बिताना, जिससे दिमागी रूप से इंसान थोड़ा आराम कर सकें।

ऐसे में हम आपके लिए सितंबर में घूमने वाली कुछ खास जगहों को लेकर आए हैं, जहां जाकर आप इस महीने को खूब इंजॉय कर सकेंगे और अपना यादों की डायरी में एक पन्ना सितंबर के नाम का भी जरूर लिखेंगे। तो आइए अब देर किस बात की...बैग पैक कर लीजिए और इन स्थानों की ओर निकल पड़िए... जहां एक अलग ही प्रकार की दुनिया आपका बाहें फैला कर इंतजार कर रही है, जहां दुनिया की कोई बंदिशे आपके लिए नहीं है, सिर्फ आप और आपकी जिंदगी, जो खुले आसमान के तले जीना चाहती है।

कश्मीर

कश्मीर

कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है। ऐसे में भला कौन होगा, जो वहां नहीं जाना चाहेगा। यहां के कई ऐसे स्थान है, जो पर्यटकों न सिर्फ आकर्षित करती हैं बल्कि उनके दिलों में हमेशा के लिए अपनी एक अलग ही जगह बना लेती हैं। ऐसे में अगर चाहे तो कश्मीर की ओर रूख कर सकते हैं। यहां आप सोनमर्ग, गुलमर्ग, पहलगाम व डल झील का सुंदर व आकर्षक नजारा देख सकेंगे।

उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड की वादियों में जाना हर कोई चाहता है, यहां धार्मिक स्थानों से लेकर ऐतिहासिक स्थान तक सब कुछ आपको देखने को मिल जाएगा। यहां पर आप हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, मसूरी, अल्मोड़ा काफी ऐसे स्थान है, जहां आप जाकर अपने इस खूबसूरत महीने को एंजॉय कर सकते हैं।

शिमला

शिमला

अगर आप बारिश के शौकिन हैं तो आपके लिए शायद हिमाचल अच्छी जगह साबित हो सकती है। दरअसल, हिमाचल के शिमला में बारिश के दिनों में हल्की-हल्की बर्फबारी शुरू जाती है, जिससे अगर आप पार्टनर के साथ या परिवार या दोस्तों के साथ जाते हैं तो आपका पल बेहद खूबसूरत और शानदार होने वाला है। या फिर आप अकेले इस ओर रूख करना चाहते हैं तो आपकी सोलो ट्रिप के लिए शिमला काफी अच्छी जगह है।

सिक्किम

सिक्किम

सोलो ट्रिप के लिए सिक्किम को काफी अच्छी जगहों में से एक माना जाता है। इसका मुख्य कारण है कि सिक्किम एक तो काफी छोटा राज्य है और ऊपर से ये तीन ओर से अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर से घिरा हुआ है। तो ऐसे में यहां जाना हर किसी के लिए रोमांचक होने वाला है। सिक्किम में घूमने के लिए काफी शानदार जगहें है, जहां आप जाकर पूरा एंजॉय कर सकते हैं। इनमें से सेवन सिस्टर वॉटरफॉल, त्योंगमो झील, हिमालयन ज्यूलॉजिकल पार्क, नाथुला पास, एंची मठ, गणेश टोक और रुमटेक काफी फेमस प्लेसेस हैं।

दमन दीव

दमन दीव

सितंबर महीने में आप दमन और दीव की ओर भी रूख कर सकते हैं। ये भारत का बहुत ही सुंदर द्वीपों में से एक है। अगर आप समुद्री किनारों के शौकिन हैं तो फिर तो ये ट्रिप आपके लिए बिल्किुल ही शानदार होने वाली है। यहां आपको बहुत ज्यादा भीड़ भी नहीं मिलेगी। इसके अलावा यहां आपको गुजराती और पुर्तगाली संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। यहां पर घूमने के लिए आईएनएस खुखरी मेमोरियल, नैदा गुफाएं, दीव संग्रहालय, जम्पा गेटवे, दीव किला, पानीकोटा किला, असीसी के सेंट फ्रांसिस चर्च और गंगेश्वर मंदिर काफी फेमस टूरिस्ट स्पॉट हैं।

पुडुचेरी

पुडुचेरी

पुडुचेरी का सुंदर और शांत नजारा देखने का अगर आप मन रखते हैं तो सितंबर से अच्छा महीना कोई और हो ही नहीं सकता। यहां आप समुद्री नजारें के अलावा खूबसूरत कैफै व फ्रांसीसी स्वाद वाले लजीज खाने का लुत्फ आप उठा सकते हैं। यहां इमारतें भी पर्यटकों को खासा आकर्षित करती हैं। यहां घूमने लायक पैराडाइज बीच, अरबिंदो आश्रम, ऑरोविले व सीसाइड प्रोमेनेड फेमस जगहों में से एक है।

लोनावला

लोनावला

इस महीने में अगर आप किसी ऐसे डेस्टिनेशन पर जाना चाहते हैं जो रोमांच भरा हो तो आप लोनावला की ओर रूख कर सकते हैं। लोनावला में काफी ट्रेकिंग वाली जगहें मिलेंगी, जो बेहद रोमांचक व खतरनाक होती है, जिसे युवा पीढ़ी खासा पसंद करती है। यहां पर आपको राजमाची का किला दिखेगा, जिसकी ट्रेकिंग करना काफी लोग पसंद करते हैं। इसके अलावा यहां पर पावना बांध, राजमाची उद्यान, टाइगर प्वॉइंट, लोनावला लेक, खंडाला प्वॉइंट व नारायणी धाम मंदिर काफी फेमस स्थान है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+