Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत ही नहीं.. विश्व के इन देशों में भी बोली जाती है 'HINDI' बोली

भारत ही नहीं.. विश्व के इन देशों में भी बोली जाती है 'HINDI' बोली

हमारे देश की हिंदी भाषा बोला जाता है, जो भारत के अधिकतर नागरिकों की मातृभाषा है। भारत में हर साल 14 सितंबर को हिंदी भाषा को सम्मान देने के लिए हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भाषा भारत की एक पहचान के रूप में जानी जाती है। विश्व के अलग-अलग हिस्सों में ये लोगों को एकजुट करने का भी काम करती है। हालांकि, बीते कुछ सालों में अंग्रेजी भाषा की पकड़ ज्यादा हो गई है। लेकिन आज भी हिंदी भाषा की लोकप्रियता कम नहीं हुई है। आज भी भारत के लोग काफी गर्व के साथ इसका प्रयोग करते हैं और हिंदी भाषा में बात करते हुए खुद को काफी गौरवान्वित महसूस करते हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि हिंदी भाषा भारत के अलावा दूसरे देशों में भी बड़े शान से बोला जाता है। लेकिन आपको लग रहा होगा कि हिंदी तो सिर्फ भारत में ही बोली जाती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। विश्व के कुछ ऐसे देश हैं, जहां हिंदी बड़े शान से बोला जाता है। आज हम ऐसे ही देशों के बारे में आपको बताने वाले हैं, जहां आप हिंदी भाषा के साथ भी आराम से रह सकते हैं और अगर अंग्रेजी भाषा नहीं आती है तब भी आपको कोई समस्या नहीं होने वाली है।

विश्व के उन देशों की लिस्ट जहां हिंदी बोली जाती है...

australia

ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया में करीब 110,000 हिंदी भाषी लोग काम करते और रहते हैं। अगर आप भी ऑस्ट्रेलिया में सेट्ल होने के बारे में सोच रहे हैं तो यह आपके लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। ऑस्ट्रेलिया के कई बड़े शहर जैसे सिडनी और कैनबेरा में भारी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं। हाल ही ऑस्ट्रेलियन सरकार ने अपनी नयी शिक्षा नीति में पंजाबी भाषा को भी शामिल किया है। अब प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक छात्रों को ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी भाषा पढ़ाई जाएगी। 2021 में ऑस्ट्रेलिया में हुई जनगणना के अनुसार वहां सिखों की आबादी करीब 210,000 से ज्यादा हो चुकी हैं।

Canada

कनाडा
आपको पता है कनाडा में करीब 1,00,000 से ज्यादा लोग रहते हैं जिनकी मातृभाषा हिंदी है। कनाडा में रहने और वहां काम करने का क्रेज भारतीयों के बीच कितना ज्यादा है, इसके बारे में अलग से कुछ बताने की जरूरत ही नहीं है। कनाडा में सबसे ज्यादा भारतीय टोरंटो में पाए जाते हैं। यहां भारतीयों की कुल संख्या 5,70,000 से कुछ ज्यादा ही है। कनाडा में भारत से जाकर बसने और वहां काम करने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

newzealand

न्यूज़ीलैंड
अलग-अलग भारतीय भाषाएं दुनिया भर में धीरे-धीरे अपनी जगह बना रही हैं। इनमें हिंदी और पंजाबी भाषाएं प्रमुख हैं। इसी क्रम में न्यूज़ीलैंड ऐसा देश बन चुका है, जहां हिंदी चौथी ऐसी भाषा है जो सबसे ज्यादा बोली जाती है। जानकारी के अनुसार न्यूज़ीलैंड में करीब 82,000 से 1 लाख लोग ऐसे हैं, जो हिंदी भाषा का प्रयोग करते हैं। रिपोर्ट्स में देखा गया है कि हिंदीभाषी पर्यटक न्यूज़ीलैंड में सबसे ज्यादा ऑकलैंड, नैपियर, पैहिया में जाना पसंद करते हैं।

नेपाल

नेपाल

नेपाल भारत का पडो़सी राज्य है, जहां अधिकतर लोग हिंदी भाषा का ही प्रयोग करते हैं। लेकिन आज तक हिंदी को अधिकारिक भाषा के तौर पर मान्यता नहीं मिल पाई है। हालांकि, साल 2016 में कुछ नेपाली सांसदों की ओर से हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा के तौर पर शामिल करने की मांग जरूर उठाई गई थी।

पाकिस्तान

पाकिस्तान

पाकिस्तान भी भारत का पड़ोसी राज्य है, जहां भी आपको हिंदी बोलते हुए काफी लोग दिख जाएंगे। दरअसल, 1947 के पहले पाकिस्तान भारत की ही हिस्सा हुआ करता था, ऐसे में यहां पर हिंदी भाषा बोलना आम बात की तरह ही है।

सिंगापुर

सिंगापुर

करीब 500 साल पहले सिंगापुर ग्रेटर इंडिया का हिस्सा था, ऐसे में यहां पर बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग भी रहते हैं। इस देश में हिंदी भाषा बोलने वालों की संख्या काफी अधिक है। हालांकि, यहां तमिल भाषा को राजभाषा का दर्जा भी प्राप्त है। भारतीय पर्यटकों के लिए सिंगापुर एक अच्छा डेस्टिनेशन भी माना जाता है।

अमेरिका

अमेरिका

आप कभी सोच भी नहीं सकते कि अमेरिका जैसे देश में हिंदी भाषा का यूज होता होगा। लेकिन ये बात सच है कि यहां के काफी लोग हिंदी भाषा का प्रयोग करते हैं। हालांकि, अंग्रेजी भाषा का बोलबाला यहां खूब है, ऐसे में लोग यहां पर अपने घरों में हिंदी भाषा का प्रयोग करते हैं। यहां पर अधिकतर लोग भारतीय समुदाय के मिल जाएंगे। हिंदी भाषा यहां के लोकप्रिय भाषाओं में से एक है।

मॉरीशस

मॉरीशस

भारतीय सैलानियों के लिए मॉरीशस भी काफी अच्छा डेस्टिनेशन माना जाता है। लेकिन आपको जानकर और भी खुशी होगी कि यहां के एक तिहाई लोग हिंदी भाषा का प्रयोग करते हैं। हालांकि यहां की मूल भाषा क्रियोल है और अधिकारिक भाषा के तौर पर यहां पर अंग्रेजी और फ्रेंच बोला जाता है।

फिजी

फिजी

फिजी में भी हिंदी भाषा का चलन है। दरअसल, यहां पर काफी संख्या में भारतीय मजदूर काम करते हैं, जो अवधी, भोजपुरी और मगही भाषा का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा यहां पर उर्दू भी आपको सुनने को मिल जाएगा।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+