
हर मंगल कार्य शुरू करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है या फिर यूं कहे कि सबसे पहले गणेश की ही पूजा की जाती है। भगवान गणेश को बप्पा, सिद्धि विनायक, मंगलमूर्ति और न जाने कितने रूपों में पूजा जाता है। भारत के कई ऐसे स्थान है, जहां सिद्धि विनायक की प्रसिद्ध मंदिर है। इनमें से कई मंदिर तो ऐसे हैं, जो हजारों साल पुराने है।
लेकिन क्या आपको पता है कि बप्पा के मंदिर भारत के अलावा विदेशों में भी है? नहीं ना, तो आज हम आपको बताएंगे कि किन देशों में भगवान गणेश के मंदिर है, जहां जाकर आप बप्पा के दर्शन कर सकते हैं। इन मंदिरों में रोजाना रूप से भगवान की आरती व पूजा-अर्चना की जाती है। आने वाले 31 अगस्त को मंगलमूर्ति का जन्मदिन है तो ऐसे मौके पर आइए एक नजर डालते हैं विदेशों के प्रसिद्ध गणेश मंदिरों पर...

नेपाल
अशोक विनायक मंदिर, काठमांडू
चंद्र विनायक मंदिर, काठमांडू
जल विनायक मंदिर, चोबर
कर्ण विनायक मंदिर, बुंगामाटी
सिद्ध गणेश मंदिर, जनकपुर
गिरजा गणेश मंदिर, फुलहारा
विजय गणपति मंदिर, गोरखा
सूर्य विनायक मंदिर, भक्तपुर

अमेरिका
गुजरात समाज हिंदू मंदिर, फ्लोरिडा
महागणपति मंदिर, फीनिक्स, एरिजोना
श्री गणेश मंदिर, सॉल्टलेक सिटी, ऊटाह
श्री गणेश मंदिर, सीएटेल
श्री गणेश मंदिर, अलास्का
श्री गणेश मंदिर, उत्तरी टेक्सास
वैदिका विद्या गणपति मंदिर, सेंट जोज, कैलिफोर्निया

श्रीलंका
कैलाश पिल्लईयर मंदिर, नल्लूर
कन्नईकोठीकक्कई पिल्लईयर मंदिर, चुलीपुरम
करुणाकर पिल्लईयर मंदिर, इनूवी
श्री मुथु विनायक मंदिर, कोलंबो
अरासकेसरी पिल्लईयर मंदिर, नीरवेली
पिल्लईयर मंदिर, मुरुकंडी

कनाडा
मुथु विनयागर कोविल मंदिर, टोरंटो
रिचमंड हिल गणेश मंदिर, टोरंटो
श्री कटपक विनयागर रोविल मंदिर, ब्रैंपटन
श्री महागणपति मंदिर, एडमॉनटन

मलेशिया
श्री गणेश मंदिर, कोट्टूमलाई
श्री गणेशन मंदिर, जलान पुडु लामा
श्री महागणपति मंदिर, इपोह
श्री परम ज्योति विनायक मंदिर, इपोह
इंग्लैण्ड
श्री गणपति मंदिर, लंदन
श्री गणपति मंदिर, विंबलडन
श्री शक्ति गणपति मंदिर, थॉर्नटन
दक्षिण अफ्रीका
सिद्धिविनायक मंदिर, डर्बन
गणेश मंदिर, लेडीस्मिथ
गणेश मंदिर, माउंट एजकोंब
ऑस्ट्रेलिया
श्री सेवा विनायक मंदिर, ब्रिस्ब्रेन
गणेश मंदिर, अडेलायड
श्री वक्रतुंड विनायक मंदिर, मेलबर्न
सिंगापुर
श्री सेगपंग विनायक मंदिर, 19 सेलॉन रोड
श्री विनायक मंदिर, 78 केओंग सिआक
जर्मनी
सिद्धिविनायक मंदिर, हैम
विनायक मंदिर, हेलबॉर्न
नॉर्वे
गणेश हिंदू मंदिर, ट्रोंडेम
फ्रांस
श्री मणिकविनयकर आलयम मंदिर, पेरिस
कंबोडिया
पद्मासन गणेश मंदिर, कंडाला



Click it and Unblock the Notifications













