Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आधा 2024 बीत गया, कहीं तो घूम आइये, ये रही बचे हुए लॉन्‍ग वीकेंड की लिस्ट

आधा 2024 बीत गया, कहीं तो घूम आइये, ये रही बचे हुए लॉन्‍ग वीकेंड की लिस्ट

साल 2024 का आधा से ज्यादा बीत चुका है। अब लोग नये साल में घूमने जाने को लेकर योजनाएं बनाना भी शुरू कर चुके हैं। लेकिन आप हैं कि इस साल भी कहीं घूमने नहीं गये। साल का 8वां महीना यानी अगस्त आने वाला है। अलग से छुट्टियां लेकर अगर घूमने जाना संभव नहीं है तो अगले 4-5 महीनों में आने वाले लॉन्ग वीकेंड का ही इस्तेमाल किजीए और एक छोटे से ट्रिप पर कहीं घूम आइए। इस साल कम से कम कुल 10 लॉन्ग वीकेंड होने वाले हैं।

long weekend list in august

अगस्त से दिसंबर तक बचे हुए लॉन्ग वीकेंड की लिस्ट :

अगस्त 2024 के लॉन्ग वीकेंड -
1. 15 अगस्त (गुरुवार) - स्वतंत्रता दिवस।
16 अगस्त (शुक्रवार) को एक छुट्टी लिजीए।
17 अगस्त (शनिवार)
18 अगस्त (रविवार)

2. 24 अगस्त (शनिवार)
25 अगस्त (रविवार)
26 अगस्त (सोमवार) - श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

सितंबर के लॉन्ग वीकेंड की लिस्ट -

1. 5 सितंबर (गुरुवार) - ओणम्
6 सितंबर (शुक्रवार) को एक छुट्टी लिजीए।
7 सितंबर (शनिवार) - गणेश चतुर्थी
8 सितंबर (रविवार)

2. 14 सितंबर (शनिवार)
15 सितंबर (रविवार)
16 सितंबर (सोमवार) - ईद-मिलाद-उन-नबी

travel on long weekend

अक्तूबर में लॉन्ग वीकेंड की लिस्ट -

11 अक्तूबर (शुक्रवार) - महानवमी
12 अक्तूबर (शनिवार) - विजयादशमी
13 अक्तूबर (रविवार)

नवंबर में लॉन्ग वीकेंड की लिस्ट -

1. 1 नवंबर (शुक्रवार) - दीवाली
2 नवंबर (शनिवार)
3 नवंबर (रविवार) - भाईदूज

2. 15 नवंबर (शुक्रवार) - गुरु नानक जयंती
16 नवंबर (शनिवार)
17 नवंबर (रविवार)

लॉन्ग वीकेंड्स पर 2-3 दिन में कहां घूमने जा सकते हैं?

अगर आप पहाड़ों पर घूमने जाने के शौकिन हैं तो 2-3 दिनों की छुट्टी में मसूरी, नैनीताल, शिमला, डलहौजी, मनाली, धर्मशाला या कौशानी जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। अगर आप ऑफिस से 1 या दो दिनों की और छुट्टी ले सकते हैं तो 5 दिनों के ट्रिप पर दक्षिण भारत की कई जगहें जैसे कूर्ग, ऊटी, कोडाइकोनाल, मुन्नार, गोकर्ण, वायनाड, अल्लेपी, महाबलीपुरम, कुमारकोम, पुडुचेरी और वर्कला जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

misty morning

अगर आपको समुद्रतट पसंद हैं तो लॉन्ग वीकेंड पर सबसे पहला विकल्प गोवा का ही सामने आता है। वहीं दिल्ली के आसपास कई लग्जरी रिसॉर्ट हैं, जहां आप 1-2 दिन रिलैक्स कर सकते हैं। इसके अलावा राजस्थान की जगहें जैसे जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, पुष्कर आदि भी शॉर्ट ट्रिप पर घूमने और शॉपिंग करने के लिए बेस्ट हो सकती है। इसके अलावा आप हैदराबाद, तिरुपति, बनारस या अयोध्या भी शॉर्ट ट्रिप पर जा सकते हैं।

More News

    Read more about: weekend travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+