Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तु जल्दी आ! देखें विसर्जन की कुछ खास तस्वीरें

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तु जल्दी आ! देखें विसर्जन की कुछ खास तस्वीरें

गणेश उत्सव का 10वां दिन अपने साथ खुशियां कम और उदासी ज्यादा लेकर आता है। 10 दिनों तक घर-घर में बड़े ही प्यार से विराजमान रहने के बाद 10वें दिन बप्पा का विसर्जन कर दिया जाता है। गणपति विसर्जन के दिन मुंबई की सड़कें मानों थम जाती हैं। हर तरफ बस जनसैलाब ही नजर आता है। हर व्यक्ति नम आंखों से बप्पा को विदा करने के लिए अपने घर से बाहर निकल आता है।

Lord ganesh

कुछ ऐसी ही स्थिति देश के दूसरे शहरों जैसे दिल्ली, हैदराबाद, सुरत से लेकर कश्मीर तक की होती है। हालांकि बप्पा की विदाई के बाद नवरात्रि की शुरुआत में कुछ दिनों का ही समय रह जाता है।

आइए गणपति विसर्जन की कुछ तस्वीरों के साथ, इस साल बप्पा को विदा कर नवरात्रि की तैयारियों में जुट जाते हैं।

lord ganesh

1. विसर्जन से पहले जुलूस के साथ निकली मुंबई के प्रसिद्ध लाल बाग चा राजा की सवारी।

ganesh visarjan 2

2. मुंबई में भगवान गणपति मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाते भक्त।

Ganesh visarjan 3

3. मुंबई में विसर्जन के जुलूस के दौरान भगवान गणेश की मूर्ति पर उड़ाया जा रहा गुलाल।

lord ganesh 5

4. विसर्जन से पहले मुंबई की तंग गलियों से गुजरता विघ्नहर्ता गणेश का जुलूस।

Flower

5. विसर्जन के लिए भगवान गणेश की विशाल मूर्ति को ले जाते समय उन की जा रही फूलों की बारिश।

lord

6. नम आंखों और चेहरे पर मुस्कान के साथ बप्पा से की जा रही विनती 'अगले बरस तु जल्दी आ'।

Jammu

7. जम्मु के पास अखनूर में चेनाब नदी में विसर्जन के लिए भगवान गणेश की मूर्ति को ले जाती छोटी बच्ची।

Chenab

8. जम्मु के पास अखनूर के चेनाब नदी में विसर्जित की गयी गणपति की प्रतिमा।

visarjan

9. नई दिल्ली के एक तालाब में भगवान गणेश की मूर्ति को विसर्जित करता एक श्रद्धालु।

surat

10. गुजरात के सूरत में भगवान गणेश की मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु।

surat tracktor

11. सूरत में ट्रैक्टर पर सवार होकर विसर्जन के लिए जाते भगवान गणेश।

kullu

12. कुल्लू की ब्यास नदी में भगवान गणेश की मूर्ति को विसर्जित करने के लिए ले जाते भक्त।

ganesha

13. गणेश चतुर्थी के आखिरी दिन भगवान गणेश की प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए बनाया गया अस्थायी तालाब।

hyderabad

14. हैदराबाद में भगवान गणेश की मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु।

charminar

15. हैदराबाद में चारमीनार के सामने से गुजरता भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन का जुलूस।

hyderabad 3

16. हैदराबाद में डॉ. बी. आर. अम्बेदकर सचिवालय के सामने से गुजरता गणपति विसर्जन का जुलूस।

arabian sea

17. विसर्जन के लिए अरब सागर की तरफ बढ़ते लाल बाग चा राजा।

ganapati visarjan

18. नई दिल्ली में भगवान गणेश की मूर्तियों के विसर्जन के बाद एकत्र की गयी प्रतिमाएं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+