Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लखनऊ में 32 एकड़ के क्षेत्र में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय कन्वेशन-कम-एग्जिबिशन सेंटर, कहां बनेगा!

लखनऊ में 32 एकड़ के क्षेत्र में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय कन्वेशन-कम-एग्जिबिशन सेंटर, कहां बनेगा!

लखनऊ करेगा अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों की मेजबानी। जी हां, उत्तर प्रदेश वासियों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है। हाल ही में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के हुई बैठक दौरान लखनऊ में अत्याधुनिक इंटरनेशनल एग्जीबिशन कम कन्वेंशन सेंटर बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने रखा गया था, जिस पर उन्होंने अपनी सैद्धांतिक सहमति जता दी है।

इस कन्वेंशन सेंटर का निर्माण वृंदावन योजना के तहत आवास विकास और एलडीए संयुक्त रूप से करने वाली है। बताया जाता है कि राज्य सरकार भी इसमें वित्तीय सहायता करने वाली है।

lucknow convention centre

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने क्या कहा?

प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ में राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए एक सभी प्रकार अत्याधुनिक सुविधाओं वाला, हाईटेक कन्वेंशन कम एग्जिबिशन सेंटर बनाने की जरूरत है।

अपने बयान में उन्होंने कहा कि यह कन्वेंशन सेंटर ऐसा होना चाहिए जहां बड़े-बड़े सांस्कृतिक, राजनीतिक, राजकीय कार्यक्रम, धार्मिक समारोह, म्यूजिक कॉन्सर्ट आदि का आयोजन किया जा सकें। इसे बनाते समय यह भी ध्यान रखा जाएगा कि एग्जिबिशन सेंटर में बड़े-बड़े मेलों और प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा सकें।

lucknow international convenstion centre

क्या-क्या होंगी कन्वेंशन सेंटर की खासियतें?

नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट में सीएम योगी के हवाले से बताया गया है कि कन्वेंशन सेंटर का डिजाइन भारतीय संस्कृति के अनुकूल होगा। यहां एक ओपन थिएटर बनाया जाएगा और होटल इंडस्ट्री के लिए जमीन भी आरक्षित रखी जाएगी। इस सेंटर की इमारत को इस तरह से तैयार किया जाएगा ताकि यह जल और ऊर्जा संरक्षण का बेहतरीन उदाहरण बन सकें।

कन्वेंशन सेंटर में पार्किंग, फायर सेफ्टी, फूड कोर्ट आदि का इंतजाम किया जाएगा ताकि किसी भी तरह की समस्या किसी को न हो। मुख्यमंत्री योगी ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उदाहरण देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, इसलिए कन्वेंशन कम एग्जिबिशन सेंटर को डिजाइन करते समय इन बातों का भी ख्याल रखा जाएगा।

lucknow international convention cum exhibition centre

कहां बनेगा इंटरनेशनल कन्वेंशन कम एग्जिबिशन सेंटर

लखनऊ में कहां बनेगा इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर? इस बारे में राज्य के आवास विभाग के अधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वृंदावन योजना के तहत साल 2020 में जिस स्थान पर डिफेंस एक्सपो का आयोजन किया गया था, वहां 32 एकड़ भूमि उपलब्ध है। उसी भूमि पर कन्वेंशन और एग्जिबिशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा। बताया जाता है कि इस कन्वेंशन सेंटर का ऑडिटोरियम लगभग 10 हजार लोगों को एकसाथ बैठाने की क्षमता वाला होगा। लेकिन इसके आकर्षण का मुख्य केंद्र कन्वेंशन सेंटर परिसर में पंचतत्वों को प्रदर्शित करता 'पंच वाटिका' होने वाला है।

विशेष नोट : यहां दी गयी सभी फोटो AI की मदद से बनायी गयी है। राज्य सरकार अथवा संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई फोटो अभी तक मुहैया नहीं करवायी गयी है।

More News

    Read more about: lucknow uttar pradesh
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+