Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »महाबलेश्वर की One Day Trip पर इन 6 जगहों पर जरूर जाएं

महाबलेश्वर की One Day Trip पर इन 6 जगहों पर जरूर जाएं

महाराष्ट्र का एक खूबसूरत हिल स्टेशन महाबलेश्वर हमेशा से ही पर्यटकों को खूब आकर्षित करता रहा है। अगर आप एक दिन की ट्रिप पर महाबलेश्वर जाने का प्लान बना रहे हैं तो सिर्फ एक दिन में इसकी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक स्थलों को देख सकते हैं।

यह पश्चिमी घाट में स्थित एक हिल स्टेशन है जो आपको एक दिन के लिए ताज़गी भरी छुट्टी प्रदान करता है। यहाँ कुछ ऐसी जगहें बताई जा रही हैं, जहां आपको महाबलेश्वर की One Day Trip पर ज़रूर जाना चाहिए।

one day trip to mahabaleshwar

1. वेन्ना झील

अपने दिन की शुरुआत वेन्ना झील की सैर के साथ करें। यह लोकप्रिय जगह बोटिंग, घुड़सवारी और खूबसूरत नज़ारे पेश करती है। सुबह का समय शांति का अनुभव करने के लिए यह जगह बिल्कुल आदर्श है। यह हरियाली से घिरा स्थान है जो आराम करने और तस्वीरें लेने के लिए एक बेहतरीन जगह है।

2. प्रतापगढ़ किला

इसके बाद, 1656 में बने प्रतापगढ़ किले की ओर जाएं। यह किला ऐतिहासिक महत्व रखता है और यहां से पूरे क्षेत्र के मनोरम दृश्य दिखाई देता है। जिन लोगों को इतिहास में दिलचस्पी है, उन्हें इस किले पर एक बार जरूर आना चाहिए।

3. मैप्रो गार्डन

दोपहर के ब्रेक के लिए, मैप्रो गार्डन जाएं। यह गार्डन स्ट्रॉबेरी की पैदावार के लिए मशहूर है। यहां सिर्फ स्ट्रॉबेरी का उत्पादन ही नहीं बल्कि इस गार्डन में कई तरह के फल-आधारित उत्पाद भी मिलते हैं। गर्मी की दोपहर में आप यहां स्ट्रॉबेरी शेक या आइसक्रीम का आनंद उठा सकते हैं। यह खाने के शौकीनों की पसंदीदा जगह है।

places to visit in mahabaleshwar

4. लिंगमाला झरना

खुद को तरोताज़ा अनुभव कराने के लिए लिंगमाला झरने पर जरूर जाएं। खासतौर पर मानसून के समय यह झरना अपने पूरे शबाब पर होता है। इस झरने और यहां के आसपास काफी अच्छी तस्वीरें क्लीक की जा सकती है। मानसून में यहां की सुन्दरता प्रकृतिप्रेमियों के दिल में बस जाती है।

5. महाबलेश्वर मंदिर

अपने अगले पड़ाव पर आप महाबलेश्वर मंदिर जा सकते हैं। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। बताया जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 16वीं शताब्दी में किया गया था। दिन भर की थकान उतारने और शाम की प्रार्थना के लिए यह मंदिर एक शांतिपूर्ण स्थान है।

6. एलीफेंट हेड पॉइंट

अपने दिन का समापन एलीफेंट हेड प्वाएंट पर करें। यह एक व्यू प्वाएंट है जो सह्याद्रि पर्वतमाला का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है। शाम को ढलते सूरज को देखना, तस्वीरें क्लीक करना और आराम करने के लिए यह एक आदर्श स्थान माना जाता है।

More News

    Read more about: mahabaleshwar mumbai maharashtra
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+