Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अगले 4 महीने में मुंबई के समुद्र में 22 दिन आएगा उफान, जानिए कब और कितनी ऊंची उठेंगी लहरें!

अगले 4 महीने में मुंबई के समुद्र में 22 दिन आएगा उफान, जानिए कब और कितनी ऊंची उठेंगी लहरें!

समुद्र में उठती विशाल लहरें...जिन्हें देखकर एक पल के लिए लोगों की रुह कांप जाए। समुद्र में उठ रही इन विशाल और ऊंची-ऊंची लहरों को ही हाई टाइड (High Tide) यानी ज्वार कहा जाता है। मुंबई में ऐसी हाई टाइड की तस्वीरें आम होती हैं। खास तौर पर मानसून के मौसम में मुंबई के समुद्र में काफी ऊंची-ऊंची लहरें उठती हैं।

चुंकि मुंबई समुद्र के किनारे ही बसा हुआ है महानगर है, इसलिए प्रशासन हाई टाइड को लेकर काफी ज्यादा सजग रहती है। हाल ही में BMC के डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग ने बताया है कि मुंबई में आने वाले 4 महीनों में कुल 22 दिन हाई टाइड आने वाली है। मुंबई में मानसून जून के पहले सप्ताह में आने की संभावना है और पहले सप्ताह में ही पहली हाई टाइड आएगी।

mumbai high tide

मुंबई में अगले 4 महीनों में कब-कब हाई टाइड आएगी, इस बारे में बताने से पहले आपको बताते हैं, हाई टाइड यानी ज्वार कहते किसे हैं!

हाई टाइड किसे कहते हैं?

हाई टाइड समुद्र में उठने वाली विशाल और ऊंची-ऊंची लहरों को कहते हैं। भूगोल की भाषा में इसे ज्वार और समुद्र की लहरों का पीछे हटना यानी नीचे की ओर जाना भाटा कहलाता है। ज्वार आने पर समुद्र का जलस्तर काफी तेजी से खतरनाक स्तर तक बढ़ने लगता है। ठीक उसी तरह जब भाटा आता है तब समुद्र का पानी भी काफी तेजी से घटने लगता है।

high tide date and time mumbai

समुद्र में ज्वार और भाटा का आना चंद्रमा पर निर्भर करता है। दरअसल, जब चंद्रमा पृथ्वी के नजदीक आता है तो उस समय समुद्र में ज्वार आता है और जब चंद्रमा पृथ्वी के उस हिस्से से दूर चला जाता है, तो समुद्र में भाटा आ जाता है। चंद्रमा जब धरती का चक्कर लगाता है तो उसके गुरुत्वाकर्षण शक्ति के कारण वह पृथ्वी को अपनी तरफ खींचने लगता है। लेकिन...

यह गुरुत्वाकर्षण बल इतना कम होता है कि पृथ्वी पर सिर्फ समुद्र का पानी ही चंद्रमा की ओर खिंचता है और ज्वार के रूप में ऊपर की ओर बढ़ने लगता है। मूल रूप से समुद्र में ज्वार पूर्णिमा के आसपास के समय ही आता है।

मुंबई में कब आएगी हाई टाइड?

mumbai high tide date and time

मानसून की पहली हाई टाइड 5 जून को आएगी। BMC के डिजास्टर मैनेजमेंट की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार मानसून की सबसे ऊंची हाई टाइड 20 सितंबर को आएगी जब लहरें 4.84 मीटर तक ऊपर जा सकती हैं। मानसून के समय हाई टाइड का आना शहरों के लिए काफी बड़ी चुनौती लेकर आती है।

क्योंकि ज्वार या हाई टाइड के समय समुद्र अथवा नदियां पहले से ही पानी से लबालब भरी रहती हैं। ऐसे में अगर तेज बारिश हो जाती है तो पानी निकलने की जगह नहीं मिल पाती है, जिससे नीचले इलाकों के डुबने का खतरा बना रहता है।

mumbai maharashtra high tide

चलिए अब आपको बताते हैं मुंबई के समुद्र में कब हाई टाइड आएगी और कितनी ऊंची लहरें उठेंगी!

महीना तारीख समय लहरों की ऊंचाई
जून 05 11:17 बजे 4.61 मीटर
जून 06 12:05 बजे 4.69 मीटर
जून 07 12:50 बजे 4.67 मीटर
जून 08 01:34 बजे 4.58 मीटर
जून 23 01:09 बजे 4.51 मीटर
जून 24 01:53 बजे 4.54 मीटर
जून 25 02:36 बजे 4.53 मीटर
जुलाई 22 12:50 बजे 4.59 मीटर
जुलाई 23 01:29 बजे 4.69 मीटर
जुलाई 24 02:11 बजे 4.72 मीटर
जुलाई 25 02:51 बजे 4.64 मीटर
अगस्त 19 11:45 बजे 4.51 मीटर
अगस्त 20 12:22 बजे 4.70 मीटर
अगस्त 21 12:57 बजे 4.81 मीटर
अगस्त 22 01:35 बजे 4.80 मीटर
अगस्त 23 02:15 बजे 4.65 मीटर
सितंबर 17 11:14 बजे 4.54 मीटर
सितंबर 18 11:50 बजे 4.72 मीटर
सितंबर 18 12:19 बजे 4.69 मीटर
सितंबर 20 01:03 बजे 4.84 मीटर
सितंबर 21 01:42 बजे 4.50 मीटर
सितंबर 22 02:33 बजे 4.64 मीटर

(मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के आधार पर)

More News

Read more about: maharashtra mumbai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+