Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गणेश चतुर्थी पर जा रहे हैं मुंबई, बड़े रेस्तरां नहीं एक बार जरूर ट्राई करें ये स्ट्रीट फूड

गणेश चतुर्थी पर जा रहे हैं मुंबई, बड़े रेस्तरां नहीं एक बार जरूर ट्राई करें ये स्ट्रीट फूड

मायानगरी मुंबई को इसकी नाइट लाइफ और फास्ट लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है। लेकिन साल में एक समय ऐसा होता है जब पूरी मुंबई नगरी थम सी जाती है। जी हां, गणेश चतुर्थी ही वह समय होता है जब हर मुंबईवासी अपनी दौड़ती भागती जिंदगी से 2 पल चुराता है और बाप्पा के इस त्योहार में खो जाता है। इस समय सिर्फ मुंबई ही नहीं बल्कि देश-विदेश से भी लाखों लोग मुंबई पहुंचते हैं।

street food of mumbai

मुंबई की अपनी ट्रिप में आप बड़े रेस्तरां में तो जरूर खाएंगे लेकिन समय निकालकर मुंबई की सड़को पर मिलने वाला स्ट्रीट फूड भी जरूर ट्राई करें। हम दावे से कह सकते हैं कि स्ट्रीट फूड का यह स्वाद आपको बड़े-बड़े रेस्तरां के महंगे डीश में भी नहीं मिलेगा।

मुंबई की मस्ट ट्राई स्ट्रीट फूड :-

Pav bhaji

पाव भाजी - पाव भाजी ऐसा स्ट्रीट फूड है, जो आपको देश के लगभग हर शहर के छोटे या फिर बड़े रेस्तरां में जरूर मिल जाएगा। लेकिन मुंबई में मिलने वाले पाव भाजी का स्वाद ही काफी हटकर होता है। गणेश चतुर्थी के पूजा पंडालों में घुमते हुए दोस्तों के साथ इसे टेस्ट करना बिल्कुल मत भूलिए।

vada pav

वड़ा पाव - यह स्ट्रीट फूड मुंबई में चलते-फिरते खाया जा सकता है। पाव के बीच में गर्मागर्म वड़ा और लहसून की चटनी के साथ तीखी हरी मिर्च स्वाद का वो कॉम्बीनेशन तैयार करती है, जो सालों तक आपकी जुबान से नहीं उतरेगा।

misal pav

मिसल पाव - आपकी मुंबई की ट्रिप तक तक अधुरी रहेगी जब तक आप मिसल पाव टेस्ट ना कर लें। यह स्ट्रीट फूड मुंबई के हर गली-नुक्कड़ में मिल जाएगा। मिसल अंकुरित मोठ से बना एक मसालेदार ग्रेवी होता है, जिसे चिवड़ा मिक्स, सेव भुजिया, प्याज, नींबू और मक्खन से सेंके गये पाव के साथ परोसा जाता है।

भेलपुरी - यूं तो आपने अक्सर समुद्रतटों पर शाम के समय भेलपुरी बिकते हुए देखा होगा या खाया भी होगा। लेकिन मुंबई में मिलने वाली भेलपुरी का स्वाद ही अलग होता है। मुरमुरे को ढेर सारी सब्जियों, प्याज, सेव भुजिया, तीखी इमली की चटनी और पापड़ी मिक्स कर बनाया जाता है। यह मुंबई में शाम के वक्त अच्छा स्नैक्स होता है।

ragada petties

रगड़ा पेटिस - आपने भले ही बड़े-बड़े रेस्तरां में नॉन-वेज पेटिस खाया होगा लेकिन मुंबई का रगड़ा पेटिस लाजवाब होता है। सफेद मटर को मैश कर कई तरह के मसालों, प्याज और टमाटर के साथ तला जाता है। उसके बाद उबले आलू को मैश को पेटिश बनाया जाता है जिसे रगड़ा और मसालेदार चटनी से सजाया जाता है।

कांदा बटाटा पोहा - पोहा मुख्य तौर पर इंदौर में सबसे ज्यादा खाया जाता है लेकिन मुंबई में मिलने वाला स्ट्रीट फूड कांदा बटाटा पोहा एक अच्छा नाश्ता होता है। बता दें, मराठी में कांदा प्याज को और बटाटा आलू को कहा जाता है। मुंबई की सड़कों पर आपको कांदा बटाटा पोहा के कई स्टॉल मिल जाएंगे।

डेजर्ट के लिए भी पेट में रखे खाली जगह :-

गणेश चतुर्थी के समय मुंबई जाएं तो वहां स्पेशल उन मीठे पकवानों के लिए पेट में जरूर जगह रखें, जो खासतौर पर बाप्पा के पसंदीदा माने जाते हैं।

Patholi

पटोली - गणेश चतुर्थी के समय गौरी पूजन के लिए खासतौर पर पटोली बनाया जाता है। यह मीठा तो होता है लेकिन हेल्दी भी होता है। चावल के आटे से रोल तैयार कर घिसे हुए नारियल और गुड़ की स्टफिंग डाली जाती है। फिर इसे हल्दी के हरे पत्ते में रखकर भाप में पकाया जाता है।

Puran poli

पूरन पोली - यह चना दाल, इलायची, केसर और गुड़ की स्टफिंग डालकर बनायी गयी मीठी रोटी होती है। इसे बनाने के लिए ढेर सारे तेल या घी का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन त्योहारों पर इतना चिट मिल तो चलता है।

शीरा - यह महाराष्ट्र का पारंपरिक हलवा है। इसमें ढेर सारा ड्राई फ्रुट और घी डालकर पकाया जाता है। गणेश चतुर्थी पर कई जगहों पर शीरा में केला डालकर उसे और भी स्वादिष्ट बनाकर प्रसाद की तरह बांटा जाता है।

Modak

मोदक - मोदक काफी ज्यादा पटोली से मिलता जुलता है लेकिन इसे हल्दी के पत्ते में रखकर भाप में नहीं पकाया जाता है। मोदक को बनाने के लिए चावल के आटे को गर्म पानी से पहले गुंथा जाता है। फिर उसमें घिसे हुए नारियल, मेवा और ड्राई फ्रुट जैसे अलग-अलग स्टफिंग भरकर भाप में पकाया जाता है। गणेश चतुर्थी के समय दुकानों पर आपको चॉकलेट मोदक भी मिल जाएंगे, उन्हें टेस्ट करना मत भुलिएगा।

More News

    Read more about: mumbai ganesh chaturthi festival
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+