Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »महाराष्ट्र के ताडोबा नेशनल पार्क में जल्द शुरू होगी विश्व की पहली रोपवे सफारी, जानिए कब से?

महाराष्ट्र के ताडोबा नेशनल पार्क में जल्द शुरू होगी विश्व की पहली रोपवे सफारी, जानिए कब से?

अगर आपको जंगलों में घूमना, वन्य जीवों को उनके प्राकृतिक निवास में देखना पसंद है तो यह खबर आपको जरूर उत्साहित करेगी। महाराष्ट्र के ताडोबा अंधेरी टाइगर रिजर्व में जल्द ही पर्यटकों को कुछ ऐसा अनुभव होगा, जो उन्हें दुनिया में और कहीं नहीं होगा। ताडोबा नेशनल पार्क में रोपवे में सवार होकर आप ले सकेंगे जंगल सफारी का आनंद।

जी हां, अब तक आपने जंगलों में जीप सफारी, एलीफैंट सफारी के बारे में जरूर सुना होगा, लेकिन अब विश्व का पहला रोपवे सफारी महाराष्ट्र ताडोबा नेशनल पार्क या ताडोबा अंधेरी टाइगर रिजर्व में लिया जा सकेगा।

tadoba national park ropeway safari

Times of India की एक रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस की एक रोपवे कंपनी POMA SAS ने दुनिया का पहला रोपवे सिस्टम ताडोबा टाइगर रिजर्व में शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। इसका फायदा होगा कि पर्यटक हवा में रोपवे की कार्ट में बैठे-बैठे नीचे मैदानी इलाकों में बाघ और दूसरे जानवरों को घूमते और अपनी रोजमर्रा के क्रियाकलापों को करते हुए देख सकेंगे।

एक तरह से कहा जा सकता है कि पर्यटक रोपवे सिस्टम के माध्यम से ताडोबा नेशनल पार्क के एरियल व्यू का आनंद ले सकेंगे। उम्मीद की जा रही है कि रोपवे सफारी के शुरू होने से ताडोबा नेशनल पार्क आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में फ्रांस की उक्त कंपनी के पब्लिक अफेयर डायरेक्टर और हेड ऑफ सेल्स फॉर एशिया ने इस प्रस्ताव को रखा है। इससे पहले फ्रेंच कंपनी POMA SAS ने देशभर के कई जगहों पर रोपवे परियोजनाओं को पूरा किया है जिसमें पटनी टॉप, कश्मीर, मसूरी आदि शामिल हैं। अब यह कंपनी विश्व का पहला रोपवे सफारी शुरू करने के लिए अब ताडोबा नेशनल पार्क में अत्याधुनिक रोपवे का निर्माण करेगी।

ropeway safari tadoba tiger reserve

क्या होगी इस परियोजना की विशेषता?

ताडोबा नेशनल पार्क में जिस रोपवे सफारी को तैयार किया जाएगा उसमें पर्यटकों को घने जंगलों के बीच से रोपवे के माध्यम से गुजारा जाएगा। इससे वन्यजीव प्रेमी जंगल को अलग-अलग और एरियल व्यू एंगल से देख सकेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, इस रोपवे सफारी अथवा पर्यटकों की आवाजाही की वजह से वन्य जीवों को भी कोई परेशानी नहीं होगी और पर्यटक भी पूरी तरह से सुरक्षित रह सकेंगे।

लेकिन इस सफारी की सबसे बड़ी खासियत होगी कि बिना कोई खतरा मोल लिये अथवा पर्यावरण या वन्य जीवों को नुकसान पहुंचाये न्यूनतम दूरी को बनाए रखते हुए पर्यटक प्राकृतिक नजारों का आनंद उठा सकेंगे। इससे जंगल की शांति भी भंग नहीं होगी।

पर्नोड रिचर्ड के नेशनल प्रेसिडेंट प्रसन्न मोहील, इस परियोजना में सहायक की भूमिका में होंगे, ने बताया कि यह परियोजना प्रदूषण मुक्त होगा। उन्होंने बताया कि रोपवे पारिस्थितिकी प्रभाव को कम करने में मददगार होगा। इससे पर्यटकों को ज्यादा जगह में सफारी करने का मौका मिलेगा।

इस परियोजना के शुरू होने से स्थानीय लोगों को भी रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। बताया जाता है कि ताडोबा नेशनल पार्क में रोपवे सफारी को लेकर अभी सोच-विचार किया जा रहा है। अगर एक बार इसे मंजूरी मिल जाती है, तो निश्चित रूप से ताडोबा टाइगर रिजर्व वन्य टूरिज्म के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखेगा।

More News

Read more about: maharashtra mumbai national park
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+