Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अंधेरी रातों में जगमगाते लाखों जुगनू...मानसून से पहले मुंबई के आसपास कहां मनाएं जाते हैं Firefly Festival?

अंधेरी रातों में जगमगाते लाखों जुगनू...मानसून से पहले मुंबई के आसपास कहां मनाएं जाते हैं Firefly Festival?

मई और जून का महीना महाराष्ट्र की वास्तविक प्राकृतिक सुन्दरता को दिखाता है। इन दोनों महीनों के दौरान महाराष्ट्र में मानसून की बारिश शुरू होती है जिसके बाद प्रकृति को हरियाली का हरा चोला ही ओढ़ लेती है। वहीं मानसून के शुरू होने से ठीक पहले इन्हीं दोनों महीनों के दौरान महाराष्ट्र में कई जगहों पर Firefly Festival मनाया जाता है।

जी हां, साल में यहीं वह समय होता है जब अंधेरे में हर तरफ बस जगमगाते जुगनू ही नजर आते हैं जो अब शहरों से पूरी तरह से गायब हो चुके हैं। बच्चों को अगर प्रकृति के इन जगमगाते नजारों से मिलवाना है, तो मानसून से ठीक पहले वाला समय ही आदर्श माना जाता है।

maharashtra firefly festival

आइए आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आमतौर पर हर साल Firefly Festival का आयोजन किया जाता है और हर बार लाखों की तादाद में यहां जुगनू नजर आते हैं :

1. भंडारदरा झील

यहां हर साल Firefly Festival के दौरान कैम्पिंग का आयोजन किया जाता है, जो इस साल भी होने वाला है। मानसून से ठीक पहले आप दोस्तों, परिवार और खासतौर पर बच्चों के साथ इस जगह पर घूमने आने का प्लान बना सकते हैं। जरा सोचिए, रात को जब चारों तरफ घुप्प अंधेरा छाया हो तब भंडारदरा डैम के आसपास के इलाके में हल्की पीली-हरी रोशनी चमकती नजर आए...वो भी एक या दो नहीं बल्कि लाखों या फिर हजारों। सच में, लोग इस नजारे को देखकर बस खो ही जाते हैं।

मुंबई से दूरी - लगभग 160 किमी

कैसे पहुंचे - ट्रेन और किराए पर गाड़ी या कैब लेकर आसानी से भंडारदरा सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है।

2. पुरुषवाड़ी

महाराष्ट्र में पचनई गांव के पास पुरुषवाड़ी मौजूद है, जहां हर साल मानसून के शुरुआती दिनों में Firefly Festival का आयोजन किया जाता है। इस जगह की गिनती उन जगहों में होती है जहां सबसे ज्यादा तादाद में जुगनू पाए जाते हैं। यह महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में अकोले तालुका का एक आदिवासी गांव है। यह स्थान हरिश्चंद्रगढ़ ट्रैक का शुरुआती प्वाएंट भी है।

मुंबई से दूरी - करीब 190 किमी

कैसे पहुंचे - पुरुषवाड़ी का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन इगतपुरी है, जो यहां से लगभग 70 किमी की दूरी पर स्थित है। मुंबई से इगतपुरी के लिए सीधी ट्रेन या फिर बस-कैब सेवा उपलब्ध है।

3. राजमची किला

जिन लोगों को प्रकृति से प्यार तो है लेकिन एडवेंचर भी उतना ही पसंद है, उनके लिए Firefly Festival में शामिल होने के लिए राजमची किला में जाना सबसे अच्छा विकल्प होता है। 17वीं शताब्दी में इस किले का निर्माण छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा करवाया गया था। मानसून के शुरु होने के ठीक बाद ऐसा लगता है मानों हर रात को अंधेरा घिरने के तुरंत बाद यहां जुगनूओं की बैठक होती है और हर तरफ लाखों की संख्या में जुगनू नाच रहे होते हैं। यह किला लोनावला के पास एक आदर्श ट्रैकिंग प्वाएंट के रूप में भी जाना जाता है।

मुंबई से दूरी - लगभग 100 किमी

कैसे पहुंचे - मुंबई से राजमची किला ट्रेन से पहुंचने के लिए कल्याण स्टेशन से ट्रेन से लोनावला पहुंचे। फिर लोनावला से चाहे तो उदेवाड़ी गांव होते हुए पैदल आप राजमची किला पहुंच सकते हैं या फिर लोनावला से गाड़ी किराए पर लेकर आप इस किले तक पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो मुंबई से सीधे सड़क मार्ग द्वारा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे होते हुए भी इस किले तक पहुंचा जा सकता है।

places to enjoy firefly festival in pre monsoon periods maharashtra

4. समराद (Samrad)

महाराष्ट्र में समराद एक ऐसी जगह है, जहां आपको इन जुगनुओं को ढूंढने के लिए जरा भी तकलीफ उठाने की जरूरत नहीं होती है। यह जगह रतनगढ़ और संधान घाटी के पास ही मौजूद है। एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए यह स्थान किसी स्वर्ग से कम नहीं है, क्योंकि अजोबा किला और कलसुबाई शिखर इस जगह से बहुत पास में ही मौजूद है।


Also Read :


मुंबई से दूरी - लगभग 228 किमी

कैसे पहुंचे - मुंबई से समराद जाने के लिए कल्याण जंक्शन से असनगांव के लिए ट्रेन ले। फिर वहां से आप समराद के लिए टैक्सी ले सकते हैं।

Firefly Festival में जाने के खास टिप्स :

  • Firefly Festival हमेशा मानसून के आने से ठीक पहले ही मनाया जाता है। इसलिए उसी के आधार पर अपने प्लानंस बना लें।
  • चुंकि यह Festival ग्रामिण इलाकों में मनाया जाता है, इसलिए कीड़े-मकौड़ों से बचाव के लिए क्रीम या लोशन अथवा स्प्रे जरूर साथ में रखें।
  • कैम्पिंग के लिए टेंट और पहनने के लिए हमेशा आरामदायक कपड़े ही पास में रखें।
  • अंधेरे में उड़ते जुगनुओं वाले नजारे को कैमरे में हमेशा के लिए कैद करके अपने पास रखने का मौका भला कैसे कोई चूक सकता है। इसलिए अपने पास ऐसा कैमरा जरूर रखें जिससे रात के अंधेरे में भी अच्छी तस्वीरें क्लीक की जा सकें।
  • लोकल गाईड के निर्देशों का जरूर पालन करें। याद रखें, आपकी तुलना में स्थानीय लोगों को उस जगह और प्रकृति के बारे में कहीं ज्यादा जानकारी होगी।
  • जुगनुओं के देखते समय अपनी सीमा बिल्कुल न लांघे। प्रकृति का सम्मान करें। ज्यादा शोर या प्रकाश प्रकृति और जुगनुओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

More News

Read more about: mumbai maharashtra festival travel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+