Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्या है 'वूलू पाउडर रूम'? जिसे महिलाओं के लिए रेलवे ने मुंबई की स्टेशनों पर है बनाया

क्या है 'वूलू पाउडर रूम'? जिसे महिलाओं के लिए रेलवे ने मुंबई की स्टेशनों पर है बनाया

मेट्रो और लोकल ट्रेनों से हर रोज यात्रा करने वाली लाखों महिला यात्रियों की सुविधा और रेलवे की गैर-किराया राजस्व में वृद्धि करने के उद्देश्य से हाल ही में मध्य रेलवे (Central Railway) ने कई स्टेशनों पर वूलू वीमेंस पाउडर रूम तैयार किया है।

माना जाता है कि हर रोज मुंबई की सड़कों पर जितने लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा करते हैं, उनमें से लगभग 41 फीसदी महिलाएं होती हैं। इन महिलाओं को किसी न किसी प्रकार से हाइजीन से संबंधित परेशानियां उठानी पड़ती है। इसलिए महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही रेलवे स्टेशनों पर खास महिलाओं के लिए पाउडर रूम लगाये जा रहे हैं।

powder room mumbai

क्या होता है पाउडर रूम

पाउडर रूम का नाम सुनकर अगर आप यह सोच रहे हैं कि यह कोई मेकअप वैनिटी जैसी चीज है, तो आप गलत है। दरअसल, पाउडर रूम रेलवे स्टेशन, पेट्रोल पंप, मॉल या बस स्टैंड जैसी सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए बना एक कमरा होता है। इसे महिलाओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ही डिजाइन किया गया है।

यहां महिलाएं शौचालयों का इस्तेमाल करने से लेकर वॉश बेसिन और उनके मेकअप को टचअप देने के लिए आइना भी लगा होता है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो पाउडर रूम में वह सभी सुविधाएं दी जाती हैं जो सार्वजनिक शौचालयों में महिलाओं को उपलब्ध नहीं होते हैं। जो महिलाएं पाउडर रूम का सब्सक्रिप्शन लेती हैं, उन्हें सैनिटरी नैपकिन, चाय-कॉफी और पानी कॉम्प्लीमेंट्री प्रदान की जाती है।

कैसे होगा फायदा

वूलू वीमेंस पाउडर रूम सशुल्क उपलब्ध सेवा होगी। पाउडर रूम के 50 फीसदी हिस्से में 4 शौचालय और बाकी के 50 फीसदी हिस्से में गैर-खाद्य पदार्थ वाली वस्तुओं जैसे महिलाओं की स्वच्छता के उत्पाद, सौंदर्य उत्पाद, व्यक्तिगत देखभाल के उत्पाद, गिफ्ट शॉप आदि बनाए जाएंगे, जो किफायती कीमतों पर सामान बेचेंगे। यहां बने शौचालयों का इस्तेमाल सिर्फ महिलाएं ही करेंगी।

woloo powder room

जानकारी के अनुसार महिलाएं ₹10-20 का शुल्क चुकाकर शौचालयों का इस्तेमाल कर सकेंगी। चूंकि वूलू वीमेंस पाउडर रूम को खासतौर पर महिला दैनिक यात्रियों के लिए तैयार किया गया है, इसलिए इसकी वार्षिक सदस्यता लेने की सुविधा भी होगी। ₹365 का शुल्क चुकाकर इसकी वार्षिक सदस्यता ली जा सकेगी। पाउडर रूम में कैशलेस भुगतान का प्रावधान भी होगा।

कहां-कहां बनेंगे पाउडर रूम

हाल ही में मध्य रेलवे के कांजुर मार्ग स्टेशन पर पाउडर रूम खोला गया है। इसके अलावा वूलू पाउडर रूम ठाणे, मुलुंड, घाटकोपर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस और चेंबूर स्टेशन पर भी खोले जा चुके या फिर खोलने की तैयारी चल रही हैं।

More News

    Read more about: maharashtra mumbai railway station
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+