Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »15 अगस्त पर पुणे की इन म्यूजियम्स में घूमने का बनाएं प्लान, दिखेगी भारत की ऐतिहासिक झलक

15 अगस्त पर पुणे की इन म्यूजियम्स में घूमने का बनाएं प्लान, दिखेगी भारत की ऐतिहासिक झलक

15 अगस्त का दिन काफी खास होता है। एक तरफ पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा होता है, दूसरी तरफ ऑफिस, स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी होने की वजह से लोग परिवार के साथ घूमने-फिरने भी जा पाते हैं। अगर आप म्यूजियम्स की नगरी पुणे में रहते हैं, तो 15 अगस्त आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है, जब आप पूरे परिवार और खासतौर पर बच्चों के साथ इन जगहों पर घूमने जा सकें। पुणे का हर म्यूजियम मराठा संस्कृति और भारतीय इतिहास की झलक दिखाता है।

Museum in pune

आइए बताते हैं 15 अगस्त पर पुणे के किन म्यूजियम्स में घूमने जा सकते हैं :

राजा दिनकर केलकर म्यूजियम

पुणे में स्थित इस म्यूजियम में डॉ. दिनकर केलकर का संग्रह सुरक्षित रखा गया है जिसे उन्होंने अपने एकलौते बेटे राजा की याद में समर्पित किया है। इस म्यूजियम के लिए सामानों का संग्रह 1920 के आसपास शुरू किया गया था, जिसमें 1960 तक वस्तुओं को शामिल किया गया। इसमें 15,000 वस्तुएं शामिल हैं। 1975 में डॉ. केलकर ने इन वस्तुओं को महाराष्ट्र सरकार को दान में दे दिया था। इस संग्रहालय में मुख्य रूप से रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी भारतीय वस्तुओं को रखा गया है। संग्रहालय में आप हाथीदांत, चांदी और सोने से बने आभुषण, हथियार आदि देख सकेंगे। म्यूजियम सुबह 9.30 से शाम को 5.30 बजे तक खुला रहता है। म्यूजियम का प्रवेश शुल्क ₹80 है।

शिवाजी महाराज म्यूजियम

Museum

जैसा की नाम से ही जाहिर है कि इस म्यूजियम में शिवाजी महाराज से जुड़ी वस्तुएं देख सकेंगे। जिन लोगों को ऐतिहासिक दस्तावेजों से लगाव है उन्हें इस म्यूजियम में जरूर घूमने आना चाहिए। साल 2012 में खोले गये इस म्यूजियम की आज 9 बिल्डिंग हैं। म्यूजियम के हर कोने में आपको कुछ अलग और अद्भुत देखने को मिलेगी। यहां मुगल, राजपूत, मराठा राजवंशों के विभिन्न युगों को समर्पित कॉरिडोर के अलावा भारत माता एक मंदिर भी है। कहा जाता है कि ऐसा मंदिर देश में सिर्फ एक और ही है, जो बनारस में मौजूद है।

नेशनल वॉर म्यूजियम

पुणे के शानदार म्यूजियम्स में से एक नेशनल वॉर म्यूजियम भारतीय सेना के छावनी इलाके में मौजूद है। यह म्यूजियम 1998 में खोला गया। देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर जवानों को समर्पित इस म्यूजियम में शहीद जवानों की करुण कहानियों को बताया गया है। नेशनल वॉर म्यूजियम में 8 ऊंची पत्थर का चट्टान है, जिसपर 1200 शहीदों के नाम लिखे हुए हैं। 15 अगस्त को बच्चों को घूमाने के लिए इससे बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती है।

मराठा म्यूजियम

Mastani peswa

अगर आपकी मराठा इतिहास में खास रुची है तो पुणे के इस म्यूजियम में जरूर घूमने जाएं। पुणे के सातारा जिले में 1925 में बनाए गए इस म्यूजियम में 102 बंडल कपड़े, कई दुर्लभ किताबें, पेंटिंग्स, माइक्रोफिल्म, ताड़ के पत्तों का काम व मराठा साम्राज्य में युद्ध के दौरान काम आने वाले कवच और हथियारों को सुरक्षित रखा गया है। इतिहास में रुची रखने वाले सभी व्यक्तियों को इस म्यूजियम में घूमना बहुत अच्छा लगेगा।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+