Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »महाराष्ट्र की 5 मानव निर्मित आश्चर्यचकित कर देने वाली रचनाएँ!

महाराष्ट्र की 5 मानव निर्मित आश्चर्यचकित कर देने वाली रचनाएँ!

प्राकृतिक रचना और उसकी खूबसूरती का कभी वर्णन नहीं किया जा सकता। हालाँकि भगवान द्वारा बनाई गयी रचनाओं की तुलना नहीं की जा सकती है, फिर भी महाराष्ट्र की मानव निर्मित कुछ रचनाएँ ऐसी हैं जो आज के समय में लोगों को आश्चर्यचकित कर अलग ही शान के साथ राज कर रही हैं। ऐसा लगता है भगवान ने इन रचनाओं को बनाने वाले लोगों को अलग ही तरह की और सबसे बड़ी प्रतिभा से नवाज़ा है।

चलिए एक छोटी सी झलक हम आपको दिखाते हैं इन मंत्रमुग्ध कर देने वाली रचनाओं के।

Ajanta and Ellora Caves

अजंता की गुफाओं में लेज़र लाइट्स का प्रदर्शन
Image Courtesy:
Jorge Lascar

अजंता और एलोरा की गुफ़ाएँ

अजंता और एलोरा की गुफ़ाएँ महाराष्ट्र की यात्रा करने वालों के लिए सबसे पहली पसंद होती हैं। लोग जिन्हें चट्टानों को काटकर किए गये आर्किटेक्चर से प्रेम है, वो अजंता एलोरा के इन गुफ़ाओं में ज़रूर ही आएँ। यू आकर के चट्टानों में बने ये स्मारक महाराष्ट्र के सबसे उत्तम मानव निर्मित रचनाओं में से एक हैं

Murud Janjira

मुरुद जंजीरा
Image Courtesy: Trek savvy

मुरुद जंजीरा

कई तरह के उन्नत किस्म की तकनीकों के साथ भी, पानी के बीचोंबीच किसी चीज़ का निर्माण करना सबसे कठिन कार्य है। कल्पना कीजिए कि कितना मुश्किल हुआ होगा समुद्र के बीच बसे आइलैंड में मुरुद जंजीरा के किले का निर्माण करना। असल में मुरुद जंजीरा एक ऐसे समुद्री किले के रूप में पहचाना जाता है जिसकी तुलना किसी से भी नहीं की जा सकती।

The Global Vipassana Pagoda

अरब सागर से ग्लोबल विपासना पगोड़ा का अद्भुत दृश्य
Image Courtesy: Prateek manjrekar

ग्लोबल विपासना पगोड़ा

गोराई घाटी और अरब सागर के बीच बने इस राजसी गोलडन पगोड़ा का नज़ारा ही अद्भुत है। यह स्मारक शांति का प्रतीक है और यहाँ बुद्धा के विचारों की शिक्षा दी जाती है। ग्लोबल विपासना पगोड़ा, म्यांमार के गोलडन पगोड़ा से मिलता जुलता है। यह महाराष्ट्र के बेस्ट मानव निर्मित रचनाओं में से एक है।

Bandra Worli Sea Link

रात में बांद्रा वर्ली सी लिंक का नज़ारा
Image Courtesy: seanpinto

बांद्रा वर्ली सी लिंक

आपने बांद्रा वर्ली सी लिंक को कई हिन्दी फिल्मों में या फिर टी.वी. सीरियल्स में देखा ही होगा। यह कहना ग़लत नहीं होगा की यह राजसी पुल महाराष्ट्र के आश्चर्य कर देने वाली मानव निर्मित रचनाओं में से एक है। इस पुल से सूर्योदय और सूर्यास्त का नज़ारा सबसे ज़्यादा प्रभावशाली होता है।

Chatrapati Shivaji Terminus

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस
Image Courtesy: Aaditya Ganapathy

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पुरातनपंथी काल का परिणाम है। यह मुंबई का सबसे प्रसिद्ध लैंडमार्क है। इस रचना की शान कई लोगों के दिमाग़ पर अपनी छाप छोड़ जाती है और यह बिल्कुल ही महाराष्ट्र के मानव निर्मित आश्चर्यचकित कर देने वाली रचनाओं में से एक है।

हमारी विरासत की ये रचनाएँ आज की मानव निर्मित इमारतों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं हैं और ये स्मारक समय की कसौटी पर खरी भी उतरी हैं। हमें आज यह देखना है कि कैसे हमारी आधुनिक आर्किटेक्चर समय के साथ अपने आपको मज़बूती से खड़े रखकर साबित करती है।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+