Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मनाली का इग्लू होटल - बर्फबारी के बीच बर्फिले एडवेंचर का शानदार ठिकाना

मनाली का इग्लू होटल - बर्फबारी के बीच बर्फिले एडवेंचर का शानदार ठिकाना

सर्दियों की पहली बर्फबारी ने ही मनाली को वंडरलैंड में तब्दिल कर दिया है। जरा सोचिए जब चारों तरफ बस बर्फबारी हो रहा हो, तब कितना शानदार दिखेगा मनाली...है न। कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटी के लिए मनाली पर्यटकों का बेहद पसंदीदा पर्यटन स्थल है। मनाली की बर्फिली वादियों में एडवेंचर का तड़का लगाना किसे पसंद नहीं होता है। अगर आप भी मनाली की हसीन वादियों की Chilling एक्टिविटी में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो इग्लू होटल या होमस्टे में जरूर रुकें।

बचपन में हम सभी ने इग्लू के विषय में जरूर पढ़ा था, कि ये बर्फिली जगहों पर बर्फ से बने घर होते हैं। इग्लू में बर्फ की सिल्लियों को काट कर ही उनसे दीवारें आदि बनायी जाती है। अगर आप भी इग्लू में रुकना और उसने में रहने का अनुभव करना चाहते हैं तो यहां आपके लिए शानदार मौका है।

manali igloo hotel

मनाली में महसूस करें उत्तरी ध्रुव

मनाली के हिमालयन इग्लू स्टे में हर साल बर्फ से कमरे बनाकर शानदार होमस्टे बनाया जाता है, जिसमें पर्यटक अपनी सुविधानुसार बुकिंग कर आसानी से ठहर सकते हैं। मनाली में सर्दियों की रातों को एंजॉय करने का यह एक शानदार विकल्प होता है, क्योंकि यह एक ऐसा अनुभव होता है, जो आपको और कहीं नहीं मिलेगा। यह मनाली में हमता वैली के पास बनता है और हर साल सिर्फ सर्दियों के सीजन में ही असली इग्लू वाले कमरे बनाए जाते हैं। पर्यटक अगर रात में ठंड के समय यहां रुकना नहीं चाहे तो वे यहां पूरा दिन भी बीता सकते हैं।

कई एडवेंचर एक साथ

इग्लू होटल या होमस्टे में एक रात ठहरने के साथ ही आपको कई तरह के एडवेंचर और एक्टिविटी करने का मौका भी मिलेगा। इनमें स्कीईंग, ट्यूब स्लाइडिंग, स्लेज की सवारी आदि प्रमुख है। पर्यटक चाहे तो पूरा पैकेज ही बुक कर सकते हैं, जिसमें 3 बार का खाना, एक बोनफायर और एक बारबीक्यू शामिल होता है। मनाली में सर्दियों की ट्रिप बोनफायर और बारबीक्यू के बिना भला पूरी कैसे हो सकती है। पर्यटक इस इग्लू को सिर्फ एक दिन के लिए या दो दिन एक रात, तीन दिन दो रात आदि के लिए भी बुक कर सकते हैं।

manali igloo travel

Financial Express की एक रिपोर्ट में मनाली में इग्लू होटल के आयोजक विकास के हवाले से बताया गया कि इग्लू में एक रात का समय ही काफी होता है। पर्यटकों के लिए यहां एक रात से ज्यादा समय रुककर करन के लिए कुछ होता भी नहीं है। हालांकि कुछ लोग यहां थोड़ा ज्यादा समय बिताना चाहते हैं, वे अतिरिक्त एक दिन की बुकिंग कर लेते हैं।

क्या होता है किराया?

एक दिन का ट्रिप - वयस्कों के लिए ₹1500 प्रति व्यक्ति
6 से अधिक उम्र के बच्चों के लिए ₹1200

एक रात दो दिन का ट्रिप - ₹5,500 प्रति व्यक्ति
दो रात तीन दिन का ट्रिप, जिसमें 1 रात इग्लू और 1 रात होटल में - ₹7,699

अगर किसी परिवार में दो बच्चे होते हैं तो होटल की ओर से बच्चों के किराए में 50% की छूट दी जाती है।

manali snowfall

किन बातों का रखें ध्यान

अगर आप इग्लू होटल में ठहरने के उद्देश्य से मनाली जा रहे हैं तो ध्यान दें, इस वक्त मनाली का तापमान -5 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। हल्की-हल्की बर्फबारी शुरू हो चुकी है। बर्फ से बने होटल में ठहरने के लिए शारीरिक रूप से फिट होना बेहद जरूरी है। इग्लू तक जाने का रास्ता कच्चा हो सकता है और बर्फ की वजह से रास्ते में फिसलन भी पैदा हो सकती है। इसलिए एक गाड़ी में कम यात्रियों को लेकर ही चलना बेहतर होगा।

igloo

मनाली में कम से कम 4 लेयर में ऊनी कपड़े पहनने की अभी जरूरत पड़ रही है। सर्दियों के लिए जैकेट खरीदते समय ध्यान दें, जैकेट वाटरप्रुफ जरूर हो। इसके साथ ही आपके साथ पर्याप्त मात्रा में सुखे कपड़े भी जरूर हो ताकि जरूरत पड़ने पर कपड़े बदले जा सकें। वरना न्यूमोनिया का खतरा बढ़ जाएगा।

लोकेशन - हामता पास से 5 मिनट पैदल और हिडिम्बा देवी मंदिर से करीब 15.8 किमी की दूरी पर
बुकिंग व अधिक जानकारी के लिए आप MakeMyTrip पर जा सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+