47 दिनों तक बर्फ साफ करने के अभियान 'हिमांक' को चलाने के बाद आखिरकार बार्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने सफलतापूर्वक मनाली-लेह हाईवे को पूरी तरह से साफ कर लगभग 5 महीने बाद हाईवे को खोल दिया है। 428 किमी लंबी मनाली-लेह हाईवे का फिर से खुलना भारतीय सेना के लिए जितना जरूरी है, ठीक उसी तरह लद्दाख जाने वाले पर्यटक भी मनाली-लेह हाईवे के खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
इस हाईवे से होकर भारतीय सेना के लिए राशन और जरूरी सभी सामान भारत-चीन बॉर्डर पर भेजा जाता है। इस वजह से सेना के लिए इस हाईवे का महत्व तो समझ में आता है। लेकिन घूमने की इतनी जगहें होने के बावजूद पर्यटक क्यों बेसब्री से इस हाईवे के खुलने का इंतजार कर रहे थे? पर्यटकों के इस इंतजार की एक नहीं बल्कि कई वजहें हैं जनाब।

चलिए आपको इस इंतजार की वजहें बताते हैं -
वजह नंबर 1.
लद्दाख के बेहद सुन्दर प्राकृतिक दृश्य
बर्फीली चोटियों से लेकर घास के हरे भरे मैदान और साफ नीले पानी की झीलें...जो लद्दाख की पहचान हैं। लद्दाख जाने के रास्ते में ही इन सभी को अगर एंजॉय करना है तो मनाली-लेह हाईवे से बेहतर और कोई रास्ता नहीं हो सकता है।
यकिन मानिए मनाली-लेह हाईवे के रास्ते में आने वाले नजारे इतने सुन्दर हैं कि आप खुद सोच में पड़ जाएंगे कि जब रास्ता इतना सुन्दर है तो मंजील (लद्दाख) कितना खुबसूरत होगा। यहां कुछ पल रुककर आप जरूर इन नजारों का लुत्फ उठाना पसंद करेंगे।

वजह नंबर 2.
अनजानी जगहों पर घूमना, स्थानीय संस्कृति को करीब से जानना
मनाली-लेह हाईवे पर लद्दाख तक के रास्ते में ऐसे कई गांव और जगहें आएंगी जो अधिक लोकप्रिय तो नहीं हैं, लेकिन प्रकृति ने इन्हें इतनी अधिक खुबसूरती से नवाजा है कि नजरें नहीं हटेंगी। इस रास्ते पर ही आपको जिस्पा, सिस्सु और कारडांग जैसी बहुत ही सुन्दर जगहें देखने को मिलेंगी।
इसके साथ-साथ मनाली से लद्दाख जाने के रास्ते में आपको अलग-अलग जगहों की संस्कृति और संस्कृतियों में होने वाले बदलावों के बारे में जानने का मौका मिलेगा। स्थानीय लोगों और उनके बनाएं व्यंजनों से परिचय होगा और उनका लुत्फ भी उठा सकेंगे।
वजह नंबर 3.
वाइल्डलाइफ को करीब से देख सकेंगे
मनाली-लेह हाईवे से होकर जाते समय अगर आपकी किस्मत अच्छी हुई तो आपको कुछ ऐसे जंगली जानवर भी जरूर दिख जाएंगे जिनके बारे में शायद आपने सिर्फ किताबों में ही सुना या पढ़ा होगा। स्नो लेपर्ड, तिब्बती भेड़िए, हिमालयन आईबेक्स आदि कई तरह के पशु लगातार यहां हाईवे के आसपास घूमते रहते हैं। सफर के दौरान इनमें से कोई न कोई जानवर तो आपको जरूर दिख जाएगा। जरुरत है तो बस थोड़ा चौकन्ना रहने की!

वजह नंबर 4.
मैग्नेटिक हिल का जादू और पर्पल माउंटेन
जी हां, लद्दाख जाने के रास्ते में मनाली-लेह हाईवे पर ही पड़ता है मैग्नेटिक हिल। वहीं जगह जहां गाड़ियों का इंजन बंद रखने के बाद बावजूद वे खुद-ब-खुद गुरुत्वाकर्षण शक्ति के विपरित ऊंची पहाड़ी सड़क पर सरकती चली जाती है। यह जगह लेह से काफी करीब है।
अगर आप मनाली-लेह हाईवे से होकर लद्दाख जा रहे हैं, तो इसे मिस करने की गलती भूल से भी ना करें। इसके साथ ही लेह-मनाली हाईवे का मुख्य आकर्षण पर्पल माउंटेन हैं, जो सिर्फ इस हाईवे से होकर ही लद्दाख जाने पर दिखाई देता है।
Also Read :

पर्यटकों के लिए मनाली-लेह हाईवे से होकर लद्दाख तक का सफर पूरा करने की सबसे बड़ी वजह इस रास्ते पर हर तरफ फैली बस प्राकृतिक नजारें हैं। वहीं हरियाली पर्यटकों के आंखों को सुकून पहुंचाती है तो कहीं बंजर पहाड़ी नजारे यह बताते हैं कि ये बंजर से दिखने वाले पहाड़ भी कितने ज्यादा सुन्दर हो सकते हैं। तो आप किस बात का इंतजार कर रहे हैं...जल्दी से अपने दोस्तों की मंडली को बुलाइए और मनाली-लेह हाईवे से होकर लद्दाख तक के रोड टूर का प्लान बना लें।



Click it and Unblock the Notifications














