Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »महाराष्ट्र का खूबसूरत हिल स्टेशन माथेरान

महाराष्ट्र का खूबसूरत हिल स्टेशन माथेरान

By Khushnuma

महाराष्ट्र का बेहद आकर्षक और खूबसूरत हिल स्टेशन माथेरान मुंबई से तक़रीबन 108 किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ है। माथेरान का शाब्दिक अर्थ है 'माता का जंगल'। इसलिए इसके आस-पास की हरियाली इसके नाम को सुशोभित करती है। अगर आप इस वेकेशन माथेरान आना चाहते हैं तो बतादें की यहाँ पर्यटकों के लिए बहुत कुछ ख़ास है जो इसे अपने आपमें लोकप्रिय बनाता है।

यहाँ आप प्रदुषण रहित वातावरण, आकर्षक दृश्य, ठंडी हवा के झौंके, दूर तक फैली हरी-भरी घाटी, उड़ते बादल और पर्वतों का खूबसूरत नज़ारा आदि को देख मंत्रमुग्ध को उठेंगे। माथेरान के कुछ शानदार दर्शनीय स्थल जहाँ पर्यटक जाके प्रकृति की मोह में डूब जाते हैं- चारलोटी झील, पेमास्टर पार्क, रामबाग, ओलम्पिया रेसकोर्स, पैनोरमा पॉइन्ट, कैथेड्रल पार्क, मंकी पॉइन्ट आदि।

खंडाला - छुट्टी पर जाने वालों के लिए स्वर्ग

चारलोटी झील

चारलोटी झील

चारलोटी झील माथेरान के दर्शनीय स्थलों में से एक है। यह पिकनिक मनाने के लिए बेहद आकर्षक जगह है जहाँ प्राकृतिक सुंदरता का लुफ्त उठाया जा सकता है। कहा जाता है कि इस झील से ही माथेरान के लिए पानी सप्लाई होता है।

Image Courtesy:MGA73bot2

पेमास्टर पार्क

पेमास्टर पार्क

पेमास्टर पार्क अपनी सुंदरता और आकर्षक नज़ारों से पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता रहता है। ख़ास करके बच्चे इसका आनंद जी भर के उठाते हैं।

Image Courtesy:Sankarshan Mukhopadhyay

रामबाग

रामबाग

रामबाग माथेरान के घने जंगलों के बीचों बीच बना हुआ है। इस दर्शनीय स्थल का मुख्य आकर्षक रामबाग में बनी सीढियाँ हैं। इन सीढ़ियों के बारे में कहा जाता है की शिवजी अपने युध्द अभ्यास इन्हीं सीढ़ियों के पास किया करते थे।

Image Courtesy:praveensagarc

ओलम्पिया रेसकोर्स

ओलम्पिया रेसकोर्स

ओलम्पिया रेसकोर्स में घुड़सवारी का आनंद लिया जा सकता है। यहाँ हर साल खेलकूद व घुड़सवारी का आयोजन किया जाता है।

Image Courtesy:Anuradha Sengupta

पैनोरमा पॉइन्ट

पैनोरमा पॉइन्ट

पैनोरमा पॉइन्ट माथेरान का बेहद आकर्षक पिकनिक स्थल है। जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता रहता है।

Image Courtesy:mohittzomar

कैथेड्रल पार्क

कैथेड्रल पार्क


कैथेड्रल पार्क बेहद आकर्षक रमणीक स्थल है। इस स्थल का बेहद आकर्षक रूप रात के वक़्त देखने योग्य होता है। यहाँ का दिलकश नज़ारा देखने के लिए पर्यटक दूर दूर से यहाँ आते हैं।

Image Courtesy:praveensagarc

मंकी पॉइन्ट

मंकी पॉइन्ट


मंकी पॉइंट माथेरान के दर्शनीय स्थलों में से एक है। जो अपने आकर्षक से सैलानियों को अपनी और लुभाता है। जिसकी वजह से पर्यटकों की यहाँ भीड़ उमड़ी रहती है।

Image Courtesy:Jbarta

कैसे जाएँ

कैसे जाएँ

रेल मार्ग द्वारा- माथेरान से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित नेरल रेलवे स्टेशन निकटतम रेलवे स्टेशन है। नेरल जंक्शन सीएसटी से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। नेरल से माथेरान तक टैक्सी का किराया लगभग 400 रूपये है। एक छोटी ट्रेन भी है जो नेरल को माथेरान के मुख्य बाज़ार से जोड़ती है।
सड़क द्वारा- सार्वजनिक और निजी बसें माथेरान को महाराष्ट्र के सभी प्रमुख शहरों से जोड़ती हैं। लक्ज़री औए डीलक्स बसें सामान्य बस से ज़्यादा किराया लेती हैं। रास्ते के द्वारा यात्रा पर्यटकों के लिए दृश्य दावत होती है क्योंकि पृष्ठभूमि में इतने सुंदर होतें है जिन पर से आप अपनी आँख नहीं हटा सकते।

Image Courtesy:Marwada

कब जाएँ

कब जाएँ


माथेरान में साल भर मौसम सौहाद्रपूर्ण और ग्रहणशील होता है। वातावरण आद्र नही होता और वर्ष भर पर्यटकों को बुलाता है। ठंड का मौसम माथेरान घूमने के लिए और आनंद उठाने के लिए उपयुक्त है।

Image Courtesy:Checkomkar

कहाँ ठहरें

कहाँ ठहरें


माथेरान में कहाँ ठहरें किस होटल में ठहरें इसकी अधिक जानकारी के लिए बस एक क्लिक करें-

Image Courtesy:Satyadkl

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+