Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बरसाना में राधा रानी मंदिर के रोप-वे का काम हुआ पूरा, जानिए कब से होगा शुरू और टिकट का मूल्य!

बरसाना में राधा रानी मंदिर के रोप-वे का काम हुआ पूरा, जानिए कब से होगा शुरू और टिकट का मूल्य!

देश के प्रमुख धार्मिक शहरों में एक उत्तर प्रदेश के मथुरा में कई मंदिर विश्व प्रसिद्ध हैं। इनमें से ही एक मंदिर बरसाना में स्थित लाडली जी यानी राधा रानी का मंदिर है। हर साल लाखों की संख्या में भक्त राधा रानी के दर्शन करने इस मंदिर में आते हैं लेकिन पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर तक पहुंचने के लिए उन्हें करीब 600 मीटर की चढ़ाई करनी पड़ती है जो उनके लिए समस्या की सबसे बड़ी वजह बन जाती है।

पिछले कई सालों से बरसाना के राधा रानी मंदिर में रोपवे बनाने का काम चल रहा था जो आखिरकार अब पूरा हो चुका है। इस रोपवे के शुरू हो जाने से लगभग 600 फीट ऊंचे पर्वत पर स्थित मंदिर तक आने-जाने में श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होने वाली है। श्रद्धालु रोपवे के केबल कार में बैठकर आसानी से बस कुछ ही मिनटों में पहाड़ी पर मौजूद राधा रानी मंदिर तक पहुंच जाएंगे। संभावना है कि जन्माष्टमी से पहले ही इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा।

rope way

राधा रानी मंदिर में रोपवे का काम हुआ पूरा

राधा रानी मंदिर में पिछले लगभग 1 दशक से रोपवे बनाने का काम चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कई चरणों में इस रोपवे का निर्माण किया गया है। इस रोपवे के लिए केबल कार इंडोनेशिया से मंगाए गये हैं। सभी केबल कार का कई चरणों में ट्रायल रन भी किया जा चुका है, जो संचालन के लिए अब पूरी तरह से तैयार हैं।

बताया जाता है कि रोपवे का निर्माण करने वाली एजेंसी ने समतल से पर्वत पर मौजूद राधा रानी मंदिर तक रोपवे के लिए दो टावर स्थापित किये है। कुल 12 केबल कार इन टावरों की मदद से नीचे से श्रद्धालुओं को ऊपर लेकर जाएंगे और वापस नीचे लेकर आएंगे।

कब से होगा शुरू?

राधा रानी मंदिर में रोप-वे का निर्माण पूरा हो चुका है और इसका ट्रायल रन भी हो चुका है। संभावना है कि रोप-वे को जन्माष्टमी से पहले ही शुरू कर दिया जाएगा। इस साल जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनायी जाएगी। दैनिक जागरण में किये गये दावे के अनुसार 25 अगस्त को सीएम योगी आदित्यनाथ बरसाना के राधा रानी मंदिर में रोप-वे का उद्घाटन करेंगे।

इसके साथ ही इस दिन वह यमुना नदी में क्रुज सेवा का भी उद्घाटन कर सकते हैं। श्रद्धालुओं को निर्धारित मूल्य चुकाकर केबल कार का टिकट खरीदना होगा, जिसके बाद वे राधा रानी के मंदिर तक के इस सफर को आसानी से पूरा कर सकेंगे।

कितना होगा किराया?

राधा रानी मंदिर के इस रोपवे का निर्माण एक निजी कंपनी द्वारा किया गया है। रोप-वे की लंबाई लगभग 210 मीटर है और 50 मीटर की ऊंचाई पर रोप-वे के केबल कारों का संचालन होगा। रोप-वे में कुल 12 ट्रॉलियां या केबल कार होंगी। रोप-वे सुविधा का लाभ उठाने के लिए टिकट खरीदना पड़ेगा जिसके एक तरफ का किराया ₹60 और दोनों तरफ का किराया ₹100 प्रति व्यक्ति रखा गया है। एक ट्रॉली या केबल कार में कुल 6 श्रद्धालु बैठ सकेंगे।

एक घंटे में 72 श्रद्धालुओं को केबल कार पहाड़ी पर स्थित राधा रानी मंदिर तक लेकर जाएगी। रोप-वे के लिए दो स्टेशन, लोअर और अपर बनाए गये हैं जहां टिकट काउंटर होंगे। यात्री निर्धारित मूल्य चुकाकर रोप-वे का टिकट खरीद सकेगा। 5 साल से अधिक आयु के बच्चों का टिकट खरीदना अनिवार्य होगा।

More News

Read more about: janmashtami mathura
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+