Search
  • Follow NativePlanet
Share
» » 18वें जन्मदिन को बनाना है ख़ास और यादगार, तो जाएँ यहां

18वें जन्मदिन को बनाना है ख़ास और यादगार, तो जाएँ यहां

किसी की जिन्दगी में कुछ खास हो ना हो लेकिन जन्मदिन का दिन बेहद ही खास होता है, फिर वह जन्मदिन 18वां हो या फिर 21वां या फिर 25वां।

By Goldi

किसी की जिन्दगी में कुछ खास हो ना हो लेकिन जन्मदिन का दिन बेहद ही खास होता है, फिर वह जन्मदिन 18वां हो या फिर 21वां या फिर 25वां। दूसरे इस उम्र तक आप सरकार और परिवार दोनों की नज़र में परिपक्व समझे जाने लगते हैं।

बर्थडे मनाने के वह तरीके अब काफी पुराने हो चले हैं, जब घरवाले घर पर हवन, पूजा कर कर पड़ोसियों और दोस्तों को इकट्ठा कर केट कार लिया करते थे या फिर कभी कभार जन्मदिन के अवसर ममी पापा के साथ बाहर रेस्तरां में खाना खाने चले जाते थे।

लेकिन आजकल देखा जाये तो आज के बच्चे अपने खास जन्मदिन के लिए अपने माता-पिता या फिर दोस्तों के साथ विदेश या फिर भारत की खूबसूरत जगहों पर जाना पसंद करते हैं.....अगर आप भी आने वाले समय में अपना 18वां , 21वां या फिर 25वां जन्मदिन मनाने वाले हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपका जन्मदिन बनेगा शानदार वह भी फुल ऑन एडवेंचर्स के साथ....

मुंबई नाईट लाइफ एंड पार्टी

मुंबई नाईट लाइफ एंड पार्टी

सपनो की नगरी मुंबई में बर्थडे मनाने का मजा ही कुछ और है..ये शहर कभी नहीं सोता है...यहां नाईट लाइफ़ काफ़ी मशहूर है. यहां रात भर चलने वाली बियर, संगीत की धुन और डांस आपकी जन्मदिन पार्टी को बेहद ख़ास बना देंगे। ये पार्टी आप और आपके दोस्त कभी नहीं भुला पाएंगे।

गोवा

गोवा

गोवा भारत की खूबसूरत डेस्टिनेशन में से एक है, गोवा दोस्तों के साथ, गर्ल फ्रेंड के साथ एन्जॉय करने के साथ साथ हनीमून मनाने के लिए एकदम परफेक्ट प्लेस है। गोवा भारत के टूरिस्ट स्पॉट्स की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है।यहां दोस्तों के साथ ढेर सारी एडवेंचर्स एक्टिविटीज के साथ बीच पार्टी, लग्जरी क्रूज को एन्जॉय कर सकते हैं।
PC: Fredericknoronha

लेह-लद्दाख रोड ट्रिप

लेह-लद्दाख रोड ट्रिप

अगर आप जल्द ही अपना 25वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं तो इस बार अपने 25वें जन्मदिन पर दोस्तों के साथ मनाली से लेह लद्दाख ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यकीन मानिये ये जन्मदिन आपको हमेशा याद रहेगा।

अलेप्पी

अलेप्पी

'पूरब का वेनिस'अलेप्पी हनीमून मनाने के लिए एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन है, सिर्फ हनीमून ही नहीं बल्कि यहां बर्थडे भी बनाया जा सकता है। यहां हाउस बोट पर बैठकर ख़ूबसूरत नदी के बीच में केक काटने का आईडिया आपके दोस्तों को ज़रूर पसंद आएगा।PC:Shameer Thajudeen

अंडमान द्वीप

अंडमान द्वीप

बेहद ख़ूबसूरत अंडमान के साफ़-सुथरे बीच पर दोस्तों के साथ गिटार के साथ गाना गाते हुए बर्थडे मनाने के आईडिया कैसा है?PC: Abhi018

दक्षिण भारत

दक्षिण भारत

अगर आप पार्टी और लाउड म्यूजिक से परहेज करते हैं तो दक्षिण भारत एक परफेक्ट प्लेस है..यहां आप खूबसूरत हिलसस्टेशन और खूबसूरत रिजोर्ट्स के साथ दूर तक फैले जंगल, नदियों, झरनों और पहाड़ों के बीच सुकून से दोस्तों के साथ कुछ पल बिता सकते हैं और जन्मदिन पर मस्ती कर सकते हैं।PC:bryangeek

कन्याकुमारी

कन्याकुमारी

भारत के दक्षिणी छोर पर स्थित कन्याकुमारी में आप दोस्तों के साथ कुछ पल शांति और सुकून के साथ गुज़ार सकते हैं। यहां दूर-दूर तक फैली समंदर की विशाल लहरों के बीच सूर्योदय और सूर्यास्त का नज़ारा आपको बेहद ख़ूबसूरत लगेगा।PC: Gladsondaniel002

ऋषिकेश

ऋषिकेश

उत्तराखंड स्थित ऋषिकेश आध्यात्मिक यात्रा के लिए जाना जाता था मगर आजकल ये जगह युवायों के बीच एडवेंचर्स एक्टिविटीज के लिए खासा लोकप्रिय हो गया है....यहां युवा राफ्टिंग के साथ बंजी जम्पिंग के साथ ट्रैकिंग,कैम्पिंग आदि का लुत्फ उठा सकते हैं।PC: wikimedia.org

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की बेमिसाल ख़ूबसूरती के बीच जन्मदिन मनाना आपको असीम शांति से भर देगा। यहां उंचे उंचे बर्फ से लदे पहाड़,जंगल,नदियों के बीच सुकून से दोस्तों के साथ कुछ पल बिता सकते हैं और जन्मदिन पर मस्ती कर सकते हैं।PC: John Hill

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+