Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ये हैं उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल, जहां आपको मिलेंगी वीरता से लेकर प्रेम की निशानी

ये हैं उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल, जहां आपको मिलेंगी वीरता से लेकर प्रेम की निशानी

पर्यटन और इतिहास का कनेक्शन इतना गहरा है, जिसका अंदाजा शायद कभी लगाया न जा सकता। क्योंकि अगर हमारा इतिहास न होता तो शायद हमारे यहां पर्यटन स्थल भी न हो। पूर्वजों की जागिर, उनसे जुड़े स्थान ही तो हैं जहां आप घूमने के लिए जाते हैं। उन जगहों की रोचकता के बारे में जानते हैं और अपनी यात्रा को एक पूर्ण रूप देते हैं। आज हम बात करेंगे उत्तर प्रदेश के उन ऐतिहासिक स्थलों के बारे में, जो प्रदेश के इतिहास को बयां करते हैं।

कंस किला

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली यानी मथुरा में उनके मामा कंस का किला आज भी मौजूद है, जिसमें श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। यह किला पौराणिक व ऐतिहासिक दोनों तरह से काफी महत्वपूर्ण है। कहा जाता है कि महाभारत काल में यह किला पांडवों के लिए एक विश्राम घर हुआ करता था।

kans qila

ताजमहल

दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। मुगल वास्तुकला का अद्भुत व नायाब नमूना यह ताज युनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की लिस्ट में भी शामिल है। इसे मुगल शासक शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था, जहां हर साल लाखों पर्यटक इसका दीदार करने पहुंचते हैं।

आगरा का किला

आगरा में सिर्फ ताजमहल ही विश्व प्रसिद्ध नहीं है। इस लिस्ट में आगरा का किला भी शामिल है। यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल यह किला अपनी वास्तुकला व नक्काशी के लिए जाना जाता है। इसका निर्माण मुगल बादशाह अकबर ने लगभग 1573 में करवाया था, जिसे आगरा का लाल किला भी कहा जाता है।

agra fort

फतेहपुर सीकरी किला

आगरा से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित फतेहपुर सीकरी एक ऐतिहासिक शहर है, जिसका निर्माण मुगल सम्राट अकबर ने अपने शासनकाल में करवाया था। इतिहास की मानें तो अकबर ने सीकरी को अपनी राजधानी बनाना चाहता था। इस महल के मुख्य दरवाजे को बुलंद दरवाजा कहा जाता है, जो न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि इस किले के अंदर कई दरगाह भी स्थित है।

कैसरबाग पैलेस

उत्तर प्रदेश की राजधानी व नवाबों की शहर लखनऊ में मौजूद कैसरबाग पैलेस का भी अपना एक अलग इतिहास है। करीब 150 साल पहले अवध के नवाब वाजिद अली शाह ने इसका निर्माण करवाया था, जो यूपी के सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। देश की आजादी में भी इस ऐतिहासिक स्मारक की अहम भूमिका रही है।

झांसी का किला

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में स्थित रानी लक्ष्मीबाई के किले को 'झांसी का किला' भी कहा जाता है। इसका निर्माण 17वीं शाताब्दी में राजा बीर सिंह देव द्वारा करवाया गया था। बेतवा नदी के किनारे स्थित झांसी का किला पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है। वर्तमान भारत के निर्माण में इस किले की अहम भूमिका है।

रामनगर किला

काशी में गंगा तट के किनारे स्थित रामनगर किला उत्तर प्रदेश के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। इस किले का निर्माण लगभग 1750 ईस्वी में काशी नरेश बलवन्त सिंह ने करवाया था। यह किला आज भी काशी नरेश का निवास स्थान है, जिसके अंदर एक म्यूजियम भी है। जहां आज काशी नरेश के सामान सुरक्षित रखे गए हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+