Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पर्यटकों के लिए खुलने वाला है मुंबई का 128 साल पुराना BMC मुख्यालय, क्यों है Must Visit!

पर्यटकों के लिए खुलने वाला है मुंबई का 128 साल पुराना BMC मुख्यालय, क्यों है Must Visit!

मुंबई का BMC मुख्यालय और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) स्टेशन की वास्तुकला हमेशा यहां आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करती रहती है। हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक इन दोनों जगहों पर सिर्फ घूमने या फिर फोटोग्राफी के लिए पहुंचते हैं।

एक तरह से कहा जाए कि मुंबई आने वाले हर पर्यटक के लिए जैसे शाहरुख खान का बंगाल 'मन्नत' और अमिताभ बच्चन का बंगला 'जलसा' एक Must Visit जगह होती है। ठीक उसी तरह से BMC मुख्यालय और CSMT स्टेशन घूमें बिना या यहां फोटो खींचवाएं बिना मुंबई की ट्रिप अधूरी ही मानी जाती है।

पर्यटकों की दिलचस्पी को ध्यान में रखते हुए आखिरकार बृहन्मुंबई नगरपालिका (BMC) मुख्यालय को पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है।

वर्ष 1860 में बने BMC मुख्यालय के इस इमारत से ही पूरी मुंबई के सभी प्रशासनीक कार्यों को पूरा किया जाता है। बाहर से दिखने में यह इमारत जितना शानदार लगता है, इमारत की भीतरी बनावट उतनी ही अधिक शानदार है। BMC मुख्यालय में करवाया जाने वाला यह हेरिटेज टूर 1 घंटा 15 मिनट का होता है, जिसमें मुख्यालय के अंदर के उन सभी महत्वपूर्ण जगहों पर घूमाया जाता है जो शानदार वास्तुशिल्प का नमूना हैं।

इससे पहले भी BMC मुख्यालय के दरवाजों को कुछ समय के खोला गया था। अब एक बार फिर हेरिटेज वॉक पहल के तहत BMC मुख्यालय को पर्यटकों के लिए फिर से खोला जा रहा है।

कब खुलेंगे BMC मुख्यालय

BMC मुख्यालय को 1 महीने के लिए खोला जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के बृहन्मुंबई नगरपालिका के मुख्यालय में पर्यटकों को 27 अप्रैल से 26 मई तक प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।

कौन-कौन सी जगहों को घूमाया जाएगा?

  • द फादर ऑफ द कॉर्पोरेशन
  • मेयर वीदाउट एन ऑफिस
  • द यूनिक फाउंटेन ऑफ डक
  • 18 हेडगियर्स ऑफ मुंबई
  • द ग्लाईडेड डोम
  • द हिडेन सोर्स ऑफ वाटर
  • लायनंस फ्रॉम इटली
  • अ फ्लोटिंग स्टेयकेस

कितना है शुल्क?

₹350 प्रति व्यक्ति।

कहां से बुक करें

BMC मुख्यालय के हेरिटेज टूर के बारे में अधिक जानकारी या इस टूर की बुकिंग के लिए आप बृहन्मुंबई नगरपालिका के आधिकारिक वेबसाइट https://www.mcgm.gov.in अथवा Make My Trip पर जा सकते हैं।

अगर इस शानदार इमारत और इसकी वास्तुकला को करीब से देखना चाहते हैं, उसे अपने कैमरे में कैद करना चाहते हैं तो इस हेरिटेज वाक का जरूर लाभ उठाएं। हेरिटेज वाक के लिए BMC मुख्यालय में जाने से पहले अपना घड़ी जरूर अच्छी तरह से मिला लें, क्योंकि निर्धारित समय से देर से आने वाले पर्यटकों के लिए गाईड इंतजार नहीं करेगा। और हां, अपने पहचान पत्र का एक फोटो कॉपी साथ ले जाना बिल्कुल मत भूलें।

अगर आप इस शानदार जगह को अपने प्रोफेशनल कैमरे में कैद करना चाहते हैं, तो ऐसा करने की अनुमति भी आपको दी जाएगी लेकिन उसके लिए अलग से टिकट खरीदने की जरुरत होगी। यह टिकट सिर्फ DSLR कैमरे के लिए लेना होगा। मोबाइल वाले कैमरे के लिए कोई टिकट नहीं लगेगा। फोटो लेने के लिए निर्धारित जगहें हैं, जिनके बारे में हेरिटेज वाक के दौरान बता दिया जाएगा।

More News

    Read more about: maharashtra mumbai
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+