Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई से खुलने वाली 14 AC लोकल ट्रेनों का Timetable सेंट्रल रेलवे ने जारी किया, भीषण गर्मी में राहत की सांस

मुंबई से खुलने वाली 14 AC लोकल ट्रेनों का Timetable सेंट्रल रेलवे ने जारी किया, भीषण गर्मी में राहत की सांस

लोकल ट्रेनों को मायानगरी मुंबई की जान 'Lifeline' कही जाती है। मुंबई के उपनगरीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग परिवहन के किसी भी दूसरे माध्यम के बजाए लोकल ट्रेनों से सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन मुंबई की भीषण गर्मी में लोकल ट्रेनों का सफर 'सुहाना' नहीं बल्कि ऐसा लगता है मानो लोहे को आग की भट्टी में तपाया जा रहा हो।

रोजाना लोकल ट्रेनों से सफर करने वाले आम यात्रियों की इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए ही सेंट्रल रेलवे (CR) ने AC लोकल ट्रेनों की शुरुआत की है। इसी क्रम में 16 अप्रैल (बुधवार) से सेंट्रल रेलवे ने मुंबई से खुलने वाली 14 नई AC लोकल ट्रेनों की समय सारणी (Timetable) भी जारी कर दी है।

mumbai ac local trains

Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार जिन 14 नई AC लोकल ट्रेनों को 16 अप्रैल से शुरू किया जाएगा, वह पहले से उसी रूट पर चलने वाली नॉन एसी ट्रेनों के स्थान पर चलेंगी। सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्नील नीला के हवाले से बताया गया है कि इन नई AC लोकल ट्रेनों के साथ ही कुल AC लोकल ट्रेनों की संख्या 66 से बढ़कर 80 हो जाएगी।

अब भीषण गर्मी में AC लोकल ट्रेन मिलेगी या नॉन एसी ट्रेनों में सफर करना पड़ेगा, इसकी चिंता रेलवे यात्रियों को नहीं सताने वाली है। AC लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ने से सफर पहले के मुकाबले निश्चित रूप से अधिक आसान और सुहाना भी जरूर बनेगा।

मुंबई और ठाणे से खुलने वाली 14 AC लोकल ट्रेनों का Timetable :

  • छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) - बदलापुर : रात 9.08 बजे CSMT से खुलेगी जो देर रात को 10.56 बजे बदलापुर पहुंचेगी।
  • CSMT से ठाणे : 4 लोकल ट्रेन चलेगी - CSMT से दोपहर 12.24 बजे, दोपहर 2.29 बजे, शाम 4.38 बजे और शाम 6.45 बजे खुलेगी जो ठाणे स्टेशन पर क्रमशः दोपहर 1.20 बजे, दोपहर 3.25 बजे, शाम 5.35 बजे और देर शाम 7.42 बजे पहुंचेगी।
  • CSMT - बदलापुर : CSMT से सुबह 9.09 बजे खुलेगी जो बदलापुर 10.32 बजे पहुंचेगी।
  • विद्याविहार - कल्याण : विद्याविहार से सुबह 6.26 बजे खुलेगी जो कल्याण सुबह 7.25 बजे पहुंचेगी।
  • कल्याण - CSMT : कल्याण से खुलेगी सुबह 7.34 बजे और CSMT पहुंचेगी सुबह 9.05 बजे।
  • बदलापुर - CSMT : बदलापुर से खुलेगी सुबह 10.42 बजे और CSMT पहुंचेगी दोपहर 12.12 बजे।
mumbai local trains
  • ठाणे - CSMT : 4 AC लोकल ट्रेनें खुलेगी - ठाणे से खुलेगी दोपहर 1.28, दोपहर 3.36, शाम 5.41 और देर शाम 7.49 बजे जो CSMT पहुंचेगी क्रमशः दोपहर 2.25, शाम 4.34 बजे, शाम 6.40 बजे और देर शाम 8.48 बजे।
  • बदलापुर - ठाणे : बदलापुर से रात को 11.04 बजे खुलेगी जो ठाणे आधी रात को 11.59 बजे पहुंचेगी।
  • ठाणे - विद्याविहार : ठाणे से आधी रात को 12 बजे खुलेगी जो आधी रात के बाद 12.23 बजे विद्याविहार स्टेशन पर पहुंचेगी।

स्वप्नील नीला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभी AC लोकल ट्रेनें सोमवार से शनिवार तक चलेगी। वहीं रविवार और छुट्टियों के दिनों में नॉन-एसी लोकल ट्रेन रेक का संचालन किया जाएगा। रविवार और छुट्टी के दिनों में AC लोकल ट्रेन नहीं चलेगी।

More News

    Read more about: mumbai train travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+