Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन : कौन-कौन से स्टेशनों पर रुकेगी, जानिए कौन सा स्टेशन कितना तैयार

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन : कौन-कौन से स्टेशनों पर रुकेगी, जानिए कौन सा स्टेशन कितना तैयार

भारत में बुलेट ट्रेन परियोजना के पहले चरण का काम बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है। पटरी बिछाने के साथ-साथ स्टेशनों का निर्माण भी बड़ी तेजी से किया जा रहा है। क्या आप जानते हैं मुंबई से अहमदाबाद के बीच कितने स्टेशनों पर बुलेट ट्रेन का ठहराव होगा? इनमें से कितने स्टेशनों का निर्माण पूरा हो चुका है? कब तक अहमदाबाद और मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन दौड़ना शुरू करेगी?

मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावों के मुताबिक साल 2026-27 तक इस परियोजना का काम पूरा हो जाएगा। सबसे पहले गुजरात के सूरत और बिलिमोरा स्टेशनों के बीच इसका ट्रायल रन शुरू होगा, जिसके 2026 में शुरू होने की संभावना है।

चलिए आपको मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के स्टेशनों और उनके निर्माण के बारे में बताते हैं -

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन 508 किमी का रास्ता तय करेगी। इस रास्ते पर कुल 12 स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है जिसमें से 8 स्टेशन गुजरात में और 4 स्टेशन महाराष्ट्र में होंगे।

गुजरात के बुलेट ट्रेन स्टेशन

  • साबरमती
  • अहमदाबाद
  • आणंद
  • वडोदरा
  • भरूच
  • सूरत
  • बिलिमोरा
  • वापी

महाराष्ट्र के 4 बुलेट ट्रेन स्टेशन

  • बोइसर
  • विरार
  • ठाणे
  • मुंबई

कहां तक पहुंचा स्टेशनों का निर्माण कार्य?

बताया जाता है कि सभी बुलेट ट्रेन स्टेशनों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। गुजरात के सभी 8 स्टेशनों की नींव का काम पूरा हो चुका है और सुपर स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य भी अपने अंतिम चरण में है। इस कॉरिडोर के सभी स्टेशनों पर यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Bullet train station design

टिकट, प्रतिक्षा क्षेत्र, बिजनेस क्लास लाउंज, नर्सरी, शौचालय, धूम्रपान कक्ष, सूचना बूथ, सार्वजनिक सूचना और घोषणा प्रणाली आदि की व्यवस्थाएं होंगी। सिर्फ इतना ही नहीं, कुछ स्टेशनों को ऑटो, बस, टैक्सी या कैब के साथ एकीकरण के माध्यम से परिवहन हब बनाने की भी योजना है।

गुजरात के कौन से स्टेशनों का निर्माण हुआ पूरा?

स्टेशन का नाम कॉन्कोर्स लेवल स्लैब रेल लेवल स्लैब स्थिति
वापी 425 मीटर 425 मीटर पूरा
बिलिमोरा 425 मीटर 425 मीटर पूरा
सूरत 450 मीटर 450 मीटर पूरा
भरूच 425 मीटर 425 मीटर 350 मीटर पूरा हो गया है
वडोदरा 425 मीटर 425 मीटर प्रथम तल स्लैब की ढलाई का कार्य प्रगति पर
आणंद 425 मीटर 425 मीटर पूरा
अहमदाबाद 435 मीटर 435 मीटर पूरा
साबरमती 425 मीटर 425 मीटर

पहली मंजील - सभी 9 स्लैब पूरे हो गये

कॉन्कोर्स - 9 स्लैब में से 3 स्लैब पूरे हो गये

नोट* NHSRCL द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के आधार पर

More News

    Read more about: mumbai ahmedabad bullet train
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+