Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »2 साल में दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन, परियोजना को लेकर आया बड़ा Update

2 साल में दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन, परियोजना को लेकर आया बड़ा Update

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ी खबर आयी है। मुंबई के विक्रोली इलाके में ब्लास्ट कर जमीन के नीचे टनल बोरिंग मशीन (TBM) डालने की तैयारियां शुरू कर दी गयी है। इस मौके पर रेलमंत्री अश्विवी वैष्णव और रेलवे के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

इस समय उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए इस महत्वकांक्षी परियोजना के बारे में कई अहम जानकारियां दी। साथ में यह भी बताया कि साल 2026 तक यानी 2 साल बाद इस रूट पर देश की पहली बुलेट ट्रेन का संचालन शुरू करने का टार्गेट बनाया गया है।

mumbai-ahmedabad bullet train

बीकेसी से साबरमती तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का कॉरिडोर 508 किमी लंबा होने वाला है, जो मुंबई के बीकेसी से गुजरात के साबरमती तक होगा। इसमें से 156 किमी का हिस्सा महाराष्ट्र में और 350 किमी का हिस्सा गुजरात में होगा। इस प्रोजेक्ट का गुजरात वाला हिस्सा काफी पहले ही बनना शुरू हो चुका था। बताया जाता है कि गुजरात में 284 किमी लंबा कॉरिडोर जिसमें ब्रिज भी शामिल है, तैयार किया जा चुका है। अब महाराष्ट्र वाले हिस्स में भी तेजी लायी जा रही है।

रेल मंत्री ने दिया मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन से जुड़े महत्वपूर्ण Update

  • महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का 156 किमी का जो हिस्सा है, उसमें से 21 किमी लंबा हिस्सा टनल से होकर गुजरेगी।
  • 21 किमी में से 7 किमी का हिस्सा समुद्र के नीचे से होकर गुजरेगी जिसका सबसे गहरा प्वाएंट 56 मीटर का होने वाला है यानी एक 10 मंजीला मकान की ऊंचाई के बराबर का हिस्सा समुद्र के नीचे गहराई से गुजरेगा।
bullet train
  • टनल की चौड़ाई लगभग 40 फूट होगी, जिसमें 2 लाइन रहेगी। एक लाइन अप और एक लाइन डाउन।
  • टनल बनाने के लिए आमतौर पर एक ही जगह से TBM डाला जाता है, लेकिन इस काम में तेजी लाने के लिए एक साथ 4 जगहों से टनल बनाने का काम शुरू किया गया है।
  • 2 शाफ्ट, 1 एडिट और 1 फाइनल एंड हैं, जहां से काम किया जा रहा है।
  • टनल की खुदाई के लिए विश्व की सबसे बड़ी TBM को लगाया जाएगा।
  • मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड कॉरिडोर के सूरत-बिलीमोरा सेक्शन (50 किमी) पर अगस्त 2026 तक बुलेट ट्रेन दौड़ने लगेगी।
  • पूरे बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का 100 फीसदी भूमि अधिग्रहण किया जा चुका है।
  • बुलेट ट्रेन का जो हिस्सा समुद्र के नीचे होगा, वह भी 320 किमी/घंटा की फुल रफ्तार से दौड़ेगी।

बता दें, मुंबई से अहमदाबाद के बीच जब बुलेट ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा तब सीमित स्टॉप के साथ यह ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच की दूरी महज 2 घंटे और सभी स्टॉप पर रुकने पर इस दूरी को तय करने में 2.5 घंटे का समय लेगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+