Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई एयरपोर्ट पर कैब कैंसिल होने के झंझट से मुक्ति - BEST की चलो बस सेवा, Details

मुंबई एयरपोर्ट पर कैब कैंसिल होने के झंझट से मुक्ति - BEST की चलो बस सेवा, Details

एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद कैब बुक करना और बुकिंग कैंसिल होने की बीमारी से देश के दूसरे एयरपोर्ट्स के साथ मुंबई एयरपोर्ट भी अछुता नहीं है। लेकिन अब लोगों को इस परेशानी या फिर अधिक मांग होने पर कैब का अत्यधिक किराया ज्यादा दिनों तक परेशान नहीं करने वाला है।

अब यात्री मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करने से पहले ही अपने मोबाइल की मदद से अपने सुविधानुसार रूट पर एसी बस में अपने लिए सीट बुक करवा सकते हैं। मुंबई एयरपोर्ट को शहर के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाली BEST की एसी बस सेवा 'चलो बस' शुरू हो चुकी है।

मुख्य तौर पर मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 (T2) से ही यह बस सेवा उपलब्ध है। BEST (बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट) की एसी बस सेवा 'चलो बस' को इस साल जनवरी से शुरू किया गया है। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के T2 से शहर के प्रमुख लोकेशनों के लिए यह बस सेवा उपलब्ध करवायी जाती है।

सबसे अच्छी बात है कि यह बस सेवा दिन के 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध होती है। यात्री BEST की चलो ऐप के माध्यम से इस बस में अपनी सीट बुक कर सकते हैं। यात्रियों को सीटें पहले आओ, पहले पाओ के तर्ज पर ही प्रदान की जाएगी। इस बस के लिए यात्री कम से कम 7 दिन पहले अपनी सीट बुक कर सकते हैं।

क्या है 'चलो बस' की खासियतें

  • यह एक लग्जरी एयरपोर्ट बस सेवा है, जिसकी सभी बसें इलेक्ट्रीक बस हैं।
  • बसों में लगेज रखने के लिए अतिरिक्त जगह दी गयी है।
  • आरामदायक सीट।
  • मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने के लिए USB पोर्ट की सुविधा।
  • आरामदायक सफर, लंबी हवाई सफर की थकान को कम कर देगा।
mumbai airport BEST chalo bus

कौन सी रूटों पर चलती है BEST 'चलो बस'

रूट पिक-अप प्वाएंट्स किराया
मुंबई एयरपोर्ट T2 से कोलाबा (गेटवे ऑफ इंडिया) दादर स्टेशन, भारत माता सिनेमा, बायकुला स्टेशन, मुंबई CSMT ₹176
मुंबई एयरपोर्ट T2 से खारघर (बैंक ऑफ इंडिया सेक्टर 35) बीकेसी-MMRDA ओपन कार पार्किंग, वाशी हाईवे, नेरुल एलपी, केंद्रीय विहार, जलवायु विहार ₹276
मुंबई एयरपोर्ट T2 से ठाणे (लोधा स्प्लेंडोरा) साकी नाका, चांदीवली गांव, आईआईटी मार्केट, मीठागर मुलुंद, माराठोण चौक, कैडबरी जंक्शन, मनपदा, वाघबील नाका, कासरवाडव्ली ₹201
मुंबई एयरपोर्ट T2 से बोरीवली (डॉन बॉस्को स्कूल) वनराई म्हादा कॉलोनी, कुरर गांव, महिंद्रा कंपनी गेट, मागाठाणे डिपो, कोरा केंद्र, बोरीवली स्टेशन, वज़ीरा नाका ₹151

कैसे करें बुकिंग?

BEST की 'चलो बस' सेवा को बुक करने के लिए यात्री चलो ऐप को डाउनलोड कर वहां से बुकिंग कर सकता है, अथवा 'चलो बस' की आधिकारिक वेबसाइट https://csmia.adaniairports.com/BestAirconditionedBus पर जाकर भी बुकिंग कर सकता है। पिक अप लोकेशन और ड्रॉप लोकेशन डालने पर वेबसाइट की तरफ से आसपास के नजदीकी लोकेशन से संबंधित कई विकल्प भी दिखाए जाएंगे। अगर यात्री चाहे तो अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करके वह उपलब्ध सीटों की संख्या भी जांच सकता है। इसके अलावा एयरपोर्ट पर लगाये गये QR कोड को स्कैन करके या फिर एयरपोर्ट काउंटर से भी यात्री इस बस की बुकिंग कर सकते हैं।

More News

Read more about: bus travel mumbai maharashtra airport
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+