Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई में 4 साल बाद नए अवतार में खुला डॉ. भाऊ दाजी लाड म्यूजियम, जाने एंट्री शुल्क, Timing व कैसे पहुंचे!

मुंबई में 4 साल बाद नए अवतार में खुला डॉ. भाऊ दाजी लाड म्यूजियम, जाने एंट्री शुल्क, Timing व कैसे पहुंचे!

महाराष्ट्र का ऐतिहासिक डॉ. भाऊ दाजी लाड म्यूजियम, जो पिछले 4 सालों से बंद था, को फिर से खोल दिया गया है। यह मुंबई का सबसे पुराना म्यूजियम है, जिसकी स्थापना वर्ष 1857 को की गयी थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 8 जनवरी को एक कार्यक्रम के दौरान नए-नवेले अवतार में पुनर्विकसित म्यूजियम का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि किसी भी शहर की असली दौलत वहां बनी ऊंची-ऊंची इमारतों या उसके असली धन-संपदा में नहीं होती है बल्कि वहां के म्यूजियम में संरक्षित रहती है। उन्होंने बताया कि यह म्यूजियम न सिर्फ महाराष्ट्र का सबसे पुराना म्यूजियम है बल्कि भारत का तीसरा सबसे पुराना म्यूजियम भी है।

आइए आपको महाराष्ट्र की असली दौलत जो यहां के सबसे पुराने डॉ. भाऊ दाजी लाड म्यूजियम में संरक्षित है, के बारे में बताते हैं -

कहां मौजूद है डॉ. भाऊ दाजी लाड म्यूजियम?

महाराष्ट्र का सबसे पुराना डॉ. भाऊ दाजी लाड म्यूजियम मुंबई के बायकुला (वेस्ट) में वीरमाता जीजाबाई भोंसले बोटैनिकल गार्डन और चिड़ियाघर के पास मौजूद है। यह म्यूजियम पहले से ही अपने अंदर न सिर्फ इतिहार बल्कि महाराष्ट्र की समृद्ध धरोहर को भी समाए हुए है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) द्वारा इस म्यूजियम की देखरेख का काम किया जाता है।

इस म्यूजियम के पुनर्विकास में लगभग 4 सालों का समय लगा है, जिसमें BMC ने करीब ₹3 करोड़ खर्च किया है। उद्घाटन समारोह के दौरान मुंबई महानगरपालिका के कमिश्नर भुषण गगरानी ने बताया कि डॉ. भाऊ दाजी लाड म्यूजियम का पुनर्विकास करने के साथ ही इसे रूस के हर्मिटेज म्यूजियम के तर्ज पर सेलाडन ग्रीन (Celadon Green) रंग से रंगा गया है।

क्या है Timing और टिकट शुल्क?

डॉ. भाऊ दाजी लाड (BDL) म्यूजियम सप्ताह के 6 दिन सुबह 10 से शाम 5.30 बजे तक खुला रहता है। बुधवार को यह म्यूजियम बंद रहता है।

टिकट शुल्क -

  • 13 साल से अधिक आयु के वयस्क - ₹20
  • 5 से 12 साल तक के बच्चे - ₹10
  • 10वीं कक्षा तक के छात्र - ₹10
  • यूनिवर्सिटी और कॉलेज के छात्र - ₹10 (वैध पहचान पत्र समेत)
  • BMC के कर्मचारी - ₹10

मुफ्त में घूम सकेंगे - MCGM स्कूलों के छात्र, स्वयं सेवी संस्थाएं (NGOs), दिव्यांग, पुलिसकर्मी, आर्मी, वरिष्ठ नागरिक।

*सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए म्यूजियम में टिकट खरीदना अनिवार्य।

कैसे पहुंचे BDL म्यूजियम?

बस से - वीर माता जीजाबाई भोंसले उद्यान (रानी बाग) की ओर जाने वाली बसें - 1, 3, 5, 6 Ltd, 7 Ltd, 8 Ltd, 9, 11 Ltd, 15, 18, 19 Ltd, 21 Ltd, 22 Ltd, 25 Ltd, 50, 51, 64, 67, 69, 126, 134, 168, 50 Ltd

ट्रेन से - सेंट्रल लाइन से बायकुला ईस्ट स्टेशन से 2 मिनट पैदल।

वेस्टर्न लाइन से महालक्ष्मी स्टेशन से 10 मिनट टैक्सी द्वारा।
हार्बर लाइन से Reay रोड से टैक्सी द्वारा 5 मिनट में या फिर 10 मिनट पैदल।

अगर आप निजी गाड़ी से जाना चाहते हैं तो BDL म्यूजियम परिसर में 2 पहिया, गाड़ी अथवा बस के पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। मगर ध्यान दें, शाम को चिड़ियाघर के मुख्य द्वार पर जारी होने वाली ट्रैफिक निर्देशों की वजह से शाम को 5 से 6.30 बजे के बीच पार्किंग उपलब्ध नहीं हो सकता है। दिव्यांग चाहे तो अपने व्हीलचेयर पर यहां घूम सकते हैं। म्यूजियम और प्लाजा में रैम्प मौजूद हैं।

BDL म्यूजियम के आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार म्यूजियम प्लाजा फिलहाल दर्शकों के लिए खुला हुआ है, जिसका अलग प्रवेश द्वार म्यूजियम की इमारत के ठीक बगल में है। वीरमाता जीजाबाई भोंसले बोटैनिकल उद्यान और चिड़ियाघर के IN गेट के बगल से दाएं जाएं और म्यूजियम प्लाजा तक जाने वाले साइन बोर्ड के निर्देशों का पालन करें। म्यूजियम की मुख्य इमारत मरम्मत कार्यों के लिए बंद ही रहेगी। अधिक जानकारी के अनुसार BDL म्यूजियम के आधिकारिक वेबसाइट https://www.bdlmuseum.org पर जा सकते हैं।

More News

    Read more about: mumbai museum maharashtra
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+