Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बॉलीवुड थीम पार्क : आप में है फिल्मी कीड़ा तो मुंबई में है यह परफेक्ट वीकेंड Getaway

बॉलीवुड थीम पार्क : आप में है फिल्मी कीड़ा तो मुंबई में है यह परफेक्ट वीकेंड Getaway

मायानगरी मुंबई की कोई भी ट्रिप बॉलीवुड का तड़का लगे बिना कहां पूरी होती है। यहीं वजह है कि मुंबई के रहने वाले हो या मुंबई घूमने के लिए किसी दूसरे राज्य से वहां गये पर्यटक हो, हर किसी के लिए अमिताभ बच्चन का बंगला जलसा/प्रतिक्षा या फिर शाहरुख खान का बंगला मन्नत, किसी टूरिस्ट डेस्टिनेशन से कम नहीं है। हर वीकेंड पर बॉलीवुड सितारों के घरों और फिल्मसिटी की गलियों में लोगों की भीड़ जमा होती है।

अगर आपमें भी फिल्मी कीड़ा है और बॉलीवुड से लेकर फिल्मों के सेट तक से आपको प्यार है तो वीकेंड पर बॉलीवुड थीम पार्क जरूर जाएं। जो पर्यटक मुंबई घूमने के लिए जाने वाले हैं उन्हें अपनी ट्रिप में इसे जरूर शामिल करना चाहिए।

क्या है बॉलीवुड थीम पार्क?

मुंबई के गोरेगांव फिल्मसिटी में बनाया गया बॉलीवुड थीम पार्क आपको फिल्म इंडस्ट्री को और भी करीब से देखने और समझने का मौका देती है। यहां फिल्मों की शूटिंग से लेकर फिल्मों के सेट तक, सब कुछ देखने का मौका मिलेगा। इनसे आपको समझ में आएगा कि फिल्मी पर्दे पर अपनी कलाकारी का जादू दिखाने के लिए कैमरे के पीछे कितनी मेहनत करनी पड़ती है।

इस टूर में आपको एक टूर गाइड भी मुहैया करवाया जाएगा, जो आपको फिल्मों और उनकी दुनिया के बारे में समझाएंगे। इसके अलावा इस थीम पार्क में आने वाले मेहमानों का मनोरंजन करने के लिए भी कई अन्य व्यवस्थाएं की गयी हैं।

करीब से देखें फिल्म मेकिंग

बॉलीवुड थीम पार्क, गोरेगांव में आपको फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग से जुड़ी सभी चीजों को करीब से देखने का समझने का मौका मिलेगा। इस थीम पार्क में कई आइकॉनिक बॉलीवुड फिल्मों के सेट से लेकर फिल्मों में दिखाए जाने वाले पुलिस स्टेशन, राजस्थानी महल, शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' का सेट, कई मंदिर, कोर्ट, किले, गुफाएं और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का सेट भी देखने का मौका मिलेगा।

अगर किस्मत ने आपका साथ दे दिया तो यहां आप लोकप्रिय कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की शूटिंग भी देख सकेंगे। इन सबसे अलग, इस थीम पार्क में आपको लाइव फिल्म मेकिंग, वैक्स म्यूजियम, 7D सिनेमा, क्रोमा शो आदि को भी अपनी आंखों से अनुभव करने का मौका मिलेगा।

एंटरटेंमेंट...एंटरटेंमेंट...एंटरटेंमेंट

बॉलीवुड थीम पार्क में अगर आप एक टूर की बुकिंग करते हैं तो आपको 3 घंटे का टूर करवाया जाएगा, जिसमें आपको एक पल के लिए भी बोर होने का मौका नहीं मिलेगा। अगर कुछ होगा तो वह सिर्फ एंटरटेंमेंट...एंटरटेंमेंट...एंटरटेंमेंट ही होगा।

3 घंटे के इस टूर पैकेज में लाइव एंटरटेंमेंट शो, डांस, कॉमेडी शो, डांस शो और लाइव एक्टिंग शो के अलावा थीम पार्क में आइकॉनिक फिल्मों के गेटअप में घूमने वाले ढेर सारे कलाकारों के साथ सेल्फी लेने का मौका मिलेगा। पूरे थीम पार्क के हर कोना बस फिल्मी ही नजर आएगा और यहां आप दिल खोलकर तस्वीरें और सेल्फी खींच सकते हैं।

टूर में क्या-क्या होगा शामिल

  • फिल्मसिटी को करीब से देखने और समझने का मौका।
  • पोस्ट प्रोडक्शन एक्टिविटी को समझे।
  • क्रोमा शूट को समझने का मौका।
  • फुल्ली इक्यूप्टेड सिंगिंग स्टूडियो में गाने का मौका।
  • ढेर सारे सेल्फी प्वाएंट्स पर फोटो क्लीक करें।
  • फिल्मसिटी के कॉस्ट्यूम और मेकअप में शॉर्टफिल्म शूट करें।

कैसे करें बुक

बॉलीवुड थीम पार्क का यह टूर 3 घंटे का होता है, जिसमें एसी वाहन में आपको पूरे फिल्मसिटी और थीम पार्क में घुमाया जाता है। इस टूर के दौरान एक गाइड आपके साथ मौजूद रहेगा। हर आधे घंटे में एक टूर शुरू होता है। टूर में मेहमानों के लिए हल्के-फुल्के नाश्ते का इंतजाम भी रहता है। सुबह 10 से शाम को 5 बजे के बीच में किसी भी समय अपनी सुविधानुसार आप टूर की बुकिंग कर सकते हैं।

भारतीय नागरिकों के लिए टूर का रेट ₹999 प्रतिव्यक्ति है और विदेशी नागरिकों के लिए ₹2999 प्रतिव्यक्ति है, जिसमें गाइड का किराया, एंट्री फीस, सभी प्रकार के टैक्स और एसी बस का किराया शामिल होता है। बॉलीवुड थीम पार्क में टूर की बुकिंग के लिए आप इनके आधिकारिक वेबसाइट https://bollywoodpark.in/ पर जा सकते हैं।

कहां है बॉलीवुड थीम पार्क

बॉलीवुड थीम पार्क का पता : दादासाहेब फाल्के चित्रनगरी, गेट नंबर 1, इंदिरा गांधी रिसर्च सेंटर के पास, संतोष नगर, फिल्मसिटी रोड, गोरेगांव ईस्ट।
अधिक जानकारी के लिए आप 8976839337, 8976839339 पर कॉल कर सकते हैं।

More News

    Read more about: maharashtra mumbai travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+