Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस Weekend मुंबई के इन मार्केट्स से Complete कर लें अपनी क्रिसमस की शॉपिंग

इस Weekend मुंबई के इन मार्केट्स से Complete कर लें अपनी क्रिसमस की शॉपिंग

दरवाजे पर सांता क्लाज दस्तक दे रहे हैं। शहर में ठंड पड़े या ना पड़े लेकिन दिसंबर के महीने में क्रिसमस पर धूम तो मचेगी ही ना...। घर को लाल और सफेद रंग की थीम पर सजाया भी जाएगा। क्रिसमस ट्रि से लेकर रंग-बिरंग कागजों, बॉल्स, घंटियों और सांता क्लॉज के मोज़ो से सजाया भी जाएगा। लेकिन मुंबई में ये सारी चीजें मिलेंगी कहां?

cute decore

यूं तो पूरे शहर में कई दुकानों पर क्रिसम को लेकर घर सजाने के सामान बिकते हैं लेकिन इस महंगे शहर में कहां किफायती कीमतों पर क्रिसमस की सजावट के सारे सामान मिलेंगे?

आप बस सामानों की लिस्ट तैयार रखिए, दुकान का पता हम बता देते हैं :

1. कोलाबा

christmas tree

क्रिसमस के समय एक पूरा का पूरा मार्केट ही क्रिसमस के सामानों के लिए तैयार किया जाता है। कोलाबा में आपको क्रिसमस की जरूरत का सारा सामान एक ही जगह मिल जाएगा। घर सजाने के फैंसी सामानों से लेकर क्रिसमस ट्रि, ट्रि को सजाने के सामान और गोवन व्यंजन...। सब कुछ आपको इस मार्केट में मिलेगा। अगर आपको गोवन व्यंजन या मिठाईयां पसंद आती हैं या आप ऑथेंटिक स्वाद चखना चाहते हैं तो क्रिसमस के लिए खास तौर पर लगने वाला कोलाबा क्रिसमस मार्केट जरूर जाएं।

पता : कॉजवे कोलाबा

2. सांताक्रुज

santa clause

सांताक्रुज में ईसाई धर्म को मानने वाले काफी ज्यादा संख्या में लोग रहते हैं। इस वजह से यहां कई दुकानें हैं जहां कैथलिक सामान बिकते हैं। क्रिसमस के समययहां की दुकानें नयी और लेटेस्ट डिजाइन के सजावटी सामानों से भर जाती हैं। रंग-बिरंगी लाइट्स, कागजें, विभिन्न आकारों वाली क्रिसमस के साथ-साथ यहां की लोकप्रिय बेकरी से प्लम केक खरीदना मत भूलिए। याद रखिए, गुरुवार को सांताक्रुज मार्केट आमतौर पर बंद रहता है। लेकिन त्योहारों के सीजन में कुछ दुकानें गुरुवार को खुली मिल सकती हैं।

पता : एस वी रोड, हसनाबाद लेन, स्टेशन रोड, सांताक्रुज वेस्ट

3. लोखंडवाला

christmas market

क्रिसमस के समय तो लोखंडवाला इलाका पूरी तरह से क्रिसमस की सजावटी दुकानों का हॉट-स्पॉट बन जाता है। यहां की लगभग हर दुकान में क्रिसमस की सजावटी सामान और क्रिसमस स्पेशल मिठाईयां मिलती हैं। खास बात यह है कि इस मार्केट में आपको हर तरह के रेंज वाली सामानें मिल जाएंगी। इस इलाके में रहने वाले लोग लोखंडवाला मार्केट से ही क्रिसमस पर अपनी शॉपिंग पूरी करना पसंद करते हैं।

पता : लोखंडवाला

4. मंडवी

tree decore

मंडवी के पार्टी प्लेस में आपको हर वो चीज मिल जाएगी जो आपके घर को क्रिसमस की पार्टी के लिए तैयार करें। क्रिसमस ट्रि पर लटकाने वाले हैंगिंग से लेकर लाल या हरे रंग के क्यूट सजावटी सामान, आप इन सब चीजों की शॉपिंग मंडवी के पार्टी प्लेस से कर सकते हैं। हालांकि यहां कीमत को लेकर आपको अपना बजट थोड़ा घटाना या बढ़ाना पड़ सकता है। रविवार को यह दुकान बंद रहती है।

पता : अब्दुल रहमान स्ट्रीट, मंडवी

5. विले पार्ले

ornaments for christmas tree

विले पार्ले में आपको हनुमान रोड पर मिलन कलेक्शन मिल जाएगा। इस दुकान में आपको अलग-अलग रेंज की विभिन्न आकारों में क्रिसमस ट्रि मिल जाएगी। छोटी-छोटी लाइट्स, सांता क्लॉज की टोपियां और क्रिसमस ट्रि को सजाने के लिए तरह-तरह के हैंगिंग्स, इस दुकान पर आपको हर वह सामान मिल जाएगा जो आपकी क्रिसमस पार्टी में जान फुंक दें। विले पार्ले मार्केट में भी आपको क्रिसमस डेकोरेशन का हर सामान बजट फ्रेंडली कीमतों पर मिल जाएगा। अगर आप क्रिसमस पर छोटी हाउस पार्टी ही रखना चाहते हैं तो विले पार्ले में और भी कई दुकाने मिल जाएंगी जहां आपको अपनी जरूरत का हर सामान मिल जाएगा।

पता : हनुमान रोड, विले पार्ले ईस्ट

अगर आप क्रिसमस पर कोई ग्रैंड पार्टी रखने का सोच रहे हैं तो मुंबई में क्रॉफोर्ड मार्केट में एक चक्कर जरूर लगा लें। इस जगह को पार्टी का हब कहा जाता है। किसी भी पार्टी के लिए हर छोटे-बड़े सामान आपको इस जगह पर जरूर मिल जाएगा। लेकिन हो सकता है कि इस मार्केट में आपको अपना बजट थोड़ा बढ़ाना पड़ जाए। यहां खरीदारी करते समय अपनी मोलभाव करने की कला को काम में जरूर लाइएगा।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+