Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई के 5 गणेश चतुर्थी पंडाल, जहां मिल सकता है फिल्म सेलिब्रिटी को करीब से देखने का मौका

मुंबई के 5 गणेश चतुर्थी पंडाल, जहां मिल सकता है फिल्म सेलिब्रिटी को करीब से देखने का मौका

महाराष्ट्र या यूं कहें मुंबई में जिस त्योहार का पूरे साल बेसब्री से इंतजार किया जाता है, गणेश चतुर्थी, उसको लेकर तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। मुंबई में कई बड़े पूजा पंडाल है जहां भव्य तरीके से गणपति पूजा का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही मुंबई के घर-घर में भी विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा होती है। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के लगभग हर एक सेलिब्रिटी के घर बाप्पा पधारते हैं।

ganesh chaturthi

मुंबई के कुछ विख्यात पूजा पंडाल हैं, जहां गणेश चतुर्थी के समय जाने पर आपको फिल्मी सितारों से मिलने, उन्हें करीब से देखने का मौका मिल सकता है। अपने घर में भगवान गणेश की स्थापना व पूजा के साथ ही फिल्मी सितारें इन पूजा पंडालों में भगवान गणेश के दर्शन के लिए जरूर आते हैं।

मुंबई के 5 पूजा पंडाल, जो हैं Must Visit

लालबाग चा राजा

मुंबई में गणेश चतुर्थी के जिन पूजा पंडालों पर आपको सेलिब्रिटी दिखने के सबसे ज्यादा Chance होते हैं, उस लिस्ट में लालबाग चा राजा का नाम सबसे ऊपर आता है। यह साउथ मुंबई का सबसे फेमस पूजा पंडाल है। यह पूजा पंडाल इतना ज्यादा लोकप्रिय होता है कि यहां भगवान गणेश के दर्शन के लिए कई किलोमीटर लंबी लाइन लग जाती है।

lalbagh cha raja

आंकड़ों की मानें तो इस पूजा पंडाल में हर रोज करीब 1.5 लाख लोग दर्शन के लिए आते हैं। इस पूजा पंडाल में गणपति के दर्शन के लिए बिग बी अमिताभ बच्चन, शिल्पा शेट्टी, कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी जैसे सितारे जरूर पहुंचते हैं।

नोट:- लालबाग चा राजा के दर्शन के लिए जाते समय थोड़ा ज्यादा समय लेकर पहुंचे। लंबी लाइन के साथ ही यहां जब भी वीआईपी एंट्री होती है, तब काफी देर तक आम लोगों की एंट्री में देर होने लगती है।

खेतवाड़ी चा गणराज

मुंबई के ग्रांड रोड, खेतवाड़ी के 12वीं गली में विराजते हैं खेतवाड़ी चा गणराज। पिछले कई सालों से इस पूजा पंडाल में गणराज की मूर्ति का आकार और उसकी सजावट में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। मूर्तिकार हर साल एक जैसी ही मूर्ति ही इस पंडाल के लिए बनाते हैं, जो यहां की खासियत बन गयी है।

ganapati

इस पूजा पंडाल को हर साल कई अवॉर्ड्स भी मिलते हैं। साल 1984 में जब मंडल ने इस गणपति पूजा की शुरुआत की थी, तब यहां मुंबई की सबसे बड़ी प्रतिमा का निर्माण किया गया था। उस साल इस पूजा का आयोजन लोगों से सिर्फ 1 रुपया दान में लेकर किया गया था।

मुंबई चा राजा

lord ganesh

लालबाग चा राजा से थोड़ी दूरी पर भगवान गणेश की दूसरी सबसे विख्यात पूजा होती है, जिसे गणेश गली का मुंबई चा राजा के नाम से जाना जाता है। हर साल मंडल पूजा का पंडाल अलग-अलग थीम से सजाती है। खास तौर पर पूरे भारत की प्रसिद्ध जगहों की थीम पर पूजा पंडाल बनाया जाता है। यह मुंबई के सबसे पुराने पूजा पंडालों में से एक है जिसकी शुरुआत 1928 में मिल कर्मचारियों के लिए किया गया था।

अंधेरी चा राजा

ganapati

मुंबई का यह तीसरा सबसे दिव्य पूजा पंडाल है, जहां काफी लोकप्रिय लोग व फिल्मी सितारें आते हैं। यह पूजा पंडाल मुंबई में काफी फेमस है। इस पूजा पंडाल की सजावट ही इसकी सबसे बड़ी USP होती है। साल 1966 से लगातार हर साल यहां गणपति पूजा का आयोजन किया जा रहा है। विसर्जन के दिन अंधेरी चा राजा का विशाल जुलूस निकलता है, जिसे पूरे अंधेरी में घुमाया जाता है।

जीबीएस सेवा मंडल गणपति

vighnaharta

मुंबई के वडाला के कटक रोड पर द्वारकानाथ भवन में भव्य गणपति उत्सव का आयोजन किया जाता है। जीबीएस सेवा मंडल गणपति गोल्ड गणेश के नाम से भी काफी प्रसिद्ध होता है। इस पूजा पंडाल में भगवान गणेश का श्रृंगार असली सोने के गहनों से किया जाता है। इसे मुंबई के सबसे अमीर मंडलों में से एक माना जाता है। यह मुंबई का एकलौता ऐसा पूजा पंडाल होता है जहां 10 दिनों तक 24 घंटे अनुष्ठान विधि की जाती है।

FAQs
लोग अपने घर में गणेश चतुर्थी की पूजा कैसे करते हैं?

अधिकांश लोग अपने घरों में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करते हैं और उन्हें 10 दिनों तक पूजते हैं। पूजा में आरती, भजन, और प्रसाद की विशेष भंडारा का आयोजन किया जाता है।

गणेश चतुर्थी का क्या महत्व है?

गणेश चतुर्थी का काफी ज्यादा महत्व है क्योंकि यह भगवान गणेश के जन्म के रूप में मनाया जाता है और लोग इस त्योहार में उनकी पूजा और आराधना करते हैं। यह सामाजिक और धार्मिक महत्व रखता है।

मुंबई में कौन-कौन से पूजा पंडाल होते हैं?

मुंबई में कुछ प्रमुख पूजा पंडाल हैं, जैसे कि लालबागचा राजा, गणेश गल्ली, अंधेरीचा राजा, गिरगावचा चिंचपोकलीचा राजा, और वे पंडाल जिनका आयोजन फिल्मी सितारे करते हैं।

गणेश चतुर्थी क्या है?

गणेश चतुर्थी एक हिन्दू त्योहार है जो मुंबई और महाराष्ट्र के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। इसे भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

NativePlanet Travel

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+