Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई-गोवा RoPAX फेरी सेवा होने वाली है जल्द शुरू, ले जा सकेंगे गाड़ियां भी - जानिए कितना लगेगा समय?

मुंबई-गोवा RoPAX फेरी सेवा होने वाली है जल्द शुरू, ले जा सकेंगे गाड़ियां भी - जानिए कितना लगेगा समय?

गोवा जाने के लिए न तो अलग से लंबी छुट्टियों की जरूरत होती है और न ही किसी खास मौके की। गोवा जाने के लिए जरूरी है तो बस एक छोटे से बहाने की और एक बैग पैक की। अब मुंबई से गोवा के बीच आने-जाने का एक बेहतरीन विकल्प जल्द शुरू होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही मुंबई से गोवा के बीच फेरी सेवाएं शुरू होने वाली है।

इस फेरी सेवा की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि इससे आप अपनी गाड़ी भी साथ में लेकर गोवा जा सकते हैं। इस फेरी सेवा को RoPAX की ओर से शुरू किया जा रहा है। यह वहीं कंपनी है, जो महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई और मंडवा के बीच रोल ऑन, रोल-ऑफ सेवाएं देती है।

mumbai-goa-ferry

Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी ने मुंबई-गोवा रूट पर फेरी सेवाओं को शुरू करने के लिए इटली से एक 15 साल पुरानी RoPAX जहाज को खरीदा है, जिसे इस रूट पर चलाने के लिए सभी सुरक्षात्मक जांच किये जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वर्तमान में इस जहाज के रखरखाव का काम मुंबई के ड्राई डॉक पर किया जा रहा है, जिसे जल्द ही फेरी सेवाओं के लिए इस्तेमाल शुरू किया जाएगा।

पर गोवा से मुंबई तक आने-जाने में कितना समय लेगी यह फेरी सेवा? कहा जा रहा है कि RoPAX फेरी सेवाओं के माध्यम से मुंबई से गोवा के बीच आने-जाने में लगने वाला समय काफी कम होने की उम्मीद है। अगर सब कुछ ठीक रहा है तो इस फेरी सेवा के माध्यम से मुंबई से गोवा के बीच आने-जाने में महज 6-6.30 घंटे का समय लगेगा।

goa-mumbai ferry

कहां से कहां तक?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस प्रस्तावित फेरी सेवा को मुंबई के मडगांव में फेरी राफ से गोवा के मोमुगांव पोर्ट अथॉरिटी तक संचालित किया जाएगा। हालांकि इस बारे में अभी भी गोवा सरकार के साथ बातचीत की जा रही है और इसे पणजी के जेट्टी तक ले जाने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है।

बताया जाता है कि RoPAX जहाजों पर एक बार में करीब 620 यात्री और 60 गाड़ियों को लेकर जाया जा सकता है जो इसे ट्रेन या सड़क परिवहन से भी अधिक आकर्षक बनाता है। खासतौर पर जो लोग गोवा में स्कूटी या गाड़ी किराए पर लेने के झंझट में ना पड़कर अपनी गाड़ियों से घूमना चाहते हैं।

हालांकि मुंबई से गोवा के बीच पहले भी क्रुज सेवाओं का संचालन किया जाता है, जिसे कोरडिलिया क्रुज चलाती है। लेकिन यह क्रुज लग्जरी होती है, इसलिए कई बार आम लोगों की पहुंच से दूर मानी जाती है।

More News

Read more about: mumbai goa travel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+