Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बंद होने वाला है मुंबई एयरपोर्ट का टर्मिनल 1, क्यों और कब से? कब तक बंद रहेगा?

बंद होने वाला है मुंबई एयरपोर्ट का टर्मिनल 1, क्यों और कब से? कब तक बंद रहेगा?

बंद होने वाला है मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल का टर्मिनल 1। लेकिन घबराइए मत, मुंबई एयरपोर्ट का टर्मिनल 1 स्थायी रूप से बंद नहीं किया जा रहा है बल्कि मरम्मत व विकास कार्यों के लिए एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 को बंद करने का फैसला लिया गया है। जितने दिनों तक मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टर्मिनल 1 बंद रहेगा, उतने दिनों तक यात्रियों का दबाव मुंबई एयरपोर्ट का टर्मिनल 2 और नवनिर्मित नवीमुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट उठाने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ ऐसी ही संभावना जतायी गयी है। बताया जाता है कि विकास कार्यों के पूरा होने के बाद मुंबई एयरपोर्ट से होकर हर साल 20 मिलियन यात्री सफर कर सकेंगे, जो वर्तमान समय का लगभग 42 प्रतिशत ज्यादा होगा।

mumbai airport close

कब से बंद होगा टर्मिनल 1?

India Today की मीडिया रिपोर्ट में मुंबई एयरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि एयरपोर्ट के विकास कार्यों की यह परियोजना अलग-अलग चरणों में होगी। यह विकास कार्य नवंबर 2025 से शुरू हो सकता है, जिसमें कुछ संरचनाओं को तोड़ा भी जा सकता है। इसके अलावा नए टर्मिनल का निर्माण भी किया जाएगा।

बताया जाता है कि नवंबर 2025 से मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1क निर्माण व विकास कार्यों को शुरू किया जाएगा, जिसमें यात्रियों को कम से कम परेशानी हो इसे सुनिश्चित किया जाएगा। जितने दिन टर्मिनल 1 पर निर्माण कार्य होगा, तब तक टर्मिनल 2 में यात्रियों का अतिरिक्त दबाव पड़ेगा।

कब पूरा होगा निर्माण कार्य?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुंबई टर्मिनल 1 की मरम्मत और विकास कार्य वर्ष 2029 तक पूरा कर लिया जा सकता है। इसका अर्थ है कि अब से लगभग 8 सालों में मुंबई एयरपोर्ट का टर्मिनल 1 पुनर्विकसित होकर तैयार हो जाएगा। बताया जाता है कि पुनर्विकास परियोजनाओं के फेज 2 में नयी अत्याधुनिक टर्मिनल बनाने का काम किया जाएगा। इन नए परिवर्तनों को लगभग 3 सालों में पूरा कर लेने की संभावना है।

बता दें, मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से हर साल लगभग 15 मिलियन यात्री आवाजाही करते हैं। हालांकि इस साल अक्तूबर तक, जब नवीमुंबई एयरपोर्ट को शुरू कर दिया जाएगा, तब तक लगभग 10 मिलियन यात्री उस तरफ मोड़ दिये जा सकेंगे। बाकी जितने यात्री बचेंगे उन्हें मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 से हैंडल किया जाएगा।

More News

    Read more about: mumbai airport travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+