Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई लोकल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सिर्फ रिजर्व सीट ही नहीं, अब जल्द मिलने वाला है रिजर्व कोच

मुंबई लोकल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सिर्फ रिजर्व सीट ही नहीं, अब जल्द मिलने वाला है रिजर्व कोच

लोकल ट्रेन को मुंबई की जान कही जाती है 'Lifeline of Mumbai'। शहर के अंदर एक जगह से दूसरी जगह तक जाना हो या फिर उपनगरीय इलाकों से मायानगरी में आना हो, मुंबईकरों के लिए यातायात का पहला विकल्प हमेशा लोकल ट्रेन ही होती है। लेकिन मुंबई की लोकल ट्रेन अपनी भीड़ की वजह से भी काफी बदनाम होती है।

खासतौर से अगर पीक आवर की बात की जाए तो उस समय मुंबई लोकल में जितनी भीड़ होती है, उसे झेलना हर किसी के बस की बात नहीं होती। इस बात को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए ट्रेन यात्रा को आसान बनाने की कोशिश की जा रही है।

Mumbai local train

पीक आवर के दौरान मुंबई लोकल से रोज सफर करने वाले युवा और मध्य आयुवर्ग के लोगों को ही परेशानी होती है। ऐसे में अगर किसी कारणवश वरिष्ठ नागरिकों को लोकल ट्रेन से कहीं आना-जाना पड़ता हो, तो उन्हें किसी मुश्किलें होती होंगी, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने मुंबई की लोकल ट्रेन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से रिजर्व कोच जोड़ने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही सेंट्रल रेलवे और पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेनों में वरिष्ठ नागरिक रिजर्व कोच (Senior Citizen Reserve Coach) जोड़ा जाएगा।

coach reserve in mumbai local train

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2022 में मुंबई की लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले करीब 50,000 वरिष्ठ नागरिकों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए एक जनहित याचिका दायर की गयी थी। इसके अलावा बंबई हाई कोर्ट में भी एक याचिका दायर किया गया था।

इस मामले की सुनवाई के दौरान ही बंबई हाई कोर्ट ने सेंट्रल रेलवे और वेस्टर्न रेलवे से इस मामले को देखने और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। पहले भी रेलवे ने मुंबई की लोकल ट्रेन में किसी पुराने कोच को ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए रिजर्व करने की योजना बनायी थी। बताया जाता है कि इस योजना को ही पूरा करने की अनुमति दे दी गयी है।

senior citizen coach reserve in mumbai local train

कौन सा कोच होगा रिजर्व

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लोकल ट्रेन का बीच वाला कोच जिसमें बैठने के लिए 13 सीटें और लगभग 91 यात्री खड़े होकर, कुछ 104 यात्री एक बार में यात्रा कर सकते हैं, को वरिष्ठ नागरिकों के लिए रिजर्व किया जाएगा। इस रिजर्व कोच के अलावा पहले की तरह ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए पहले और आखिरी सेकेंड क्लास कोच में सीट रिजर्व रहेगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+