भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई महानगर होने के लिए तो मशहूर है ही साथ ही यह पर्यटक की दृष्टि से भी बेहद ख़ास है। मुंबई एक ऐसा नगर है जहां सपनो को जान मिलती है। कहा जाता है कि इस नगर में जो गया वो या तो खुद चमकता सितारा बन जाता है या इस नगर की चमक में गुम हो जाता है। तभी तो इस शहर को 'सपनों का नगर' कहते हैं। अगर आप भी इस वेकेशन इस नगर की सैर करना चाहते हैं तो जाने कौन कौन सी जगह हैं पर्यटकों के लिए ख़ास।
मुंबई के दर्शनीय स्थल- गेटवे ऑफ इंडिया, सेंट जोंस चर्च, जहांगीर आर्ट गैलरी, प्रिंस ऑफ वेल्स म्यूज़ियम, हुतात्मा चौंक (फ्लोरा फाउंटेन), महालक्ष्मी रेसकोर्स, मणि भवन, नरीमन पॉइंट, हैंगिंग गार्डन उधान, कमला नेहरू उधान, नेहरू प्लेनेटेरियम (वेधशाला), रानी बाग (चिड़ियाघर), बांद्रा, जुहू चौपट, हाजी अली की दरगाह, फिल्म सिटी, फैंटेसी लैंड, ऐस्सल वर्ल्ड, संजय गांधी नेशनल पार्क, पवई लेक या विहार लेक, कन्हेरी गुफाएं, मनोरी और गोराई, ब्रजेश्वरी-गर्म पानी के कुण्ड, एलिफेंटा गुफाएं आदि।
ऐक्सपीडिया की तरफ से 50% की छूट
मुंबई
मुंबई शहर तीन भागों में बंटा हुआ है-
पहला कोलाबा से एक ओर बांद्रा तथा दूसरी ओर सायन तक, दूसरा पश्चिम
उपनगर बांद्रा से विरार तक और तीसरा पूर्वी उपनगर सायन से मुलुंड तक।
Image Courtesy:Advait Supnekar
गेटवे ऑफ इंडिया
गेटवे ऑफ इंडिया भारत के गौरव की निशानी है। यह गौरवशाली गेट ताज होटल के सामने ही बना है। इस विशाल गेट के सामने ही छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा बनी है। इस गेट में 8 खुले दरबाजे हैं।
Image Courtesy:Swaminathan
सेंट जोंस चर्च
सेंट जोंस चर्च सिंध अभ्यान और अफगान युध्द के दौरान शहीद हुए सैनिकों की याद में बनवाया गया था।
Image Courtesy:Nichalp
जहाँगीर आर्ट गैलरी
जहाँगीर आर्ट गैलरी का निर्माण कावसजी जहांगीर की याद में बनवाया गया था। इस आर्ट गैलरी में कलाकारों की कलाकृतियों का बेहद आकर्षक प्रदर्शन किया जाता है।
Image Courtesy:Swaminathan
प्रिंस ऑफ वेल्स म्यूज़ियम
प्रिंस ऑफ वेल्स म्यूज़ियम जार्ज पंचम की पहली भारत यात्रा की याद में किया गया था। भारतीय कलात्मक शैली में बना हुआ यह संग्राहलय मुंबई के आकर्षणों में से एक हैं।
Image Courtesy:Jean-Pierre Dalbera
हुतात्मा चौंक (फ़्लोरा फाउंटेन)
मुंबई के तत्कालिक गवर्नर बार्टले के सम्मान में हुतात्मा चौंक (फ़्लोरा फाउंटेन) का निर्माण किया गया था। यह स्थान मुंबई के अाकर्षक बाज़ारों में से एक है। इसके आसपास राजाबाई टावर, टाउन हॉल, एशियाटिल लाइब्रेरी, उच्च न्यायलय आदि हैं।
Image Courtesy:Jovianeye
मणि भवन
मणि भवन में गांधी जी के जीवन से जुडी कई निशानियाँ मौजूद हैं। कहा जाता है कि यहाँ गांधी जी ने निवास किया था।
Image Courtesy:Rangakuvara
नरीमन पॉइंट
नरीमन पॉइंट मुंबई का एक व्यापारिक केंद्र (बिज़नेस सेंटर) है। इस स्थल पर इमारतें हैं जो दर्शनीय हैं जैसे एक्सप्रेस टावर, एयर इंडिया, मफतलाल हाउस, बजाज टावर, मित्तल टावर, विधानसभा आदि।
Image Courtesy:Abhi madhani
हैंगिंग गार्डन उधान
हैंगिंग गार्डन उधान मुंबई के आकर्षक दर्शनीय स्थलों में से एक हैं। यह बेहद खूबसूरत पार्क है। यहाँ से सूर्यास्त का दिलकश नज़ारा बेहद आकर्षक लगता है।
Image Courtesy:Nichalp
कमला नेहरू उधान
कमला नेहरू उधान देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू की याद की बनवाया गया था। यहाँ एक बहुत बड़ा जूता बना हुआ है इसलिए इस पार्क को बुढ़िया का जूता भी कहा जाता है।
Image Courtesy:Thomas Galvez
नेहरू प्लेनेटेरियम (वेधशाला)
पंडित जवाहरलाल नेहरू की याद में नेहरू प्लेनेटेरियम (वेधशाला) बनवाई गई थी। यह मुंबई के आकर्षणों में से एक है। यह प्लेनेटेरियम 27 हज़ार साल में पृथ्वी के किसी कोण से भूत, भविष्य अथवा वर्तमान के किसी भी समय के हर प्रकार के अवकाश को प्रतिबिम्बित करता है।
Image Courtesy:Leoboudv
बांद्रा
बांद्रा मुंबई का प्रमुख स्थल है। यहाँ आप मेरी चर्च और लिंकिंग रोड के बाज़ार की सैर कर सकते हैं। यहाँ फैशन से सम्बंधित कई वस्तुएं मिलेंगी।
Image Courtesy:Philip Tellis
जुहू चौपाटी
जुहू चौपाटी समुद्र का किनारा है और मुंबई के मशहूर दर्शनीय स्थलों में से एक है। यहाँ आप समुद्र के दिलकश नज़ारों को और अठखेलियां करती लहरों को देख सकेंगे। साथ ही खाने-पीने के शौक़ीन यहाँ की प्रसिद्ध भेलपूरी अवश्य खा सकते हैं, जबकि तैरने के शौक़ीन यहाँ कई घंटों तक समुद्र की लहरों से खिलवाड़ करते रहते हैं।
Image Courtesy:Flickr upload bot
हाजी अली की दरगाह
मुंबई का दिलकश नज़ारा देखना हो तो हाजी अली ज़रूर जाएँ। यह दरगाह भारत की आलीशान दरगाहों में एक एक है जिसका वजूद ही मुंबई को ख़ास बनाता है।
Image Courtesy:Jovianeye
संजय गांधी नेशनल पार्क
संजय गांधी नेशनल पार्क बेहद आकर्षक दर्शनीय स्थल है। इस पार्क में आप सफारी पार्क और खिलौना ट्रेन आदि को भी देख सकते हैं।
Image Courtesy:www.flickr.com
पवई लेक व विहार लेक
पवई लेक व विहार लेक बेहद खूबसूरत स्थल है। यहाँ बैठकर आप झीलों के आकर्षक दृश्यों का आंनद उठा सकते हैं।
Image Courtesy:Michael Kohli
कन्हेरी गुफाएं
मुंबई के नेशनल पार्क से कुछ ही दूरी पर कन्हेरी गुफाएं बेहद आकर्षक हैं यह गुफाएं कलात्मक शैली का जीता जागता उदाहरण हैं।
Image Courtesy:Nichalp
ऐलीफेंटा गुफाएं
ऐलीफेंटा गुफाएं एक छोटे से टापू पर बनी हुई हैं। इन टापुओं पर बोटिंग द्वारा पहुंचा जा सकता है। इन गुफाओं में ब्रह्म,विष्णु,महेश की विशाल मूर्तियां दर्शनीय हैं। चूँकि ऐलीफेंटा चारों और से समुद्र से घिरा हुआ एक टापू है, इसलिए यहाँ समुद्री मार्ग द्वारा ही पहुंचा जा सकता है।
Image Courtesy:Alex Thomson
कैसे जाएँ
वायु मार्ग द्वारा- आजकल मुंबई में घरेलू उड़ान संचालन सुबह 5 बजे शुरू होता है और आखिरी उड़ान रात को 2 बजे खत्म होती है। अत: लगभग पूरे समय उड़ान उपलब्ध रहती हैं। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों हवाई अड्डे उन्नत यात्री प्रबंधन और विश्राम/ पारगमन लाउंज सुविधाओं से सुसज्जित हैं।
रेल मार्ग द्वारा- परिवहन का सबसे पसंदीदा साधन रेल है। मुंबई में दो प्रमुख लाइन हैं जो गंतव्यों को उत्तर और पूर्व से जोड़ती हैं जिन्हें वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन कहा जाता है। सभी प्रमुख जंक्शन और टर्मिनस स्टेशन प्रतीक्षालयों और फ़ूड कोर्ट से सुसज्जित हैं।
सड़क मार्ग द्वारा- मुंबई उत्तर से आगरा रोड़ द्वारा जुड़ा हुआ है जिसे एलबीएस मार्ग कहा जाता है जो आगरा की ओर जाता है तथा विभिन्न राज्यों से होकर गुज़रता है। ईस्टर्न और वेस्टर्न एक्सप्रेस हायवे उत्तर पूर्व में इंदौर को और उत्तर में अहमदाबाद को जोड़ते हैं। एक्सप्रेस वे से पुणे जाने के लिये मात्र डेढ़ घंटे का समय लगता है। गोवा से नेशनल हायवे 7 द्वारा भी इस शहर तक पहुँचा जा सकता है। यहाँ से मुंबई रास्ते द्वारा लगभग 9 घंटे में पहुँचा जा सकता है।
Image Courtesy:Leoboudv
कब जाएँ
यूँ तो यहाँ साल के किसी भी महीने में जाया जा सकता है। मुंबई समुद्र तट के किनारे स्थित है जो अच्छा भी है और बुरा भी। गर्मी के समय यहाँ तापमान एक सा रहता है क्योंकि लगातार समुद्री हवा बहती रहती है परंतु पूरे समय नमी बनी रहती है। मुंबई में बहुत भारी वर्षा होती है अत: मानसून के दौरान मरीन ड्राईव, वर्ली सी फ़ेस या जुहू बीच पर टहलने जरूर जाना चाहिए। मुंबई में बहुत कम ठंड पड़ती है और इस दौरान दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।
Image Courtesy:Mayur.thakare