Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Mumbai Metro : वर्ष 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा 79 किमी लंबा मेट्रो नेटवर्क, कौन से रूट्स हैं निर्माणाधीन

Mumbai Metro : वर्ष 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा 79 किमी लंबा मेट्रो नेटवर्क, कौन से रूट्स हैं निर्माणाधीन

मुंबई मेट्रो लाइन 3 के पहले चरण का उद्घाटन अक्तूबर के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा करने की संभावना है। उम्मीद की जा रही है कि 4 अक्तूबर को अपने मुंबई दौरे के दौरान पीएम मोदी मुंबई की एक्वा लाइन मेट्रो के आरे से बीकेसी के बीच की 12.44 किमी लंबे स्ट्रेच का उद्घाटन कर सकते हैं। हालांकि इस मेट्रो लाइन के बाकी हिस्से यानी आरे से कफ परेड तक के सम्पूर्ण हिस्से की शुरुआत अप्रैल 2025 तक होने की संभावना है।

लेकिन वर्तमान में मुंबई के कितने मेट्रो लाइन्स पर काम चल रहा है? कौन सा मेट्रो लाइन कब तक शुरू होगा और सभी मेट्रो लाइन्स के पूरी तरह से शुरू हो जाने के बाद मुंबई का मेट्रो नेटवर्क कितना लंबा हो जाएगा?

mumbai metro line 3

आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं :

कितना लंबा होगा मुंबई का मेट्रो नेटवर्क?

लोकसत्ता की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल 2025 तक मुंबई में कुल मिलाकर 79 किमी लंबा मेट्रो रेल नेटवर्क का निर्माण संपन्न हो जाएगा। लेकिन यह मुंबई मेट्रो का संपूर्ण विस्तार नहीं है। मुंबई महानगर क्षेत्र में जब सभी मेट्रो लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा तब वह करीब 337 किमी लंबा होगा। संभावना जतायी गयी है कि 2031-32 तक महानगर क्षेत्र के 337 किमी लंबे मेट्रो नेटवर्क का काम पूरा हो जाएगा।

अगले साल तक कौन-कौन सा मेट्रो लाइन होगा पूरा?

मिली जानकारी के अनुसार अगले साल तक आरे-कफ परेड मेट्रो (लाइन 3) का निर्माण अप्रैल 2025 तक पूरा होने की संभावना है। इसके अलावा मेट्रो लाइन 2बी, मेट्रो लाइन 4 और मेट्रो लाइन 9 के पहले चरण का काम दिसंबर 2025 तक पूरा होने की संभावना है। हालांकि इन मार्गों के पहले चरण को सुरक्षा प्रमाणन देने के बाद यात्री सेवाएं शुरू होने में अप्रैल-मई 2026 तक होने की पूरी संभावना है।

mumbai metro all routes

जो मेट्रो लाइन्स अभी निर्माणाधीन हैं, उनमें से 337 किमी लंबी मेट्रो परियोजना में मेट्रो लाइन 3 (आरे-बीकेसी) और मेट्रो लाइन 11 (वडाला-सीएसएमटी) के लिए मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) जिम्मेदार है। वहीं बाकी सभी मार्गों का निर्माम MMRDA द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान में मुंबई मेट्रो के जिन मेट्रो लाइन्स पर यात्री सेवाएं उपलब्ध हैं वो निम्न हैं :

  • घाटकोपर-वर्सोवा मेट्रो लाइन 1
  • दहिसर-अंधेरी वेस्ट मेट्रो लाइन 2ए
  • दहिसर-गुंडवली मेट्रो लाइन 7
  • डीएन नगर -मांडले मेट्रो लाइन 2बी
  • वडाला-कासरवडवली मेट्रो लाइन 4
  • कासरवडवली-गायमुख मेट्रो लाइन 4बी
  • ठाणे-कल्याण-भिवंडी मेट्रो लाइन 5
  • स्वामी समर्थ नगर-विक्रोली मेट्रो लाइन 6
  • अंधेरी ईस्ट-एयरपोर्ट मेट्रो लाइन 7ए
  • दहिसर-मीरारोड मेट्रो लाइन 9

अप्रैल 2025 में मुंबई मेट्रो लाइन 3 के दूसरे चरण (कफ परेड से आरे) के शुरू होने के बाद मेट्रो लाइन 3 के अगले चरण के शुरू होने की संभावना अप्रैल-मई 2026 तक है।

mumbai metro news

कौन से मेट्रो लाइन पर तेजी से चल रहा है काम?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार MMRDA मेट्रो लाइन 2बी, मेट्रो 4 और मेट्रो लाइन 9 का काम दो चरणओं में पूरा करने की कोशिश कर रही है। इसमें से पहले चरण का काम जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मेट्रो लाइन 2बी का काम लगभग 75 प्रतिशत पूरा हो चुका है और मंडला से चेंबूर के बीच इस लाइन का पहला चरण दिसंबर 2025 तक पूरा कर लेने की योजना है।

दूसरी ओर मेट्रो लाइन 4 का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। दिसंबर 2025 तक इस मेट्रो लाइन का कापुरबावड़ी से जेवीएलआर के बीच पहले चरण का काम दिसंबर 2025 तक पूरा करने की संभावना है। बात अगर मेट्रो लाइन 9 की करें तो इसका 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। दिसंबर 2025 तक दहिसर से काशीगांव के बीच पहले चरण का काम पूरा कर लेने की संभावना है।

इसी तरह दिसंबर 2025 तक 2.668 किमी लंबा मेट्रो लाइन 4ए का निर्माण पूरा कर लेने की उम्मीद है। वर्तमान में इसका 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

More News

    Read more about: mumbai metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+