Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इंतजार खत्म! आज से सबके लिए खुल रही है Mumbai Metro एक्वा लाइन, जानिए Timing, किराया और स्टेशन

इंतजार खत्म! आज से सबके लिए खुल रही है Mumbai Metro एक्वा लाइन, जानिए Timing, किराया और स्टेशन

पिछले लंबे समय से मुंबईकर जिसका इंतजार कर रहे थे, आखिरकार वह खुशखबरी आ गयी। आज से आम लोगों के लिए शुरू हो रही है मुंबई मेट्रो लाइन 3 यानी एक्वा लाइन मेट्रो। जी हां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मुंबई में कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया था, जिसमें मेट्रो लाइन 3 का उद्घाटन भी शामिल था। अब आज से यानी 7 अक्तूबर से इस मेट्रो लाइन का संचालन आम लोगों के लिए शुरू किया जा रहा है।

इस बात की जानकारी मुंबई मेट्रो 3 की तरफ से अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए दी गयी है। चलिए यात्रा शुरू करने से पहले एक बार फिर से आपको मुंबई मेट्रो लाइन 3 से जुड़ी वो सभी जानकारियां दे देते हैं, जो आपके इस सफर में काम आएंगी। यानी क्या होगी एक्वा लाइन मेट्रो की Timing, मुंबई मेट्रो लाइन 3 के फेज 1 में कौन-कौन से स्टेशनों के बीच दौड़ेगी मेट्रो और कितना होने वाला है किराया?

1. क्या होगी एक्वा लाइन मेट्रो की Timing?

हमने इससे पहले भी कई बार आपको मुंबई मेट्रो लाइन 3 अथवा एक्वा लाइन मेट्रो की Timing के बारे में आपको जानकारी दी है। लेकिन अब मुंबई मेट्रो 3 द्वारा आधिकारिक रूप से जारी आधिकारिक Timing के बारे में आपको बता देते हैं। आज 7 अक्तूबर 2024 से मेट्रो लाइन 3 का संचालन आम लोगों के लिए शुरू हो रहा है। मेट्रो लाइन 3 के पहले फेज में आरे जेवीएलआर (Aarey JVLR) से बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के बीच मेट्रो का संचालन किया जाएगा।

आज मेट्रो दिन में 11 बजे से शुरू होगी और रात को 10.30 बजे आखिरी ट्रेन खुलेगी। लेकिन कल यानी 8 अक्तूबर से मेट्रो अपने निर्धारित समय पर ही चलेगी। कल से मेट्रो सप्ताह के सामान्य दिनों (सोमवार से शनिवार) में सुबह 6.30 बजे से रात को 10.30 बजे तक चलेगी। वहीं सप्ताहांत (रविवार) को मेट्रो सुबह 8.30 बजे से रात 10.30 बजे तक चलेगी। बताया जाता है कि मेट्रो का संचालन पीक आवर के दौरान 6.5 मिनट के अंतराल पर किया जाएगा।

2. कौन-कौन से स्टेशनों के बीच चलेगी?

  • BKC
  • बांद्रा कॉलोनी
  • सांताक्रुज
  • क्षत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट T1
  • सहर रोड
  • क्षत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपपोर्ट T2
  • मरोल नाका
  • अंधेरी
  • सीप्ज (Seepz)
  • आरे कॉलोनी जेवीएलआर

इस मेट्रो कॉरिडोर की सबसे खास बात है कि यह मुंबई के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के दोनों कॉरिडोर को जोड़ती है। इसके साथ ही यह मेट्रो लाइन मरोल नाका स्टेशन पर घाटकोपर-अंधेरी-वर्सोवा मेट्रो लाइन 1 से भी जुड़ेगी। आरे जेवीएलआर से बीकेसी के बीच हर दिन मुंबई मेट्रो प्रबंधन 96 फेरे लगाएगी।

3. लॉन्च हुई मेट्रो कनेक्ट 3 ऐप

मेट्रो लाइन 3 के यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई मेट्रो ने खास ऐप भी लॉन्च किया है। MMRC मेट्रो कनेक्ट3 ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ मेट्रो का टिकट बुक कर सकेंगे बल्कि मेट्रो का शेड्यूल व मेट्रो लाइन 3 से जुड़ी सारी जानकारियां भी मिलती रहेंगी।

4. कितना होगा किराया?

मुंबई मेट्रो लाइन 3 पर यात्रा करना आपके पॉकेट का बोझ अधिक नहीं बढ़ाएगा। बता दें, यह मेट्रो लाइन मुंबई की पहली भूमिगत मेट्रो लाइन है। इस मेट्रो लाइन पर अधिकतम किराया ₹50 और न्यूनतम किराया ₹10 होगा।

5. क्या है मुंबई मेट्रो लाइन 3 की खासियतें?

  • मुंबई मेट्रो लाइन 3 पर मेट्रो का संचालन अधिकतम 85 किमी प्रति घंटा और औसतन 35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से की जाएगी।
  • एक्वा लाइन मेट्रो के पहले फेज के शुरू होने के बाद सड़कों पर करीब 35 प्रतिशत ट्रैफिक में कमी आने की संभावना है।
  • संभावना है कि यह मेट्रो लाइन 3.54 लाख लीटर ईंधन हर साल बचाएगी।
  • एक बार पूरी तरह से यात्रा शुरू होने के बाद इससे होकर करीब 13 लाख यात्री हर दिन यात्रा करने की संभावना है।
  • मेट्रो लाइन 3 के पूरे कॉरिडोर की लंबाई 33.5 किमी है।

तो फिर नवरात्रि से ही मुंबई के इस नई नवेली पहली भूमिगत मेट्रो लाइन की यात्रा का शुभारंभ करें और यात्रा के अपने अनुभवों को हमारे साथ शेयर करना बिल्कुल न भूलें।

More News

    Read more about: mumbai metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+