Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आज से शुरू हो रही है मुंबई की पहली भूमिगत मेट्रो लाइन 3 : बचाएगी 3.54 लाख लीटर ईंधन, कैसे!

आज से शुरू हो रही है मुंबई की पहली भूमिगत मेट्रो लाइन 3 : बचाएगी 3.54 लाख लीटर ईंधन, कैसे!

जिस दिन का पिछले लंबे समय से मुंबईकर इंतजार कर रहे थे, आखिरकार वह दिन आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 5 अक्तूबर को मुंबई के पहले भूमिगत मेट्रो लाइन 3 के पहले फेज को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। सिर्फ हरी झंडी ही नहीं दिखाएंगे बल्कि पीएम मोदी एक्वा लाइन मेट्रो से सफर भी करने वाले हैं। इस मेट्रो लाइन में कुल 10 स्टेशन होंगे जिसमें से 9 स्टेशन भूमिगत होगी।

फेज 1 के तहत आरे से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के बीच मेट्रो सेवाओं को शुरू किया जा रहा है। पीएम मोदी मेट्रो सेवाओं के अलावा मुंबई में और भी कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले हैं, जिसमें ठाणे इंटीग्रल रिंग मेट्रो रेल सेवाओं का शिलान्यास भी शामिल है। संभावना है कि शाम 4 बजे पीएम मोदी ठाणे में जिन विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे उनमें मुंबई मेट्रो लाइन 3 भी शामिल है।

mumbai metro line 3 pm modi

7 सालों में पूरा हुआ निर्माण

मुंबई मेट्रो लाइन 3 की कुल लंबाई 33.5 किमी है, जिसमें से पहले फेज के तहत 12.44 किमी लंबे स्ट्रेच का उद्घाटन शनिवार को प्रधानमंत्री करेंगे। निर्माण शुरू होने के बाद इस मेट्रो स्ट्रेच को तैयार होने में करीब 7 सालों का समय लग गया। हालांकि दक्षिण मुंबई को जोड़ने वाली बीकेसी से कफ परेड तक के स्ट्रेच पर अभी भी कुछ काम बाकी है, जिसका अगले साल के मध्य तक पूरा होने की संभावना मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जताई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई मेट्रो रेल और महाराष्ट्र सरकार ने 50:50 की साझेदारी में इस मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया है। संभावना जतायी जा रही है कि शनिवार को इस मेट्रो कॉरिडोर का आधिकारिक रूप से उद्घाटन होने के बाद रविवार अथवा सोमवार से यात्री सेवाओं के लिए भी इसे खोल दिया जाएगा।

क्या होंगी विशेषताएं

मुंबई मेट्रो लाइन 3 अथवा एक्वा लाइन मेट्रो से गोरेगांव के आरे जेवीएलआर से बीकेसी के बीच का सफर तय करने में लगभग 30 मिनट का वक्त लेगा। पीक आवर के दौरान हर 6.5 मिनट पर मेट्रो उपलब्ध होंगी। वर्तमान में इस रूट पर सड़क मार्ग से आवाजाही करने में कम से कम 1 घंटे का समय लग जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सप्ताह के सामान्य दिनों में सुबह 6.30 से मेट्रो सेवाएं शुरू होंगी जो रात को 10.30 बजे तक मिलेंगी। वहीं सप्ताहांत पर मेट्रो सेवाएं रात को 8.30 बजे शुरू होगी। इस मेट्रो लाइन का अधिकतम किराया ₹50 और न्यूनतम किराया ₹10 होगा। हर दिन मेट्रो 96 फेरे लगाएगी।

ऐप का भी करेंगे उद्घाटन

DNA हिंदी की एक रिपोर्ट में किये गये दावे के अनुसार मुंबई में अपने कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी मेट्रो सेवाओं की जानकारी देता मोबाइल ऐप भी लॉन्च करने वाले हैं। इस ऐप का नाम MetroConnect3 होगा, जिसकी मदद से मेट्रो से जुड़ी सारी सुविधाएं जैसे स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करना, QR कोड टिकट खरीदना, मेट्रो की Timing, मेट्रो रूट के बारे में जानकारी आदि हासिल कर सकेंगे। बता दें, इस मेट्रो लाइन पर ट्रेनों का संचालन कुल 48 लोको पायलट करेंगे जिसमें से 10 लोको पायलट महिलाएं हैं।

mumbai metro

कैसे बचाएगी लाखों लीटर ईंधन?

मुंबई मेट्रो लाइन 3 के पहले फेज का उद्घाटन होने के बाद संभावना जतायी जा रही है कि यह करीब 3 लाख लीटर से ज्यादा ईंधन बचाएगी। यह संभावना मुंबई मेट्रो की तरफ से जतायी गयी है। मुंबई मेट्रो ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर मेट्रो लाइन 3 के विषय में एक विस्तृत वीडियो शेयर किया है। इस शॉर्ट वीडियो के मुताबिक आरे जेवीएलआर से बीकेसी के बीच मेट्रो लाइन 3 शुरू होने के बाद हर दिन लगभग 4 लाख यात्री इससे होकर यात्रा करेंगे।

जिस वजह से उम्मीद जतायी जा रही है कि सड़कों पर 6.65 लाख वाहनों में कमी होगी। और यहीं वजह है कि मुंबई मेट्रो प्रबंधन ने उम्मीद जतायी है कि वाहनों की कमी होने की वजह से ही 3.54 लीटर तक ईंधन की बचत हो सकती है। इसके साथ ही ट्रैफिक में ही 35 फीसदी तक की कमी होने का दावा मुंबई मेट्रो ने किया है।

More News

    Read more about: mumbai metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+