लंबे इंतजार के बाद मुंबई के मेट्रो लाइन 3, जिसे एक्वा लाइन (Aqua Line) भी कहा जाता है, के फेज 1 की शुरुआत पिछले साल अक्तूबर में की गयी थी। Phase I में 10 स्टेशनों के बीच मेट्रो का संचालन शुरू किया गया था। मुंबई मेट्रो का लाइन 3 आरे कॉलोनी से बीकेसी के बीच चलती है। अब इस मेट्रो लाइन के दूसरे फेज (Phase II) को शुरू करने की कवायद शुरू कर दी गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार इस साल की पहली तिमाही में ही बीकेसी से वर्ली के बीच मुंबई मेट्रो लाइन 3 के Phase II को शुरू कर दिया जाएगा। Phase II का उद्घाटन होने के बाद इस मेट्रो लाइन में 6 और स्टेशन जुड़ जाएंगे।

कब हो सकता है मेट्रो लाइन 3 Phase II का उद्घाटन?
The Free Press Jouranal की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस साल की पहली तिमाही में ही मुंबई मेट्रो लाइन 3 के Phase II को शुरू करने की कोशिशें की जा रही हैं। बताया जाता है कि इस साल मार्च तक Phase II को शुरू कर दिया जाएगा। इस Phase में जिन इलाकों में मेट्रो सेवाओं को शुरू किया जाएगा, वहां कई शैक्षणिक संस्थान, धार्मिक जगहें और कॉर्पोरेट ऑफिस होने के साथ-साथ कामकाज के सिलसिले में इन इलाकों में बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है।
इसके अलावा इन इलाकों को मुंबई का अर्बन हब के तौर पर भी जाना जाता है। ऐसे में अगर मुंबई जैसी घनी आबादी वाले शहर में, जहां गाड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, वहां मेट्रो सेवाओं का शुरू होना निश्चित रूप से इन इलाकों में आने-जाने वाले लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
क्या कहना है अधिकारियों का?
मीडिया से बात करते हुए मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एस. के. गुप्ता का कहना है कि हम मार्च 2025 तक मेट्रो लाइन 3 के 9.7 किमी लंबे सेक्शन को शुरू करने की योजना बना रहे हैं। ट्रैक बिछाने का काम और ओवरहेड कैटेनरी सिस्टम (OHE) का काम भी पूरा हो चुका है। बाकी बचा हुआ सिग्नलिंग और संरचना निर्माण का काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
साथ ही उन्होंने बताया कि दोनों तरफ के स्टेशनों पर ट्रायल रन की शुरुआत भी हो चुकी है। बताया जाता है कि मेट्रो लाइन 3 के Phase II को शुरू करने में कोई अतिरिक्त विलंब न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए MMRC ने कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) के पास आवेदन कर दिया है। MMRC भी इस फेज में मेट्रो का संचालन करने की तारीख और मेट्रो सेवाओं का शेड्यूल निर्धारित करने का काम कर रही है।
हालांकि अभी तक मेट्रो लाइन 3 के Phase II की शुरुआत मार्च 2025 में किस तारीख से होगी, इस बाबत कोई खुलासा नहीं किया गया है।

मुंबई मेट्रो लाइन 3 के Phase II में कितने स्टेशन होंगे शुरू?
- धारावी
- शीतलादेवी मंदिर
- दादर
- सिद्धिविनायक
- वर्ली
- आचार्य आत्रे चौक
मुंबई मेट्रो लाइन 3 की Timing?
मुंबई मेट्रो लाइन 3 के Phase I का उद्घाटन 5 अक्तूबर 2024 को कर दिया गया था लेकिन सामान्य यात्री सेवाओं की शुरुआत 8 अक्तूबर 2024 से शुरू हुई थी। इस लाइन पर मेट्रो का संचालन सोमवार से शनिवार तक सुबह 6.30 से रात 10.30 बजे तक और रविवार को सुबह 8.30 बजे से रात 10.30 बजे तक किया जाता है। पिक आवर के दौरान इस लाइन पर मेट्रो सेवाएं हर 6.5 मिनट के अंतराल पर और सामान्य समय में 15-20 मिनट के अंतराल पर चलती है।
बात अगर किराए की हो, तो मुंबई मेट्रो लाइन 3 का अधिकतम किराया (अभी तक) ₹50 और न्यूनतम किराया ₹10 है। मेट्रो लाइन 3 या एक्वा लाइन मेट्रो का टिकट हर मेट्रो स्टेशन के टिकट काउंटर के साथ-साथ MetroConnect3 मोबाइल ऐप के माध्यम से भी बड़ी ही आसानी से खरीदा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications














